एक्सप्लोरर

Nagaland Election: नागालैंड में NDPP-BJP गठबंधन ने काटे 16 विधायकों के टिकट, जानें अब तक किस पार्टी ने कितनी सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Nagaland NDPP-BJP Candidates: नागालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है. दो मार्च को मतगणना होगी. चुनाव के लिए एडीपीपी और बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.

Nagaland Assembly Election NDPP-BJP Candidates: नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) ने 40 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है जबकि राज्य में उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 20 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा है.

दोनों पार्टियों (NDPP-BJP) ने 16 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए. एनडीपीपी और बीजेपी 60 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव लगातार दूसरी बार गठबंधन में लड़ रही हैं.

किन सीटों से चुनाव लड़ रहे दिग्गज?

उत्तरी अंगामी-द्वितीय सीट से मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो एनडीपीपी के उम्मीदवार हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग पेरेन सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, मंत्री जी काइतो आये सटखा सीट से किस्मत आजमाएंगे और पूर्व राज्यसभा सांसद केजी केन्ये को चिजामी सीट से एनडीपीपी ने टिकट दिया है.

पिछले साल ऐसे हुआ था NDPP को फायदा

एनडीपीपी ने 2018 में हुए चुनाव में 18 सीटें जीती थी और बाद में हुए उपचुनाव में उसने तीन सीटें और जीत ली थी, जिसके बाद उसका संख्या बल 21 पहुंच गया था लेकिन पिछले साल अप्रैल में नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के 21 विधायकों के विलय के साथ उसका संख्या बल दोगुना होकर 42 हो गया था.

किस पर भरोसा, किसका कटा टिकट?

बीजेपी के साथ सीट विभाजन समझौते के तहत एनडीपीपी को 40 सीटें मिली हैं जबकि बीजेपी ने 20 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं. एनडीपीपी ने कुल 15 विधायकों के टिकट काट दिए हैं. इसके अलावा एनडीपीपी में शामिल होने वाले एनपीएफ के 12 विधायकों को भी टिकट देने से इनकार कर दिया गया है.

वहीं बीजेपी ने अपने 12 में से 11 विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है. उपमुख्यमंत्री वाई पैटन को त्यूई सीट से टिकट दिया गया है जबकि, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलोंग को अलोंटकी सीट से उम्मीदवार बनाया है. भंडारी सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एम किकोन चुनाव लड़ेंगे.

इन दलों ने अभी नहीं की उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

नगा पीपुल्स फ्रंट और कांग्रेस (Congress) जैसे अहम राजनीतिक दलों ने फिलहाल अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. जनता दल (यू) ने दो उम्मीदवारों का एलान किया है. इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एनएसएन लोथा को त्युई से और महासचिव कितोहो एस रोतोखा को घासपानी-द्वितीय से उम्मीदवार बनाया गया है. बता दें कि नगालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होना है और दो मार्च को मतगणना होगी.

यह भी पढ़ें- आत्मनिर्भर भारत को गति मिलेगी...बेरोजगारी का जिक्र नहीं...बजट में सिर्फ कर्जा दिखा...abp बजट कॉन्क्लेव में क्या कुछ बोले दिग्गज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pahalgam Attack Anniversary: 'भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा', पहलगाम हमले की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को दिया अल्टीमेटम
'भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा', पहलगाम हमले की बरसी पर PM मोदी ने PAK को दिया अल्टीमेटम
बंगाल चुनाव को लेकर ECI सख्त, 20 साल में पहली बार चुनाव अधिकारी ने किया हवाई सर्वे
बंगाल चुनाव को लेकर ECI सख्त, 20 साल में पहली बार चुनाव अधिकारी ने किया हवाई सर्वे
गुजरात ATS ने तोड़ा ‘गजवा-ए-हिंद’ की साजिश रचने वालों का ख्वाब! पाटण और मुंबई से ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां
गुजरात ATS ने तोड़ा ‘गजवा-ए-हिंद’ की साजिश रचने वालों का ख्वाब! पाटण और मुंबई से ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां
पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया
पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया

वीडियोज

Iran US Peace Talk 2.0: 'कोई डेलीगेशन पाक नहीं भेजा' ईरानी मीडिया का बड़ा दावा! | Israel Iran War
Pratima Mishra: डेडलाइन शुरू! क्या रुक जाएगा ईरान-अमेरिका युद्ध? | Bharat Ki Baat | Trump
Sansani: ईरान वॉर के खुफिया चेहरों का खेल | Iran US-Israel Ceasefire | Trump
MP News: BJP विधायक की दबंगई!, पुलिस को दी धमकी ! | Pritam Lodhi BJP MLA Shivpuri | MLA | abp News
Iran US Peace Talk 2.0: 'वार्ता-2' पर मंडराया संकट! ईरान ने नहीं भरी हामी | Breaking News | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान में निकाली गई बैलिस्टिक मिसाइल के साथ रैली, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा या नहीं?
Live: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान में निकाली गई बैलिस्टिक मिसाइल के साथ रैली, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा या नहीं?
केदारनाथ मंदिर के खुले कपाट, हर हर महादेव के जयघोष के बीच गूंज उठा धाम, CM धामी भी रहे मौजूद
केदारनाथ मंदिर के खुले कपाट, हर हर महादेव के जयघोष के बीच गूंज उठा धाम, CM धामी भी रहे मौजूद
Pahalgam Attack Anniversary: 'भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा', पहलगाम हमले की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को दिया अल्टीमेटम
'भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा', पहलगाम हमले की बरसी पर PM मोदी ने PAK को दिया अल्टीमेटम
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
अजमेर दरगाह में शाहरुख खान को दिया गया धक्का, पुलिस ने किया था लाठीचार्ज, एक्टर का कैसा था रिएक्शन? एक्स बॉडी गार्ड ने किया खुलासा
शाहरुख को अजमेर दरगाह में दिया गया धक्का, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, एक्स बॉडी गार्ड का खुलासा
US Iran Ceasefire: शहबाज-मुनीर ने कैसे डोनाल्ड ट्रंप को सीजफायर बढ़ाने के लिए किया मजबूर, न-न करते कैसे बदला उनका मूड? 
शहबाज-मुनीर ने कैसे ट्रंप को सीजफायर बढ़ाने के लिए किया मजबूर, न-न करते कैसे बदला उनका मूड? 
Video:1 करोड़ बर्बाद? नोएडा में फ्लैट खरीदकर पछता रहा ये शख्स, वीडियो शेयर कर बताई कड़वी सच्चाई
1 करोड़ बर्बाद? नोएडा में फ्लैट खरीदकर पछता रहा ये शख्स, वीडियो शेयर कर बताई कड़वी सच्चाई
कीबोर्ड के F और J बटन पर क्यों बने होते हैं छोटे उभार? यह सीक्रेट जानकर चौंक जाएंगे आप
कीबोर्ड के F और J बटन पर क्यों बने होते हैं छोटे उभार? यह सीक्रेट जानकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget