दलित राजनीति में नए चेहरों की चर्चा, 2024 से क्या बदलेगी तस्वीर?

अब इन नेताओं के कंधे पर टिकी है दलितों की राजनीति
Source : Getty Images
यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. इनमें से बीजेपी ने 8, सपा ने 7, कांग्रेस ने 1 और चंद्रशेखर आजाद (आजाद समाज पार्टी-कांशीराम) ने 1 सीट जीती.
2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि उत्तर भारत के दलित मतदाता बसपा की जगह सपा और कांग्रेस का साथ देंगे. उत्तर भारत में दलित राजनीति उतार-चढ़ाव से गुजरती हुई नजर आ रही









