तुर्की, ईरान सहित उन मुस्लिम देशों का हाल जान लीजिए, जहां दशकों तक हिजाब बैन रहा

ऐसे देश जहां हिजाब पर प्रतिबंध है (Image credit- PTI)
दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां बरसों पहले ही सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने या इस्लामिक नकाब पर रोक लगाई जा चुकी है.
भारत में हिजाब को लेकर समय-समय पर विवाद होता रहा है. कभी कर्नाटक तो कभी राजस्थान. कई राज्यों में अलग-अलग तरीके से स्कूल और कॉलेज में हिजाब पहनने पर आपत्ति जताई जा चुकी है. ताजा मामला जयपुर का है.








