एक्सप्लोरर

Nawab Malik Allegations: फडणवीस पर आरोपों के बाद नवाब मलिक पर BJP का हमला, राम कदम बोले- अपने दामाद का कराएं नार्को टेस्ट

Nawab Malik Allegations: बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा कि नवाब मलिक को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो खुद के दामाद और प्रभाकर का नार्को टेस्ट कराएं.

Ram Kadam on Nawab Malik: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस लगाए गए आरोपों को लेकर बीजेपी की तरफ से पलटवार किया गया है. बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा कि नवाब मलिक को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो खुद के दामाद और प्रभाकर का नार्को टेस्ट कराएं. इसके साथ ही, रामकदम ने उद्धव सरकार को भी घेरा और पूछा कि महाराष्ट्र सरकार आखिर ड्रग्स माफिया का समर्थन आखिर क्यों कर रही है?

राम कदम ने कहा कि अपना दागी चेहरा छिपाने के लिए पहले समीर वानखेड़े के परिवार को घसीटा. उसके बाद भी जब इनका दागी चेहरा छिप नहीं पाया तो इन्होंने राजनीतिक मजबूरी के चलते वे देवेन्द्र फडणवीस और उनके परिवार को घसीट रहे हैं. रामकदम ने कहा कि बेहतर होता कि वे खुद इस बात को कहते कि हम हमारे दामाद का नार्को टेस्ट करने के लिए तैयार हैं. प्रभाकर, जिसे लोग दुनिया के सामने लेकर आए उसका नार्को करने को तैयार हैं, तो शायद लोग यकीन करते.  

फडणवीस बोले- नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध

नवाब मलिक के आरोपों पर देवेन्द्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं, इसके सबूत मीडिया को दूंगा. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'नवाब मालिक के आरोप हास्यास्पद है. रिवर एंथम के लिए जो टीम आई थी, उस क्रिएटिव टीम के एक सदस्य ने फोटो खिंचाई. 4 साल पहले का फोटो है. उस व्यक्ति का मेरे साथ भी फोटो है. जानबूझकर मेरी पत्नी के साथ का फोटो ट्वीट किया है. अगर किसी के साथ फोटो खिंचाने से वो ड्रग माफिया होता है तो जिसका दामाद ड्रग के साथ पकड़ा गया वो क्या है उसकी पार्टी क्या है? खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे. अभी उन्होंने दिवाली से पहले लवंगी बम (छोटा पटाखा) लगाया है, दिवाली के बाद मैं बम फोडुंगा.'

इससे पहले नवाब मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा था कि 'महाराष्ट्र में ड्रग का पूरा खेल कहीं न कहीं देवेंद्र जी के आशीर्वाद से चल रहा था और चल रहा है. इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. आखिर इस शहर में देवेंद्र जी का ड्रग के धंधे में क्या कनेक्शन है.'

नवाब मलिक ने क्या आरोप लगाए?

इससे पहले, नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि ड्रग पैडलर जयदीप राणा के देवेन्द्र फडणवीस से संबंध है. जयदीप ने फडणवीस की पत्नी के गाने फाइनेंस किए. ड्रग ट्रैफिकिंग में जयदीप राणा की गिरफ्तारी हुई थी. उन्होंने कहा कि एक गाने में जयदीप राणा, देवेन्द्र फडणवीस और उनकी पत्नी तीनों शामिल हैं.  नवाब मलिक ने अपना निशाना और तेज करते हुए कहा कि समीर वानखेड़े को लाने वाले देवेन्द्र फडणवीस थे, ताकि लोगों को ड्रग्स केस में फंसाया जा सके.

उन्होंने कहा कि सारा ड्रग का खेल देवेन्द्र फडणवीस को इशारे पर ही हो रहा है. मलिक ने कहा कि काशिफ खान जैसे ड्रग पैडलर को छोड़ दिया गया. ड्रग पेडलर को बचाने के लिए ही समीर वानखेड़े को लाया गया था. पूरा ड्रग का खेल महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस के संरक्षण में चल रहा था और चल रहा है. इसलिए फडणवीस पर लगे आरोपों की केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से जांच हो. नवाब मलिक ने आगे कहा कि प्रतीक गाबा और नीरज मुंडे से देवेन्द्र फडवीस के संबंध है.

ये भी पढ़ें:

Malik VS Wankhede: नवाब मलिक का बड़ा आरोप, पूरे महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस के संरक्षण में चल रहा ड्रग्स का खेल, CBI करे जांच

Mumbai Drugs Racket: देवेंद्र फडणवीस बोले- नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं, इसके सबूत भी दूंगा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Special Parliament Session 2026 LIVE: थोड़ी देर में संसद में पेश होंगे महिला आरक्षण समेत 3 बिल, विपक्ष विरोध पर अड़ा, 3 बजे बोलेंगे पीएम मोदी
LIVE: थोड़ी देर में संसद में पेश होंगे महिला आरक्षण समेत 3 बिल, विपक्ष विरोध पर अड़ा, 3 बजे बोलेंगे पीएम मोदी
विदेशों से भी अब फंड ले सकेंगे धीरेंद्र शास्त्री, बागेश्वर धाम को सरकार की मंजूरी, जानें क्या है FCRA
विदेशों से भी अब फंड ले सकेंगे धीरेंद्र शास्त्री, बागेश्वर धाम को सरकार की मंजूरी, जानें क्या है FCRA
India-Russia Relations: रूस का भारत को तगड़ा ऑफर, पुतिन के दूत ने कहा- 'कुछ भी हो जाए, इंडिया को तेल और LPG देते रहेंगे'
रूस का भारत को तगड़ा ऑफर, पुतिन के दूत ने कहा- 'कुछ भी हो जाए, इंडिया को तेल और LPG देते रहेंगे'
आज पेश होगा महिला आरक्षण विधेयक, अखिलेश, राहुल खिलाफ, मायावती दे रहीं पीएम मोदी का साथ, पढ़ें बड़ी बातें
आज पेश होगा महिला आरक्षण विधेयक, अखिलेश, राहुल खिलाफ, मायावती दे रहीं पीएम मोदी का साथ, पढ़ें बड़ी बातें

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-Russia Relations: रूस का भारत को तगड़ा ऑफर, पुतिन के दूत ने कहा- 'कुछ भी हो जाए, इंडिया को तेल और LPG देते रहेंगे'
रूस का भारत को तगड़ा ऑफर, पुतिन के दूत ने कहा- 'कुछ भी हो जाए, इंडिया को तेल और LPG देते रहेंगे'
UP में 140 लोकसभा सीटें होने की संभावना, इतनी सीटों पर हो सकता है महिलाओं का कब्जा
UP में 140 लोकसभा सीटें होने की संभावना, इतनी सीटों पर हो सकता है महिलाओं का कब्जा
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
सेट पर कैसा बर्ताव करते थे रणवीर सिंह? बड़े स्टार्स संग अनबन होने पर कैसा रहता है आदित्य धर का रिएक्शन? 'धुरंधर' एक्टर ने किया खुलासा
सेट पर स्टार्स संग अनबन होने पर कैसा रहता था आदित्य धर का रिएक्शन? 'धुरंधर' एक्टर ने किया खुलासा
केंद्र के परिसीमन वाले विधेयक को लेकर गुस्से में स्टालिन, विधेयक की कॉपी को लगाई आग, बोले- 'अब होगा...'
केंद्र के परिसीमन वाले विधेयक को लेकर गुस्से में स्टालिन, विधेयक की कॉपी को लगाई आग, बोले- 'अब होगा...'
Rare Wild Fruits Of Nepal: नेपाल के जंगलों में मिलते हैं ये 5 जादुई फल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
नेपाल के जंगलों में मिलते हैं ये 5 जादुई फल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
भिंडी की खेती में बस 3 बातों का रखें ध्यान, मंडी में मिलेगा टॉप रेट
भिंडी की खेती में बस 3 बातों का रखें ध्यान, मंडी में मिलेगा टॉप रेट
Embed widget