एक्सप्लोरर

PM Modi Ayodhya Visit: अयोध्या में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, छह वंदे भारत समेत आठ ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

PM Narendra Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी अयोध्या दौरे को ध्यान में रखते हुए शहर में जगह-जगह उनके पोस्टर्स लगाए गए हैं. सुरक्षा के इंतजाम भी काफी कड़े कर दिए गए हैं.

PM Modi in Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (29 दिसंबर) को उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर पहुंचे. पीएम मोदी ने यहां भव्य रोड शो किया. इस दौरान लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा की और जय श्री राम के नारों के साथ उनका स्वागत किया. पीएम यहां पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने नए एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. पीएम मोदी अयोध्या समेत यूपी को 15000 करोड़ रुपये की सौगात भी देने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उन्हें फूल भेंट किए. पीएम मोदी ने अयोध्या में एक घंटे तक रोड शो किया, जिसमें सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ दिखाई दी. लोगों को जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भी सुना गया. पीएम पर फूल भी बरसाए गए. रोड शो में जनसैलाब देखने को मिला, जो पीएम की तरफ हाथ हिलाकर उनका स्वागत कर रहे थे.

नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर दिया. उन्होंने दो नई अमृत भारत व छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखा दी है. इसके अलावा पीएम मोदी कई अन्य रेल परियोजनाओं को भी देश को समर्पित कर दिया है. इस दौरान उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे हैं. पीएम ने ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने से पहले उसमें बैठे बच्चों से बात भी की. 

एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम का उद्घाटन कर दिया है. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. एयरपोर्ट के पहले फेज को 1450 करोड़ रुपये की लागत के साथ तैयार किया गया है. इसका टर्मिनल 6500 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जहां हर साल 10 लाख यात्रियों को आवाजाही को संभाला जा सकता है. 

वहीं, पीएम मोदी के दौरे को ध्यान में रखते हुए शहर को फूलो, तस्वीरों और स्तंभों से सजाया गया है. हर जगह पीएम मोदी की तस्वीर भी लगाई गई है. प्रधानंमत्री मोदी के अयोध्या दौरे के चलते शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है. पीएम मोदी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, हाइवे और रेलवे लाइन जैसे विकासशील प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इसके अलावा चार प्रमुख सड़कों का उद्घाटन भी होना है. ऐसे में आइए जानते हैं पीएम मोदी के अयोध्या दौरे के कार्यक्रम कैसा है.

जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

दोपहर एक बजे पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. इससे पहले वह राज्य के लिए 15000 करोड़ रुपये की अलग-अलग परियोजनाओं को लॉन्च करेंगे. इसमें अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए 11,100 करोड़ और पूरे यूपी में अन्य प्रोजेक्ट्स से जुड़ी 4,600 करोड़ के प्रोजेक्ट शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत के बाद अब अमृत भारत की सौगात, इन कारणों से अनोखी है यह नई ट्रेन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget