बजट 2025 भारतीय सेना के लिए कैसा होना चाहिए? एक्सपर्ट्स से समझिए

भारतीय वायुसेना के पास अभी सिर्फ 31 फाइटर स्क्वाड्रन हैं
Source : ANI
रक्षा बजट भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और विकास में बहुत अहम है. रक्षा बजट से ही नए और आधुनिक हथियार, जैसे लड़ाकू विमान, टैंक, तोपें और मिसाइलें खरीदी जाती हैं.
हर साल की तरह इस साल भी देश की निगाहें बजट 2025 पर टिकी हुई हैं. जब बात भारतीय सेना की हो तो ये बजट और भी अहम हो जाता है. भारत का डिफेंस सेक्टर राष्ट्रीय सुरक्षा का एक मजबूत आधार है. इसलिए, 1 फरवरी को







