एक्सप्लोरर

क्या कोस्ट गार्ड में महिलाओं को मिलेगा स्थायी कमीशन? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल

सुप्रीम कोर्ट ने 19 फरवरी को कोस्‍ट गार्ड में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन नहीं द‍िए जाने पर तीखी टिप्पणियां की थीं. कोर्ट ने कहा था क‍ि जब सेना, नौसेना में हैं तो ICG इस बाहर नहीं जा सकता.

Indian Coast Guard: सुप्रीम कोर्ट में भारतीय तटरक्षक बल की एक महिला अधिकारी की याचिका पर सोमवार (26 फरवरी) को सुनवाई होगी जिसमें बल की योग्य महिला 'शॉर्ट सर्विस कमीशन' अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का अनुरोध किया गया है. प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले पर सुनवाई कर सकती है. 

शीर्ष अदालत ने पूर्व में अपनी महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने से इनकार करने के लिए केंद्र और भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) को फटकार लगाई थी और कहा था कि समुद्री बल को एक ऐसी नीति बनानी चाहिए, जो महिलाओं के साथ 'निष्पक्ष' व्यवहार करे. 

सुप्रीम कोर्ट में भारतीय तटरक्षक अधिकारी प्रियंका त्यागी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की जा रही है. याचिका में पूछा गया था कि जब भारतीय नौसेना महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दे रही है, तो आईसीजी ऐसा क्यों नहीं कर सकता. 

जेंडर न्यूट्रल पॉलिसी लाने पर विचार करे केंद्र- सुप्रीम कोर्ट    

गौरतलब है क‍ि सुप्रीम कोर्ट ने गत 19 फरवरी को भारतीय तटरक्षक बल (ICG) में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन नहीं द‍िए जाने के मामले में तीखी टिप्पणियां की थीं. शीर्ष अदालत ने कहा था क‍ि जब सेना और नौसेना महिलाओं को स्थायी कमीशन दे रही हैं तो भारतीय तटरक्षक बल इस सीमा से बाहर नहीं जा सकता. कोर्ट ने केंद्र सरकार से जल्द ही इस मामले पर लिंग तटस्थ (जेंडर न्यूट्रल) पॉलिसी लाने पर विचार करने को भी कहा था. 
 
सीमा पर रक्षा कर सकती हैं तो तटों की भी कर सकती हैं मह‍िलाएं  

कोर्ट ने प‍िछली सुनवाई के दौरान कहा था कि अगर महिलाएं सीमा पर रक्षा कर सकती हैं तो वे तटों की भी रक्षा कर सकती हैं. कोर्ट ने महिलाओं को कम आंकने और पुरुषवादी सोच को लेकर भी गंभीर टिप्पणियां कीं थीं. कोर्ट ने केंद्र सरकार ओर से पेश हुए एडीशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) बिक्रमजीत बनर्जी की दलील पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप इतनी पुरुषवादी सोच के क्यों हैं? आप महिलाओं को कोस्ट गार्ड में नहीं देखना चाहते? जब नौसेना में महिलाएं हैं तो कोस्ट गार्ड में ऐसा क्या खास है? कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले को गहराई से देखेगा. 

यह भी पढ़ें: 73 साल की उम्र में गहरे समुद्र में जाकर PM मोदी ने द्वारका नगरी के किए दर्शन, Video देख हर कोई हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में पाकिस्तान एयरफोर्स की एंट्री से हलचल! बांग्लादेश में क्यों डेरा डाले हैं औरंगजेब?
बांग्लादेश में पाकिस्तान एयरफोर्स की एंट्री से हलचल! ढाका में क्यों डेरा डाले हैं औरंगजेब?
गुरुग्राम दुष्कर्म मामला: सुप्रीम कोर्ट ने SIT को दिया निर्देश, पोक्सो कोर्ट में दाखिल करें चार्जशीट
गुरुग्राम दुष्कर्म मामला: सुप्रीम कोर्ट ने SIT को दिया निर्देश, पोक्सो कोर्ट में दाखिल करें चार्जशीट
'मैं शपथ लेता हूं...', दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा, जानें कौन-कौन बना मंत्री
'मैं शपथ लेता हूं...', दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा, जानें कौन-कौन बना मंत्री
सीबीआई को सौंपी गई शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ मर्डर केस की जांच, DIG रैंक के अधिकारी करेंगे टीम लीड
सीबीआई को सौंपी गई शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ मर्डर केस की जांच, DIG रैंक के अधिकारी करेंगे टीम लीड

वीडियोज

Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बालेन शाह के कपड़ों पर मचा बवाल, अब अचानक बदला अपना लुक, आखिर क्या है वजह?
बालेन शाह के कपड़ों पर मचा बवाल, अब अचानक बदला अपना लुक, आखिर क्या है वजह?
PM मोदी के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर भड़की AIMIM, कहा- अखिलेश यादव दें जबाव
PM मोदी के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर भड़की AIMIM, कहा- अखिलेश यादव दें जबाव
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
होर्मुज संकट के बीच खाद की कमी, किसान ऐसे शुरू करें आर्गेनिक खेती
होर्मुज संकट के बीच खाद की कमी, किसान ऐसे शुरू करें आर्गेनिक खेती
Punjab Board 12th Result 2026: कल जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे
कल जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे
Embed widget