एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान में विवाहित लड़की का अपहरण, इस्लाम कबूल न करने पर कर दिया रेप

पाकिस्तान में एक शादीशुदा महिला ने आरोप लगाए हैं कि पाकिस्तान में अपहरण किया गया, उसके बाद अपहर्ताओं ने उसको इस्लाम कुबूल करने को कहा, लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उन्होंने उसका रेप किया.

Married Pakistan Girl: पाकिस्तान के सिंध प्रांत से अगवा की गई एक विवाहित हिंदू लड़की ने कहा है कि उसके अपहर्ताओं ने इस्लाम कबूल करने के लिए उसे धमकी दी और धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उससे दुष्कर्म किया.

देश में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के खिलाफ दमन के ऐसे मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. लड़की ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा कि उमरकोट जिले के समारो शहर में उससे बलात्कार किया गया और पुलिस ने अभी तक संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है.

क्या बोले स्थानीय नेता?

हिंदू समुदाय के एक स्थानीय नेता ने कहा कि रविवार तक मीरपुरखास में पुलिस लड़की द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने में विफल रही है. उन्होंने कहा, ‘‘लड़की और उसका परिवार थाने के बाहर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.’’

लड़की पहले से ही शादीशुदा है. उसने वीडियो में दावा किया है कि उसे इब्राहिम मंगरियो, पुन्हो मंगरियो और उनके साथी ने अगवा किया था. लड़की ने कहा कि उन्होंने उसे धमकी दी और उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया, तो उससे तीन दिन तक बलात्कार किया गया.

'सिंध में लगातार दबाए जा रहे हैं अल्पसंख्यक'

पीड़िता ने कहा कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद वह घर लौट आई. हिंदू लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्मांतरण सिंध के भीतरी इलाकों में एक बड़ी समस्या बन गया है. मुख्य रूप से थार, उमरकोट, मीरपुरखास, घोटकी और खैरपुर क्षेत्रों में हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं. इन इलाकों में हिंदू समुदाय के अधिकतर सदस्य मजदूर हैं.

पिछले साल जून में, हिंदू लड़की करीना कुमारी ने यहां एक अदालत को बताया कि उसका जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया गया और एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करवा दी गई. पिछले साल मार्च में तीन हिंदू लड़कियों- सत्रन ओद, कविता भील और अनीता भील का अपहरण कर लिया गया, उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया और आठ दिनों के भीतर मुस्लिम पुरुषों से शादी करा दी गई.

इससे पहले भी आ चुके हैं कई मामले

एक अन्य मामले में पिछले साल 21 मार्च को सुक्कुर के रोहरी में पूजा कुमारी की उसके घर के बाहर बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि उम्रदराज हिंदू महिलाएं भी अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की शिकार हुई हैं. चार बच्चों की मां गोरी कोहली को सिंध के खिप्रो से अगवा कर लिया गया था और बाद में पता चला कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था. महिला की शादी उसके अपहरण के आरोपी एजाज मर्री से करा दी गई थी.

Poland Greece Flight: पोलैंड-ग्रीस फ्लाइट में बम की खबर, एयरफोर्स ने एथेंस में करा दी इमरजेंसी लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget