एक्सप्लोरर

Modern Slavery: दुनिया में 5 करोड़ लोग आज भी गुलामी की गिरफ्त में, नॉर्थ कोरिया से लेकर अरब तक, इन देशों में कायम है 'आधुनिक दासता'

Modern Slavery in World: दुनिया के ज्यादातर देश आजाद तो हो गए, लेकिन कई देशों में आज भी गुलामी की प्रथा बखूबी कायम है. वहां लोग चैन की सांस नहीं ले पाते, उन्हें हमेशा दूसरों के लिए जीना पड़ता है.

Global Slavery Index: पूरी दुनिया में अब 200 से ज्‍यादा स्‍वतंत्र देश हैं. मगर, क्‍या आप जानते हैं कि कई देश ऐसे हैं, जहां लोग आज भी आजादी (Independency) के लिए तरस रहे हैं. उन देशों में लोगों पर हुकूमत ने या कट्टरपंथी संगठनों ने अनेक पाबंदियां थोपी हुई हैं. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच सालों में आधुनिक गुलामी (Modern Slavery) में रहने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है.

उत्तर कोरिया, इरीट्रिया और मॉरिटानिया में आधुनिक गुलामी का प्रचलन सबसे अधिक है. लंदन में बुधवार, (24 मई) की एक स्‍टडी में यह सामने आया है कि हाल के वर्षों में आधुनिक गुलामी के शिकार लोगों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है. वॉक फ्री (Walk Free) फाउंडेशन नाम के एक मानवाधिकार संगठन ने आधुनिक गुलामी का इंडेक्स जारी किया था.


Modern Slavery: दुनिया में 5 करोड़ लोग आज भी गुलामी की गिरफ्त में, नॉर्थ कोरिया से लेकर अरब तक, इन देशों में कायम है 'आधुनिक दासता

5 करोड़ लोग आधुनिक गुलामी के शिकार
वॉक फ्री द्वारा जारी ग्लोबल स्लेवरी इंडेक्स के अनुसार, 2021 में लगभग 5 करोड़ लोग "आधुनिक गुलामी" में रह रहे थे. पांच साल पहले के पिछले अनुमान से इस आंकड़े में अब ऐसे 1 करोड़ लोगों के बढ़ जाने के अनुमान है. ताजा सूचकांक के मुताबिक, उत्तर कोरिया, इरीट्रिया और मॉरिटानिया में दुनिया में आधुनिक दासता की दर सबसे अधिक है.

अफ्रीकी देश लीबिया में यौन गुलामी
वॉक फ्री की रिपोर्ट ने 5 साल पहले अपने पिछले सर्वेक्षण के बाद से वैश्विक स्तर पर "बिगड़ती" स्थिति का उल्लेख किया है. कुछ साल पहले यूनाइटेड नेशंस को, अफ्रीकी देश लीबिया में यातना और यौन गुलामी के सबूत मिले थे. इस तरह की गुलामी के कई कारण हैं, लेकिन अन्य कारकों के बीच बढ़ते और जटिल सशस्त्र संघर्षों, पर्यावरणीय मुद्दों और कोरोना महामारी के व्यापक प्रभाव की पृष्ठभूमि में ये स्थिति बदतर होती जा रही है.


Modern Slavery: दुनिया में 5 करोड़ लोग आज भी गुलामी की गिरफ्त में, नॉर्थ कोरिया से लेकर अरब तक, इन देशों में कायम है 'आधुनिक दासता

आधुनिक गुलामी क्या है?
आधुनिक गुलामी या आधुनिक दासता को वॉक फ्री मानवाधिकार संगठन "जबरन श्रम, कर्ज देकर चंगुल में फंसाने, जबरन विवाह, दासता और गुलामी जैसी प्रथाओं और मानव तस्करी सहित विशिष्ट कानूनी अवधारणाओं के रूप में वर्णित करता है. वॉक फ्री के मुताबिक, "आधुनिक दासता प्रत्यक्ष रूप से छिपी हुई है और दुनिया के हर कोने में लोगों की जिंदगी के साथ गहराई से जुड़ी हुई है. जिसमें हर दिन, लोगों को बरगलाया जाता है, मजबूर किया जाता है, या शोषणकारी स्थितियों में इस तरह मजबूर किया जाता है जिसे वे नकार या छोड़ नहीं सकते."

सबसे ज्यादा गुलामी कहां होती है?
शोध रिपोर्ट के मुताबिक, आधुनिक गुलामी में 2.76 करोड़ लोग जबरन श्रम करते हैं, जबकि 2.2 करोड़ लोग जबरन शादी के शिकार हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया (प्रति 1,000 लोगों में से 104.6 लोग), इरिट्रिया (90.3) और मॉरिटानिया (32) में आधुनिक गुलामी के शिकार लोगों की संख्या सबसे अधिक है. इन देशों के अलावा सऊदी अरब, तुर्किये, यूएई और कुवैत भी टॉप-10 देशों में शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, "ये देश अपनी कुछ राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विशेषताओं को भी साझा करते हैं, जिनमें नागरिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के लिए सीमित सुरक्षा शामिल है."

रिपोर्ट में कहा गया है कि कई देशों में, सरकारें अपने नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में, निजी जेलों में, या जबरन भरती के माध्यम से काम करने के लिए मजबूर करती हैं. इनके अलावा काफी लोग ऐसे भी हैं जिनका G-20 देशों में भी शोषण होता है. 

गुलामी की जद में भारत के 1.1 करोड़ लोग 
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 1.1 करोड़, चीन में 50 लाख और रूस में 18 लाख लोग शोषित हैं.

यह भी पढ़ें: यहां मजदूर आज भी गुलामी को मजबूर, शराब फैक्ट्रियों में काम के बदले दिए जाते हैं बस बिजली के झटके!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget