एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Dies: सोनाली फोगाट की मौत, गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस

Sonali Phogat Passed Away: सोनाली फोगाट के परिवार ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाया है और हरियाणा की विपक्षी पार्टियों ने पूरे मामले की सीबीआई (CBI) से जांच कराने की मांग की है.

Sonali Phogat dies: उत्तर गोवा के अंजुना के एक अस्पताल में बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत के बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु (Unnatural Death) का मामला दर्ज किया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. डीएसपी (मापुसा) जिवबा दलवी ने कहा, 'प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं.

होटल में बेचैनी होने के बाद ले जाया गया था अस्पताल

आज सुबह उन्हें होटल में बेचैनी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.' उन्होंने कहा कि पुलिस को सुबह नौ बजे फोन पर मामले की जानकारी मिली. डीएसपी ने कहा कि अंजुना में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा, 'संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पुलिस ने पोस्टमॉर्टम जांच के लिए डॉक्टरों की एक समिति गठित करने को लेकर गोवा मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग को पत्र लिखा है.' मामले की जांच जारी है. 

फोगाट के परिवार ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाया है और हरियाणा की विपक्षी पार्टियों ने पूरे मामले की सीबीआई (CBI) से जांच कराने की मांग की है. उनकी बहन रमन ने हिसार में रिपोर्टरों को बताया कि फोगाट ने फोन कर बताया था कि वह खाना खाने के बाद स्वस्थ नहीं महसूस कर रही हैं. उन्होंने बताया, ‘‘फोगाट ने बताया कि वह घबराहट महसूस कर रही है. उन्हें कुछ गलत होने या उनके खिलाफ साजिश होने का अहसास हो गया था. आज सुबह हमें खबर मिली कि अब वह नहीं है.’’ रमन ने बताया कि फोगाट को पहले कोई बीमारी नहीं थी.

सीबीआई जांच की मांग
 हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने पूरे मामले की सीबीआई से उन ‘‘संदिग्ध परिस्थितियों की जांच कराने की मांग की जिससे अचानक उनकी मौत हुई. आम आदमी पार्टी नेता अनुराग ढांडा ने फोगाट की मौत की न्यायिक जांच कराने की मांग की. फोगाट के फतेहाबाद स्थित पैतृक गांव के लोगों ने भी पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की. ग्रामीण भूप सिंह ने कहा, ‘‘हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है...उनकी मौत की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए.’’ उन्होंने दावा किया कि वह फोगाट के स्कूल में उनके वरिष्ठ थे. चंडीगढ़ में हरियाणा के शिक्षा मंत्री और बीजेपी नेता कंवर पाल ने कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए झटका है. उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने उनकी बहन और दो भाइयों से बात कर संवेदना व्यक्त की है.’’ जब पाल से मौत के पीछे कुछ गलत होने की आशंका जताए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘परिवार से जब मैंने बात की तब उन्होंने ऐसी आशंका नहीं जताई.’’

सोनाली फोगाट का सफर
टिकटॉक’ ऐप पर अपने वीडियो से मशहूर हुई फोगाट रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आईं थीं. उन्होंने वर्ष2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी के तौर पर हिसार के आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं. बिश्नोई तब कांग्रेस में थे और हाल ही में बीजेपी में शमिल हुए हैं. बिश्नोई ने कुछ दिन पहले ही फोगाट से हिसार में मुलाकात की थी. फोगाट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं और उन्होंने बिश्नोई के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की थीं.

फोगाट ने कुछ हरियाणवी फिल्मों में भी काम किया था. वह हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूटान कलां गांव की रहने वाली थीं. उन्होंने वर्ष 2006 में टीवी एंकर के तौर पर करियर शुरू किया. उनकी स्कूली शिक्षा फतेहाबाद से हुई थी और स्नातक उन्होंने रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से की थी.फोगाट ने कुछ दिन पहले हिसार में जन्माष्टमी के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था. वह हिसार के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र में भी सक्रिय थीं जहां आने वाले महीनों में उप चुनाव होने हैं. कुछ साल पहले उनके पति संजय फोगाट का निधन हो गया था. बता दें कि सोमवार शाम को सोनाली फोगाट ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कुछ वीडियो और तस्वीरें अपलोड की गई थीं. एक वीडियो में वह गुलाबी पगड़ी पहने हुए दिखाई दीं. इस वीडियो के साथ कोई हैशटैग नहीं था. हैशटैग हरियाणा, हरियाणवी, छोरे के साथ एक अन्य वीडियो में वह लोगों के एक समूह के साथ दिखीं.

यह भी पढ़ें-

केके, पुनीत, राजू श्रीवास्तव और अब सोनाली फोगाट...सबको हार्ट अटैक हुआ, इसके ये 7 लक्षण समझ लीजिए

Raju Srivastava Health: राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर अब बेटी ने दी बड़ी जानकारी, कहा- ‘हालत स्थिर है लेकिन अभी भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget