एक्सप्लोरर

Ukraine संकट के बीच किस देश का क्या है रुख, जानें कौन किसके समर्थन में है खड़ा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की ओर से पूर्वी यूक्रेन में दो अलग देशों को मान्यता दिए जाने के बाद अमेरिका (America) समेत कई देश भड़के हुए हैं. चर्चा तेज है कि कौन किसके साथ है.

पूर्वी यूक्रेन में रूस की ओर से दो अलग देशों डोनेत्स्क (Donetsk) और लुगंस्क (Lugansk) को मान्यता देने के बाद तनाव बिल्कुल चरम पर है. ऐसे में पूरी आशंका जताई जा रही है कि रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine Conflict) के बीच कभी भी जंग छिड़ सकती है. हालांकि रूस लगातार कहता रहा है कि यूक्रेन पर हमले की उसकी कोई प्लानिंग नहीं है लेकिन हाल की गतिविधियों से ऐसा नहीं लग रहा है. व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की ओर से दो अलग देशों की मान्यता दिए जाने के बाद अमेरिका (America) समेत कई देश भड़के हुए हैं. अमेरिका, ब्रिटेन, जापान समेत कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. कई देश अमेरिका और यूक्रेन के समर्थन में खड़े हैं तो वही कुछ देश रूस (Russia) के साथ भी नजर आ रहे हैं.

यूक्रेन संकट के बीच किस देश का किसको समर्थन

गहराते यूक्रेन संकट (Ukraine Crisis) के बीच इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि कौन सा देश किसके साथ समर्थन में खड़ा है. भारत की बात करें तो अभी तक इसका रूख निष्पक्ष ही रहा है. हालांकि भारत के अमेरिका और रूस दोनों से काफी अच्छे संबंध हैं. ऐसे में किसी एक को समर्थन करने की बात पर भारत राजी नहीं हो सकता है. रक्षा सौदों से लेकर कई उपकरणों को लेकर भारत बहुत हद तक रूस पर भी निर्भर है. रणनीतिक साझेदारी के मामले में भी भारत और रूस के संबंध मजबूत हैं. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में यूक्रेन के मसले पर हुई मंगलवार को इमरजेंसी बैठक में भी भारत ने संतुलित रूख अपनाया था और इस मुद्दे को लेकर सभी पक्ष से शांति और संयम बरतने की अपील की थी. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कूटनीतिक स्तर पर ही इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता है.

अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस ने रूस पर लगाए हैं प्रतिबंध 

अमेरिका यूक्रेन को हर संभव मदद का पहले ही भरोसा दे चुका है. सैन्य कर्मियों और हथियारों से उसकी मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है. यूरोपीय यूनियन का भी मानना है कि यूक्रेन संकट पूरे यूरोप के खिलाफ खतरा है. रूस पर कई प्रतिबंध लगाने के बाद ऐसी संभावना है कि यूरोपीय यूनियन रूस को ग्लोबल बैंकिंग सिस्टम से अलग कर सकता है. वही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने रूस के कदम की कड़ी आलोचना करते हुए प्रतिबंध लगाने की बात कही है. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन की संप्रभुता और अखंडता का उल्लंघन किया है. वही फ्रांस ने भी रूस के कदम की आलोचना करते हुए कड़े प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं. जर्मनी ने रूस की नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइपलाइन परियोजना पर रोक लगा दी है. 

चीन और रूस की बढ़ी है दोस्ती

उधर चीन और रूस की दोस्ती हाल के दिनों में कुछ बढ़ी है. पाकिस्तान का भी झुकाव रूस की तरफ ज्यादा दिख रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए मॉस्को पहुंच रहे हैं. उधर बेलारूस पूरी तरह से रूस के साथ दिख रहा है. यूक्रेन संकट के बीच बेलारूस और रूस साथ मिलकर युद्धाभ्यास भी कर रहे हैं. गौरतलब है कि रूस नाटो की विस्तार योजना का विरोध कर रहा है. रूस नहीं चाहता है कि यूक्रेन नाटो का सदस्य बने जबकि अमेरिका समेत कई देश ये चाहते हैं कि यूक्रेन भी नाटो का मेंबर हो.

ये भी पढ़ें:

कंगाल पाकिस्तान को अब रूस से मिलेगी मदद? यूक्रेन संकट के बीच पुतिन से मिलने मॉस्को जा रहे प्रधानमंत्री इमरान खान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का ऐलान, 'रूस के खिलाफ यूक्रेन को देंगे सैन्य मदद', प्रतिबंध भी लगाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
'2020 में जुल्म और 2026 में ओके', डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड पर पलटे शहबाज शरीफ, पाकिस्तान में उड़ रही खिल्ली
'2020 में जुल्म और 2026 में ओके', ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड पर पलटे शहबाज, PAK में उड़ रही खिल्ली
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा

वीडियोज

Palash Muchhal in TROUBLE: Smriti Mandhana के बाद अब किसे 'धोखा' दिया ? | ABPLIVE
Bollywood News: जब तिलक बन गया सिंदूर, वीर और ओर्री की केमिस्ट्री ने जीता दिल
3I ATLAS को बनाया गाड़ी और aliens ने मारी सौरमंडल की गेड़ी? | ABPLIVE
Seher Hone Ko Hai: Seher के भगने से घर में छाया अँधेरा, दादा जान की जिंदगी खतरे में (23.01.2026)
SHOCKING! 5 साल का बच्चा हिरासत में! बवाल मच गया! | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
'2020 में जुल्म और 2026 में ओके', डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड पर पलटे शहबाज शरीफ, पाकिस्तान में उड़ रही खिल्ली
'2020 में जुल्म और 2026 में ओके', ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड पर पलटे शहबाज, PAK में उड़ रही खिल्ली
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले जसप्रीत बुमराह हुए चोटिल? जानें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में क्यों नहीं मिला मौका
टी20 वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह हुए चोटिल? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I से हुए बाहर
कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, सीनियर नेता को पार्टी से निकाला, की थी ये बड़ी गलती
कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, सीनियर नेता को पार्टी से निकाला, की थी ये बड़ी गलती
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज
ऐसे योगा कैसे होगा? योगा मैट ने ही किया इतना परेशान कि बदल गया पूरा प्लान, देखें वायरल वीडियो
ऐसे योगा कैसे होगा? योगा मैट ने ही किया इतना परेशान कि बदल गया पूरा प्लान, देखें वायरल वीडियो
Embed widget