एक्सप्लोरर

Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण की बढ़ी मुश्किल, अवैध खनन के आरोपों की जांच करेगी कमेटी, NGT का आदेश

Illegal Mining Case: अवैध खनन मामले की जांच के लिए एनजीटी ने एक संयुक्त कमेटी बनाई है, जिसमें पर्यावरण मंत्रालय, सीपीसीबी, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और गोंडा के डीएम शामिल हैं.

Probe against Brij Bhushan Sharan Singh: यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं.  उनके खिलाफ अवैध खनन के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गुरुवार (3 अगस्त) को जांच का आदेश दिया. बृजभूषण के खिलाफ राजा राम सिंह नाम के व्यक्ति ने गोंडा के 3 गांवों में अवैध खनन की शिकायत दर्ज कराई थी.

जांच के लिए एनजीटी ने एक संयुक्त कमेटी बनाई है, जिसमें पर्यावरण मंत्रालय, सीपीसीबी, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और गोंडा के डीएम शामिल हैं. कमेटी अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों के चलते पर्यावरण को हुए नुकसान की जांच करेगी.

याचिका में लगाए गए ये आरोप
कमेटी से कहा गया है कि एक हफ्ते के अंदर उन जगहों का दौरा करने के लिए कहा गया, जहां पर अवैध खनन की शिकायत की गई.  जांच के बाद कमेटी को 7 नवंबर तक रिपोर्ट दाखिल करनी होगी. शिकायतकर्ता ने गोंडा के मझारथ, जैतपुर और नवाबगंज गांव में अवैध रेत खनन और हर रोज करीब 700 से ज्यादा ओवरलोड ट्रकों के चलने से सड़क और पुल को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया है.

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि हर दिन 700 से अधिक ट्रकों में लादकर लघु खनिजों का अवैध परिवहन, भंडारण किया जा रहा है तथा करीब 20 लाख घन मीटर वाले लघु खनिजों की अवैध बिक्री की जा रही और क्षमता से अधिक भार से लदे ट्रकों से पटपड़ गंज पुल तथा सड़क को नुकसान पहुंचा है.

न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य ए. सेंथिल वेल की पीठ ने कहा कि प्रथम दृष्टया याचिका में किए गए दावे पर्यावरण से संबंधित सवाल खड़े करते हैं. पीठ ने बुधवार (2 अगस्त) को कहा कि याचिका में किए दावों के मद्देनजर हम इसे उचित मानते हैं कि तथ्यात्मक स्थिति का पता लगाने और उचित उपचारात्मक कार्रवाई करने के लिए एक संयुक्त समित का गठन किया जाए. एनजीटी ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख तय की है.

यह भी पढ़ें:
'जबरन शारीरिक संबंध बनाने पर महिला कर सकती है विरोध', कोर्ट ने कहा- शरीर पर कोई निशान नहीं, कैसे मानें जबरदस्ती की गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget