एक्सप्लोरर

Afghanistan Blast: दो धमाकों से दहला अफगानिस्तान का मजार-ए-शरीफ शहर, 9 लोगों की मौत, 13 घायल

Afghan Blast: पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान में कई विस्फोट हुए हैं. मजार-ए-शरीफ में ही 21 अप्रैल (गुरुवार) को दोपहर की नमाज के दौरान सेह डोकान मस्जिद में बम विस्फोट हुआ था जिसमें 12 लोग मारे गए थे.

Afghan Blast: अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के शहर मजार-ए-शरीफ में मिनी बसों पर हुए दोहरे बम विस्फोटों में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से  यह जानकारी दी गई है. टोलो न्यूज के मुताबिक, दोनों धमाकों में सार्वजनिक परिवहन को निशाना बनाया गया. प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अस्पतालों में मृतकों के शव लाए गए हैं और घायलों का इलाज किया जा रहा है. इस बीच, किसी भी समूह ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है.

पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान में कई विस्फोट हुए हैं. मजार-ए-शरीफ में ही कुछ दिन पहले 21 अप्रैल (गुरुवार) को दोपहर की नमाज के दौरान सेह डोकान मस्जिद में बम विस्फोट हुआ था जिसमें 12 उपासक मारे गए थे और 58 लोग घायल हुए थे. इस विस्फोट की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी. तालिबान बलों ने इस सिलसिले में एक संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादी को गिरफ्तार किया जिसने शिया मस्जिद में बम हमले की योजना बनाई थी.

21 अप्रैल को ही अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को सड़क के किनारे किए गए विस्फोट में दो बच्चे जख्मी हो गए. यह विस्फोट शिया बहुल इलाके के पास हुआ था. इससे दो दिन पहले इसी इलाके में, शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाकर कई विस्फोट किए गए थे.  इन बम धमाकों में कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई थी और 17 अन्य जख्मी हुए थे. ये धमाके काबुल के पास शिया बहुल इलाके दश्त-ए-बारची में अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के अंदर और मुमताज एजुकेशन सेंटर के निकट हुए. 22 अप्रैल को उत्तरी प्रांत कुंदुज की एक मस्जिद में विस्फोट हुआ था जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई थी.

तालिबान के दावे पर उठे सवाल
तालिबान यह दावा करता आया है कि पिछले साल अगस्त में सत्ता संभालने के बाद से उन्होंने देश को सुरक्षित कर लिया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां और विश्लेषक तालिबान के इस दावे पर सवाल उठाते रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का कहना है कि अफगानिस्तान में आतंकवाद का फिर से उभरने का खतरा बना हुआ है और इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने कई बड़े हमलों का दावा किया है.

शिया समुदाय पर हमले कर रहा है आईएसआईएस
ISIS ने अफगानिस्तान में अक्सर शिया समुदाय के खिलाफ घातक हमलों की जिम्मेदारी ली है. शिया अफगान ज्यादातर हजारा जातीय समुदाय से हैं. देश के 38 मिलियन लोगों में से 10 से 20 प्रतिशत के बीच हैं. वे लंबे समय से ISIS के निशाने पर हैं, जो उन्हें विधर्मी मानते हैं.

यह भी पढ़ें-

Elon Musk के अधिग्रहण के बाद Twitter के सीईओ पराग अग्रवाल बोले- हम अब भी यहीं हैं

अल-कायदा की फंडिंग छिपाने की दोषी US यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा को कोर्ट ने सुनाई सजा, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने जैश के मुख्यालय को किया था तबाह, वो फिर बनकर होगा तैयार, पाकिस्तान सरकार ने दिए 25 करोड़
भारत ने जैश के मुख्यालय को किया था तबाह, वो फिर बनकर होगा तैयार, PAK सरकार ने दिए 25 करोड़
Russia-Ukraine War: खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने किया 3 दिन के सीजफायर का ऐलान, अगले 72 घंटे क्यों खास?
खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? ट्रंप ने किया 3 दिन के सीजफायर का ऐलान, अगले 72 घंटे क्यों खास?
शुभेंदु अधिकारी लेंगे बंगाल के नए सीएम पद की शपथ, चुनाव जीतने पर जानें क्या बोलीं बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना
शुभेंदु लेंगे बंगाल के नए सीएम पद की की शपथ, चुनाव जीत पर जानें क्या बोलीं पूर्व PM शेख हसीना
क्या असली में होते हैं एलियंस? ट्रंप सरकार ने जारी की फाइल्स; फिल्ममेकर लुईगी ने उठाए सवाल
क्या असली में होते हैं एलियंस? ट्रंप सरकार ने जारी की फाइल्स; फिल्ममेकर लुईगी ने उठाए सवाल

वीडियोज

Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama
सलमान खान की SVC 63 का Promo Shoot, Nayanthara संग Mass Entry और Title Reveal पर बड़ा अपडेट!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरम्मत के लायक भी नहीं बची लश्कर की इमारतें, मलबा साफ करने में लगे 23 दिन
Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरम्मत के लायक भी नहीं बची लश्कर की इमारतें, मलबा साफ करने में लगे 23 दिन
'भारत को चीन जैसी...', NC सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप
'भारत को चीन जैसी...', NC सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप
श्रीलंका के अजीब फैसले पर उठे सवाल, खेलने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स की रखी शर्त; लेकिन अब...
श्रीलंका के अजीब फैसले पर उठे सवाल, खेलने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स की रखी शर्त; लेकिन अब...
'कम से कम मुझे...', बहू आलिया भट्ट से होती है नीतू कपूर की तूतूमैंमैं, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'कम से कम मुझे...', बहू आलिया भट्ट से होती है नीतू कपूर की तूतूमैंमैं, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
भाइयों जैसा कोई नहीं...’ 50 लाख का घर देख फूट-फूटकर रो पड़ी बहन, भाइयों ने ऐसे पूरा किया सपना, वीडियो वायरल
भाइयों जैसा कोई नहीं...’ 50 लाख का घर देख फूट-फूटकर रो पड़ी बहन, भाइयों ने ऐसे पूरा किया सपना
इस तकनीक से पैदा होती हैं ज्यादा बछिया, डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है यह तकनीक
इस तकनीक से पैदा होती हैं ज्यादा बछिया, डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है यह तकनीक
Embed widget