एक्सप्लोरर

PFI Ban: वो बड़े नाम, जो PFI का देशभर में बने हुए थे चेहरा, जानिए उनके बारे में सबकुछ

PFI Terror Connection: पीएफआई पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है. कुछ दिनों पहले संगठन के नेताओं को देश के कई राज्यों से गिरफ्तार किया गया था. इनका कहीं न कहीं आतंकी संगठनों से रिश्ता रहा है.

PFI Terror Connection: केंद्र ने मंगलवार की देर रात एक राजपत्र अधिसूचना (Gazette Notification) जारी कर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून (Unlawful Activities Prevention Law) के कड़े प्रावधानों के तहत ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (PFI) पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. उसके साथ ही आठ अन्य संगठनों की भी नकेल कसी गई है. ये सभी संगठन आतंकी गतिविधियों में शामिल थे. प्रतिबन्ध लगाने के बाद PFI की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि सभी को सूचित किया जाता है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को भंग कर दिया गया है. संगठन इस निर्णय को स्वीकार करता है भारत सरकार ने PFI पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया है.

PFI पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. अब दावा ये भी किया जा रहा है की क्या SIMI ही PFI है ? इस आशंका की वजह ये है कि कुछ दिनों से चल रही छापेमारी में पीएफआई के कई नेता और पदाधिकारी देश के कई राज्यों से गिरफ्तार किए गए हैं. इनका टेरर कनेक्शन सामने आया है.

जानिए इन नेताओं के बारे में 

ओ. एम. ए. सलाम, पीएफआई अध्यक्ष

केरल राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारी सलाम को ‘‘निलंबित’’ कर दिया गया है. पीएफआई के साथ संबंधों के कारण सलाम के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है. सलाम के ‘रिहैब इंडिया फाउंडेशन’ (आरआईएफ) से भी संबंध हैं.

 अनीस अहमद राष्ट्रीय महासचिव

अहमद ने बेंगलुरू में पढ़ाई की. उसकी पीएफआई की साइबर गतिविधियों और मौजूदगी को बढ़ाने में अहम भूमिका रही है. वह एक वैश्विक दूरसंचार कंपनी में काम कर रहा था, जिसने उसे हाल में निलंबित कर दिया था. विभिन्न जांच एजेंसी ने उसे सोशल मीडिया, समाचार चैनलों पर वर्तमान मुद्दों को लेकर टिप्पणी करने/प्रतिक्रिया देने में ‘‘काफी सक्रिय’’ पाया. उसे केंद्र सरकार की नीतियों और शासन की मुखरता से आलोचना करते देखा गया.

पी. कोया , राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य
प्रतिबंधित संगठन ‘स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया’ (SIMI) के ‘‘सक्रिय सदस्य’’ कोया ने केरल के कोझिकोड विश्वविद्यालय में लेक्चरर के तौर पर काम किया. उससे पहले कोया ने 1986 से कतर में एक निजी कंपनी में तीन साल तक काम किया. विभिन्न जांच एजेंसी का कहना है कि कोया ने ‘इस्लामिक यूथ सेंटर’ (आईवाईसी), कोझिकोड के निदेशक के रूप में काम किया, जो ‘‘वास्तव में इस्लामी कट्टरवाद और मुस्लिम उग्रवाद को बढ़ावा देने वाली विचारधारा का प्रचार करता है.’’

ई. एम. अब्दुर रहिमन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

रहिमन केरल के एर्णाकुलम जिले में स्थित कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त पुस्तकालयाध्यक्ष है. वह सिमी का अध्यक्ष रह चुका है. विभिन्न संघीय एजेंसी का कहना है कि वह ‘‘पीएफआई का बहुत प्रभावशाली नेता और निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाने वाला’’ है.

अफसार पाशा, राष्ट्रीय सचिव

पाशा एक व्यवसायी है और वह 2006 में पीएफआई के गठन के बाद से उसका ‘‘सक्रिय सदस्य’’ है.

अब्दुल वाहित सैत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद का सदस्य

सैत शिवाजीनगर बेंगलुरु के शिवाजीनगर में रहने वाले कच्छी मेमन समुदाय से संबंधित है. वह कट्टरपंथी इस्लामी संगठन (पीएफआई) का ‘‘संस्थापक सदस्य’’ है और सॉफ्टवेयर से जुड़ा एक उपक्रम चलाता है.

मोहम्मद शाकिब उर्फ शाकिफ, राष्ट्रीय सचिव

शाकिब पीएफआई का संस्थापक सदस्य है. वह एक रियल एस्टेट व्यवसाय का मालिक है.

मिनारुल शेख, पीएफआई पश्चिम बंगाल अध्यक्ष

शेख ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री ली है. वह कोचिंग कक्षाएं संचालित करता है और शोध कार्य करता है.

 मोहम्मद आसिफ, पीएफआई राजस्थान अध्यक्ष

आसिफ स्नातक की पढ़ाई के दौरान ‘कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया’ (सीएफआई) से जुड़ गया था और वह इसका राष्ट्रीय महासचिव बना. उसे 2013-14 में पीएफआई की प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. विभिन्न जांच एजेंसी का कहना है कि आसिफ ने राज्य भर में संगठन का प्रसार करने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें:

India Gets New CDS: देश के दूसरे सीडीएस बने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान

New CDS of India: 40 साल से ज्यादा का करियर, एंटी टेररिज्म ऑपरेशन्स का अनुभव, जानिए कौन हैं नए CDS अनिल चौहान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
हत्या को अंजाम देने 1400 KM का सफर, DU प्रोफेसर देबस्मिता पॉल के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
हत्या को अंजाम देने 1400 KM का सफर, DU प्रोफेसर के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल, ममता पर होंगी निगाहें
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget