एक्सप्लोरर

India Fires Ballistic Missile: भारत का बड़ा कदम, परमाणु पनडुब्बी INS अरिहंत से बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

India Fires Ballistic Missile: रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया जा चुका है.

India Fires Ballistic Missile: चीन से चल रही तनातनी के बीच भारत की परमाणु पनडुब्बी, आईएनएस अरिहंत ने बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. खास बात ये है कि पिछले 13 सालों में भारत की तरफ से पहली बार इस न्यूक्लियर सबमरीन से लॉन्च की गई किसी मिसाइल के बारे में जानकारी दी गई है. साल 2009 में लॉन्च की गई इस स्वदेशी पनडुब्बी के बारे में भारत ने हमेशा से खास गोपनीयता बरती है.

शुक्रवार को भारत के रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि आईएनएस अरिहंत ने 14 अक्टूबर को पनडुब्बी प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) का सफल प्रक्षेपण किया. मिसाइल का परीक्षण पूर्व निर्धारित रेंज में किया गया और इसने अत्यधिक उच्च सटीकता के साथ बंगाल की खाड़ी में अपने लक्ष्य को साधा. हथियार प्रणाली के सभी ऑपरेशन्ल और तकनीकी मापदंडों को मान्य किया गया है. 

आईएनएस अरिहंत से दागी गई मिसाइल

भारत के पास फिलहाल एकमात्र एसएसबीएन यानि न्यूक्लियर बैलिस्टिक सबमरीन है जिसे 2009 में लॉन्च किया गया था. बेहद ही गुपचुप तरीके से वर्ष 2016 में भारत ने इस न्यूक्लियर सबमरीन को अपने जंगी बेड़े का हिस्सा बना लिया था. लॉन्च के वक्त इस पनडुब्बी की एक तस्वीर आधिकारिक तौर से साझा की गई थी. लेकिन उसके बाद से कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई थी. शुक्रवार को एसएलबीएम मिसाइल लॉन्च के बारे में पहली बार कोई आधिकारिक जानकारी साझा की गई. इस बार में भी कोई जानकारी साझा नहीं की गई कि कौन सी एसएलबीएम मिसाइल शुक्रवार को अरिहंत से दागी गई थी. 

दूसरी परमाणु पनडुब्बी पर हो रहा काम

भारत के पास के-15 और के-4 एसएलबीएम मिसाइलें हैं जिनकी रेंज 750 और 3500 किलोमीटर है जिन्हें अरिहंत से दागा जा सकता है. इस के-मिसाइल को पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल-मैन, एपीजी अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है. माना जा रहा है कि शुक्रवार को हुए टेस्ट की कोई तस्वीर या फिर वीडियो को जल्द ही जारी किया जाएगा. अरिहंत से पहले भारत के पास एक दूसरी परमाणु पनडुब्बी थी, आईएनएस चक्र जो रूस से 10 साल के लिए लीज़ पर ली गई थी. लेकिन वो न्यूक्लियर-एनर्जी से चलने वाली (एसएसएन) सबमरीन थी लेकिन उसे न्यूक्लियर-बैलिस्टिक मिसाइस नहीं दागी जा सकती थी. अरहिंत के अलावा भारत अब एक दूसरी परमाणु पनडुब्बी (एसएसबीएन),अरिघात पर भी काम कर रहा है, जिसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. 

शुक्रवार का टेस्ट था यूज़र-ट्रायल

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार का टेस्ट यूज़र-ट्रायल था यानि पनडुब्बी को इस्तेमाल करने वाली फोर्स ने इसका परीक्षण किया है. भारत के सभी परमाणु हथियार स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) की कमान में हैं जो सीधे पीएमओ यानि प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन है. रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक, आईएनएस अरिहंत द्वारा एसएलबीएम का सफल प्रक्षेपण एसएसबीएन यानि न्यूक्लियर बैलिस्टिक सबमरीन कार्यक्रम को मान्य करने के लिए महत्वपूर्ण है, जो भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता का एक प्रमुख तत्व है. एक मजबूत, सुरक्षित बचे रहने और सुनिश्चित जवाबी क्षमता 'विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध' की भारत की नीति के अनुरूप है और यह इसकी 'पहले प्रयोग नहीं यानि नो फर्स्ट यूज' प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है. 

भारत की न्यूक्लियर ट्राइड हो चुकी है पूरी

गौरतलब है कि भारत की न्यूक्लियर-ट्राइड यानि परमाणु-त्रिशक्ति पूरी हो चुकी है. भारत जल (समंदर के नीचे से), थल और आकाश तीनों से परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है. भारत के पास आईएनएस अरिहंत पनडुब्बी है तो जमीन से लॉन्च की जाने वाली इंटर-कोन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि भी है और सुखोई फाइटर जेट से दागे जानी वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, ब्रह्मोस भी है. दुनिया के चुनिंदा देश ही हैं जिनकी न्यूक्लियर ट्राइड पूरी हो चुकी है. भारत उनमें से एक है. अभी तक चीन, अमेरिका और रूस सरीखे देश ही हैं जो इस श्रेणी में शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें-

Gujarat Election: 100 फीसदी मुसलमान कांग्रेस को वोट देते हैं, हमें उनके लिए खुलकर स्टैंड रखना चाहिए', विधायक का दावा

 

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget