By: एजेंसी | Updated at : 04 Jun 2018 03:05 PM (IST)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के 13 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी और कई जिलों में बारिश होने की संभावना है.
तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कानपुर, बरेली, फैजाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद और बरेली में रात के तापमान में वृद्दि हुई है. अगले दो दिनों तक तेज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
उन्होंने बताया कि बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारानपुर में बारिश की संभावना है.
अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है मानसून गुप्ता के मुताबिक, लखनऊ में मानसून की दस्तक देने का समय जून का अंतिम सप्ताह है लेकिन यह जुलाई तक यहां दस्तक दे सकता है. मानसून अभी अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जिस तहर से मानसून केरल से सक्रिय होकर मुंबई तक पहुंच गया है उससे यही लगता है कि अगर यही रफ्तार कायम रही तो लखनऊ में जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून दस्तक दे देगा.
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
लखनऊ के अलावा सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR