एक्सप्लोरर

India-China Border Dispute: सरकार के रुख ने बदली चीनी विदेश मंत्री के विमान की दिशा, भारत दौरे पर सस्पेंस बरकरार

India-China Border Dispute: यात्रा को लेकर गेंद चीन के पाले में है. वांग यी आए तो पूर्वी लद्दाख में बीते करीब डेढ़ साल से जारी सीमा तनाव सुलझाने की बात पर जोर होगा.

India-China Border Dispute: जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर से जुड़ा मुद्दा पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है और चीन समेत अन्य देशों को इस पर बयान देकर हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है. भारत के इस रुख के बाद अब वांग यी के भारत दौरे पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. 

इस्लामाबाद से सीधे काबुल पहुंचे वांग यी

भारत के इस कड़े रुख के बाद चीनी विदेश मंत्री वांग यी दिल्ली आने की बजाए इस्लामाबाद से सीधे काबुल पहुंचे. वांग यी यहां से अब सीधे नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचेंगे.  पूर्व में राजनयिक सूत्रों से दी गई जानकारी के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्री को पाकिस्तान में इस्लामिक देशों की बैठक के बाद सीधे भारत आना था और उनकी दो दिनी भारत यात्रा का प्रस्ताव था. नेपाल पहले ही 25 से 27 तक चीनी विदेश मंत्री की काठमांडू यात्रा का एलान कर चुका है.

वांग यी के भारत आने पर उत्साहित नहीं है भारत

केवल तस्वीरों की खातिर चीनी यात्रा के खिलाफ भारत ने कोई गर्मजोशी नहीं दिखाई है. पर्दे के पीछे चली बातचीत में नई दिल्ली ने पहले ही अपना नज़रिया साफ कर दिया था. भारत सीमा तनाव सुलझाने के ठोस कदमों और समाधान का पक्षधर है. मगर सिर्फ औपचारिकता के लिए यात्रा-मुलाकात पर अधिक उत्साह नहीं है. हालांकि भारत ने चीनी विदेश मंत्री के यात्रा प्रस्ताव पर इनकार भी नहीं किया है.

सूत्रों के मुताबिक, यात्रा को लेकर गेंद चीन के पाले में है. वांग यी आए तो पूर्वी लद्दाख में बीते करीब डेढ़ साल से जारी सीमा तनाव सुलझाने की बात पर जोर होगा. चीनी विदेश मंत्री अगर भारत यात्रा पर आते हैं तो उन्हें नेपाल यात्रा का कार्यक्रम बदलना पड़ेगा. हालांकि सामान्य परंपरा के विपरीत विदेश मंत्री वांग यी के दक्षिण एशिया दौरे और प्रस्तवित भारत यात्रा पर न तो चीनी विदेश मंत्रालय ने इस बार कोई कार्यक्रम प्रसारित किया गया है और ना ही भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से कोई आधिकारिक रिलीज़ जारी की गई.

सीमा विवाद सुलझाने के लिए हो चुकी हैं 15 दौर की वार्ता

भारत और चीन के बीच जारी सीमा तनाव को सुलझाने के लिए अब तक सैन्य कमांडर स्तर पर 15 दौर की वार्ता हो चुकी हैं, लेकिन पूर्वी लद्दाख में डेपसांग समेत अन्य इलाकों में तनाव घटाने, मामले को सुलझाने और सैनिक जमावड़ा कम करने का कोई फार्मूला नहीं निकल पाया है. मार्च 12 को दोनों देशों के बीच चुशूल-मोलडो बॉर्डर पॉइंट पर 15वें दौर की बातचीत हुई थी.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: वायरल वीडियो में कश्मीरी नागरिक को होटल में रूम नहीं मिलने का दावा, अब पुलिस ने बताई सच्चाई

सिंधिया ने विपक्ष को पढ़ाया महिला सशक्तिकरण का पाठ, कहा- 'भारत में अन्य देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा महिला पायलट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
Embed widget