एक्सप्लोरर

गूंगी गुड़िया से ‘आयरन लेडी’ बनीं इंदिरा गांधी, बोलीं- हिन्दुस्तान किसी से नहीं डरता, चाहे वह 7वां बेड़ा हो या फिर 70वां

India Independence Day Speech: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद इन्दिरा गांधी का बतौर पीएम सबसे लंबा कार्यकाल था. वह 1966 से लेकर 1977 तक पीएम पद पर रहीं.

India Independence Day Speech: पंडित जवाहर लाल नेहरू की बेटी इन्दिरा गांधी 24 जनवरी 1966 को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं. उन्होंने लाल किले की प्राचीर से देश को 16 बार संबोधित किया. हालांकि, जिस साल इन्दिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी थी उस साल उन्होंने लाले किले से भाषण दिया था, लेकिन उनका सबसे पॉपुलर भाषण साल 1984 की है, जिस साल उनकी हत्या कर दी गई थी. उन्होंने अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में भारत के गौरवशाली और उपलब्धियों से भरे हुए अतीत के बारे में बात की. इंदिरा ने कहा कि यह देखना हमारे लिए है कि हमारा रिकॉर्ड बेदाग बना रहे.

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन्दिरा ने दिलाई जीत

एक मायने में, इंदिरा गांधी अपना वादा निभाने में कामयाब रहीं- उन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और साथ ही घरेलू मोर्चे पर भी जीत दिलाई. भारत सरकार के पूर्व प्रधान सूचना अधिकारी, आई. राममोहन राव बताते हैं कि कैसे 1975 में स्वतंत्रता दिवस भाषण की पूर्व संध्या पर, जिस वर्ष उन्होंने आपातकाल की घोषणा की थी, इंदिरा गांधी को बांग्लादेश के शेख मुजीबुर रहमान की हत्या और ढाका में तख्तापलट की खबर मिली. राव ने लिखा, "लाल किले पर उस दिन इंदिरा गांधी का चेहरा ऐसा लग रहा था जैसे इसे पत्थर में तराशा गया हो."


गूंगी गुड़िया से ‘आयरन लेडी’ बनीं इंदिरा गांधी, बोलीं- हिन्दुस्तान किसी से नहीं डरता, चाहे वह 7वां बेड़ा हो या फिर 70वां

हत्या से दो महीने पहले लाल किले से कहा- देश और आजादी को बचाना है

जिस साल इंदिरा की हत्या की गई थी उससे करीब दो महीने पहले उन्होंने लाल किले से भारत की रक्षा करने और इसकी आजादी की बातें कही थीं. इन्दिरा ने लाले किले से कहा था- “अगर हमें आजादी मिल गई तो उसके बाद हमें शांतिपूर्वक ये सोचकर नहीं बैठ जाना चाहिए कि अब हम स्वतंत्र हो गए है. इसे बरकरार रखने के लिए हमें हमेशा संघर्ष करना होगा. " हमें आजादी की इस लौ को हर तूफान, हवा के हर झोंके से बचाना है, हमें अपने कठिन परिश्रम से इसे बचाए रखना है."

उस वक्त खालिस्तान की मांग करने वाले आतंकियों को खत्म करने के लिए इंदिरा गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का आदेश दिया था. इंदिरा के इस भाषण के दो महीने बाद उनके अपने ही सिख बॉडी गार्ड ने उनकी हत्या कर दी थी.

कौन थीं इंदिरा गांधी? 

इन्दिरा गांधी भारत की तीसरी प्रधानमंत्री थीं और जिस वक्त वह पीएम बनी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं. कईयों लोगों ने उन्हें भारत का अब तक का सबसे मजबूत प्रधानमंत्री माना है. इंडियन नेशनल पार्टी की नेता इंदिरा गांधी को 1966 में प्रधानमंत्री रहते हुए निधन के बाद देश का पीएम चुना गया था. हालांकि, इन्दिरा के पीएम बनने से पहले 13 दिन के लिए गुलजारी लाल नंदा को पीएम बना गया था.

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद इन्दिरा गांधी का बतौर पीएम सबसे लंबा कार्यकाल था. वह 1966 से लेकर 1977 तक पीएम पद पर रहीं. उसके बाद साल 1980 से लेकर 1984 में उनके सिख बॉडीगार्ड द्वारा हत्या किए जाने से पहले तक देश की प्रधानमंत्री बनी रहीं.


गूंगी गुड़िया से ‘आयरन लेडी’ बनीं इंदिरा गांधी, बोलीं- हिन्दुस्तान किसी से नहीं डरता, चाहे वह 7वां बेड़ा हो या फिर 70वां

इन्दिरा की सबसे बड़ी कामयाबी

इन्दिरा गांधी साल 1917 में एक ऐसे परिवार में पैदा हुई, जिसके सदस्य आजादी की लड़ाई के संग्राम में सक्रिय सदस्य थे. इन्दिरा अपने पिता नेहरू के बेहद करीब थी और नेहरू की छत्रछाया में इंदिरा मे बचपन से ही देशप्रेम और जिम्मेदारी की भावना मौजूद थी. नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री कैबिनेट में इंदिरा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. 1966 में पीएम बनने के बाद भारत की एक मजबूत और सशक्त नेता साबित हुईं. उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने दुनिया के सामने कई बड़े कारनामे किए.

1971 जंग के लिए सबसे याद किया जाता है

एक तरफ तरफ भारत ने 1974 में ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा के जरिए पोखरण परीक्षण कर देश को परमाणु संपन्न देशों की सूची में लाकर खड़ा किया वहीं 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके बैंकों को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाया. लेकिन, इंदिरा की सबसे ज्यादा याद किया जाता है 1971 की जंग को लेकर.  अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कूटनीतिक ढ़ंग से पेश आकर उन्होंने भारत में आने वाली बांग्लादेश से आना वाली शरणार्थी समस्याओं को खत्म किया. इसके साथ ही, रणनीतिक तरीके से पाकिस्तान के कायराना हरकतों से निपटने का भी इंतजाम किया.


गूंगी गुड़िया से ‘आयरन लेडी’ बनीं इंदिरा गांधी, बोलीं- हिन्दुस्तान किसी से नहीं डरता, चाहे वह 7वां बेड़ा हो या फिर 70वां

इंदिरा ने दुनिया को उस वक्त अपनी ताकत दिखाई जब 1971 के युद्ध में जीत हासिल की बल्कि बांग्लादेश को भी आजाद कराया और पश्चिम पाकिस्तान के भीतर कई क्षेत्रों तक पहुंचने में कामयाब रहा. अमेरिका द्वारा अपना सातवां जहाजी बेड़ा भेजने की सूचना मिलने से लेकर पाकिस्तान द्वारा हथियारों सहित आत्मसमर्पण इंदिरा का संबोधन आज भी याद किया जाता है. इंदिरा ने अपने भाषण के दौरान यह कहा था कि हिन्दुस्तान किसी से नहीं डरता है, चाहे वह सातवां बेड़ा हो या फिर सत्तरवां. 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
Embed widget