ट्रक और बस ड्राइवरों की हड़ताल खत्म: हिट एंड रन केस में 3 दिन में ही बैकफुट पर क्यों आई सरकार?

हड़ताल पर बस और ट्रक ड्राइवर
Source : PTI
देश में 80 लाख से ज्यादा ट्रक ड्राइवर हैं. ये लोग हर दिन लोगों की जरूरत का सामान एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाते हैं. ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से देश में पेट्रोल-डीजल की कमी तक हो गई.
देशभर में ट्रक और बस ड्राइवरों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला. दिल्ली, यूपी, बिहार, गुजरात समेत तमाम राज्यों में ट्रक और बसों के पहिए थम गए, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम पूरी तरह से ठप हो




