पड़ोसी देशों में अस्थिरता और चीन की दखलंदाजी भारत के लिए बड़ी चुनौती

भारत का पड़ोस उसके लिए सिर्फ एक भूगोल नहीं, बल्कि उसकी सुरक्षा, स्थिरता और विकास का आधार है.
म्यांमार में चल रहा आंतरिक संघर्ष और चीन का वहां की सैन्य सरकार को समर्थन भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए खतरा पैदा कर सकता है.
भारत की "पड़ोस प्रथम" नीति लंबे समय से उसकी विदेश नीति का आधार रही है. इसका मकसद अपने पड़ोसी देशों के साथ मजबूत और सहयोगी रिश्ते बनाना है. लेकिन आज भारत के सामने अपने पड़ोस में अस्थिरता और चीन की








