एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratishtha: छोड़ी ब्रिटिश सरकार की नौकरी, मिलिए लंदन से अयोध्या आई साध्वियों की टोली, डबल PhD हैं भगवान राम की ये भक्त

लंदन से आए साध्वियों के समूह में कोई बायोलॉजिस्ट रह चुका है तो कोई फिजियोलॉजिस्ट. इन्होंने काफी समय पहले ही नौकरी छोड़ दी थी और संन्यास ले लिया था.

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से राम भक्त अयोध्या नगरी पहुंच रहे हैं. 500 साल के इंतजार के बाद आज ये दिन आया है और भक्त इस ऐतिहासिक पल के लिए बेहद उत्सुक हैं इसलिए अयोध्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है. देश ही नहीं विदेश से भी राम भक्त 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. लंदन से भी महिलाओं का एक समूह यहां पहुंचा है. इनमें कोई साक्लोॉजिस्ट रह चुका है तो कोई बायोलॉजिस्ट, लेकिन अब ये साध्वी बन चुकी हैं. काफी पहले ही इन्होंने संन्यास ले लिया था.

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या आए हैं. ये सभी मां आशुतोषवमरी के अनुयायी हैं और काफी पहले नौकरी छोड़कर संन्यास ले चुके हैं. इन्होंने बताया बचपन में वह अयोध्या आए थे और अब रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं. इनमें साध्वी अवाक्षी, साध्वी गेब्रिएल, साध्वी प्रज्ञा भारती, साध्वी ज्योति प्रभा भारती और साध्वी पूजा भारती शामिल हैं.  

साध्वी अवाक्षी बोलीं, सनातनियों के लिए यह अभूतपूर्व दिन है
डॉक्टर अवाक्षी ने बताया, 'हम सब साध्वी और गुरु बहनें हैं. हम परम पूज्य आशुतोषमवरी जी की अनुयायी हैं. साध्वी अवाक्षी ने  कहा, मैं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या आए हैं. आज बड़ा दिन है, यह ऐसा दिन है, जिसने दुनिया को बदल दिया है. सनातनियों के लिए यह अभूतपूर्व दिन है. अपने धर्म को खुले तौर पर मनाने के पीछे बहुत सालों का संघर्ष है. अब वैश्विक मंच पर अपने धर्म को खुले तौर पर मनाने का अवसर मिला है. पूरी दुनिया यहां है और हमें रामलला का अभिवादन करने का अवसर मिला है.'

साध्वी ने कहा, मेरी भक्ति मुझे अयोध्या लेकर आई है
साध्वी गेब्रिएल ने कहा, 'मेरी भक्ति रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुझे अयोध्या लेकर आई है. मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं मां अशुतोषमवरी जी से मिली. अयोध्या में हर कोई भगवान राम की बात कर रहा है यहां की एनर्जी और पॉजिटिविटी बहुत हाई है. हर कोई रामायण, हिंदू संस्कृति, वेद और मंत्रों की बात कर रहा है, जिन्होंने हजारों सालों और युगों तक हमारा मार्गदर्शन किया.'

लंदन में फिजियोलॉजिस्ट और बायोलोजिस्ट रह चुकी हैं साध्वी
साध्वी अवाक्षी ने डबल पीएचडी की है और ब्रिटेन सरकार में वह एक फिजियोलॉजिस्ट के तौर पर काम करती थीं, लेकिन सब त्याग कर वह संत बन चुकी हैं. गेब्रिएल भी ब्रिटेन में बायोलॉजिस्ट थीं, लेकिन वह भी संन्यास ले चुकी हैं और संत के तौर पर जिंदगी बिता रही हैं.

यह भी पढ़ें:-
कहानी रामचंद्र की: यज्ञ फल से हुए थे श्रीराम, गुरु से मिला सुंदर नाम; इन खूबियों से कहलाए महान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget