एक्सप्लोरर

Watch: पाकिस्तान में गुस्साई भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बनाया निशाना, गाड़ी पर किया हमला, वीडियो वायरल

Pakistan: पाक के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से जुड़ी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पूर्व पीएम अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर थे तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया.

Pakistan Shahbaz Sharif: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) की गाड़ी पर गुस्साए लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया और उन्हें अपशब्द कहे. यह घटना पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में हुई है, जिसे कभी उनकी पार्टी का गढ़ माना जाता था.

एक्सप्रेस न्यूज़ ने गुरुवार (5 अक्टूबर) को खबर दी कि बुधवार देर रात लाहौर में लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज़ की गाड़ी पर हमला कर दिया, खिड़की के शीशे को तोड़ दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया.' इसमें कहा गया कि शहबाज आगामी चुनावों के सिलसिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से जुड़ने के मकसद से शहर का दौरा कर रहे थे, तभी भीड़ ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और हमला कर दिया.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से जुड़ा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद गुरुवार को शहबाज़ ने कहा कि उन्होंने उनकी गाड़ी रोकने वाले लोगों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को सुना. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'कल मेरे निर्वाचन क्षेत्र के कुछ लोगों ने मेरी कार रोकी और अपनी समस्याएं बताईं. आज, मैंने उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया, उनके क्षेत्र की समस्या सुनी और इसे हल करने का आश्वासन दिया.” पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पिछले महीने घोषणा की थी कि आम चुनाव जनवरी 2024 के आखिरी हफ्ते में होंगे.

पहले भी इस तरह की घटना का शिकार हो चुके हैं पूर्व पीएम 
ये पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री का पब्लिक प्लेस से जुड़ा विवाद न जुड़ा हो. इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ड्राइवर को लंदन के हाइड पार्क में एक महिला के चेहरे पर थूकते हुए दिखाया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला 73 वर्षीय राजनेता के वाहन के पास आती दिख रही है, जो वाहन की अगली सीट पर यात्रा कर रही थी.

घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर रही महिला ने नवाज शरीफ से पूछा कि क्या वह भ्रष्ट हैं. जब ड्राइवर ने कार की खिड़की खोली तो उसने कहा, ''मैंने सुना है कि आप बहुत भ्रष्ट पाकिस्तानी राजनेता हैं. टिप्पणी से क्रोधित होकर, ड्राइवर ने उसके चेहरे पर थूक दिया, खिड़की चढ़ा दी और गाड़ी चला दी.

ये भी पढ़ें:Morocco Sultan: वो सुल्तान, जिसने हर दिन 32 साल तक बनाया संबंध, 1000 बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US आर्मी ने ईरान के 3 जहाजों को किया तबाह, वीडियो जारी कर कहा- 'अगर...'
US आर्मी ने ईरान के 3 जहाजों को किया तबाह, वीडियो जारी कर कहा- 'अगर...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
रूस अगले तीन दिन नहीं करेगा यूक्रेन पर अटैक, पुतिन ने क्यों दिया ये आदेश?
रूस अगले तीन दिन नहीं करेगा यूक्रेन पर अटैक, पुतिन ने क्यों दिया ये आदेश?
नेपाल में भीषण तबाही के 11 दिन बाद चमत्कार, मलबे से जिंदा निकली महिला -VIDEO
नेपाल में भीषण तबाही के 11 दिन बाद चमत्कार, मलबे से जिंदा निकली महिला -VIDEO

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget