एक्सप्लोरर

यूपी: PM मोदी पर अखिलेश का तंज, 'जुमलों और झूठ से भ्रष्ट करतूतें नहीं छिपेंगीं'

अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन विचारों का संगम है और हमारा एक ही लक्ष्य है 'महापरिवर्तन'. बता दें कि गठबंधन के तहत अब प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38 पर बसपा, 37 पर सपा और तीन सीटों पर रालोद चुनाव लड़ेगी. वहीं, दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गयी हैं.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि 'जुमलों और झूठ से भ्रष्ट करतूतें नहीं छिपेंगी.' चुनावों की तिथियों की घोषणा के बाद से केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ दल पर हमलावर रुख अख्तियार करने वाले अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, "भयंकर जुमला पार्टी के नेताओं ने व्यक्तिगत टिप्पणियां करनी शुरू कर दी हैं. सब जानते हैं कि राजनीति में व्यक्तिगत बातें वही करते हैं जो घबराए हुए होते हैं."

उन्होंने कहा, "जुमलों से झूठ, बूट, लूट और भ्रष्ट करतूत नहीं छिपेंगे. गठबंधन विचारों का संगम है और हमारा एक ही लक्ष्य है 'महापरिवर्तन'."

इससे पहले उन्होंने कहा था, "अब सुनिए आंकड़ों की कहानी आंकड़ों की जुबानी. पिछले पांच साल के कार्यकाल में किसान पर जो बीती है वो बस वही जानते हैं. इस लिए हम सब को हाथ मिला के अब परिवर्तन लाना है."

बता दें कि वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 71 और उसके सहयोगी अपना दल ने दो सीटें जीती थीं. खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस बार 73 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है. ऐसे में बीजेपी की साख सबसे ज्यादा दांव पर है.

यह लोकसभा चुनाव सपा और बसपा गठबंधन के भविष्य को भी तय करेगा. कभी घोर प्रतिद्वंद्वी रहे सपा और बसपा ने अपने तमाम गिले-शिकवे भुलाकर इस चुनाव में बीजेपी को हराने के लिये हाथ मिलाया है.

गौरतलब है कि प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे. इसके तहत 11, 18, 23 और 29 अप्रैल और 6, 12 और 19 मई को मतदान होगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी. चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में 11 मार्च से आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar New CM Live: बिहार के नए CM का नाम आएगा सामने! नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक के साथ BJP करेगी बड़ी मीटिंग
Live: बिहार के नए CM का नाम आएगा सामने! नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक के साथ BJP करेगी बड़ी मीटिंग
'बंगाल में अगर किसी को उर्दू बोलनी है तो...', कोलकाता मेयर के बयान पर CM योगी आदित्यनाथ की दो टूक
'बंगाल में अगर किसी को उर्दू बोलनी है तो...', कोलकाता मेयर के बयान पर CM योगी आदित्यनाथ की दो टूक
UP Weather: यूपी में बढ़ने लगा पारा, तेज धूप और गर्म हवाओं ने किया परेशान, जानें आपके शहर का मौसम
यूपी में बढ़ने लगा पारा, तेज धूप और गर्म हवाओं ने किया परेशान, जानें आपके शहर का मौसम
Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
'आप हमारी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं', एमआई के साथ 15 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा को हार्दिक ने दी बधाई
'आप हमारी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं', एमआई के साथ 15 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा को हार्दिक ने दी बधाई
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget