एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक कल, सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस का ये है प्लान, आप भी जानें

I.N.D.I.A Alliance Meeting: इंडिया अलायंस की बैठक में भाग लेने के लिए सभी पार्टियों के नेता दिल्ली आ रहे हैं. बैठक में हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में बीजेपी की जीत का मुद्दा उठाया जा सकता है.

I.N.D.I.A Alliance Meet: साढ़े तीन महीने बाद मंगलवार (19 दिसंबर) की शाम दिल्ली में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक होने जा रही है. बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे और साझा घोषणापत्र को लेकर चर्चा होनी है. 

सूत्रों का कहना है कि कुछ पार्टियां हालिया विधानसभा चुनावों में हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में कांग्रेस को इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को जगह नहीं देने और बीजेपी की जीत का मुद्दा भी उठा सकती हैं. ऐसे में एक सवाल यह भी है कि क्या चौथी बैठक में इंडिया गठबंधन का कोई संयोजक तय होगा?

बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
इंडिया गठबंधन में शामिल सभी 27 दलों के नेता बैठक में शामिल होंगे. बैठक में कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी भाग लेंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारुक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, पीडीपी से महबूबा मुफ्ती, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव और आरएलडी से जयंत चौधरी बैठक में शामिल होंगे. 

इसके अलावा अपना दल कमेरावादी से कृष्णा पटेल, जेडीयू से नीतीश कुमार और ललन सिंह  आरजेडी से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव, सीपीआईएमएल से दीपांकर भट्टाचार्य ,सीपीएम से सीताराम येचुरी, सीपीआई से डी राजा, टीएमसी से ममता बनर्जी, एनसीपी से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, डीएमके से एमके स्टालिन, मुस्लिम लीग से कादेर मोहिदीन और जेएमएम से हेमंत सोरेन मीटिंग में शामिल होंगे.

बैठक में भाग लेने के लिए केरल कांग्रेस (एम) से जोश के मणि, आरएसपी से एनके प्रेमचंद्रन और वीसीके से थिरुमावलावन, एमडीएमके से वाइको, केरल कांग्रेस जोसेफ से पीसी थॉमस, फॉरवर्ड ब्लॉक से जी देवराजन, एमएमके से मोहम्मद जवाहिरुल्लाह, केएमडीके से ई आर ईश्वरन और पीडब्लूपी से जयंत प्रभाकर पाटिल दिल्ली आएंगे. 

लोकसभा चुनाव में साथ लड़ने का संकल्प
इंडिया गठबंधन की पिछली बैठक अगस्त के अंत में हुई थी. इस बैठक में सभी दलों ने एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ने का संकल्प लिया था. यह भी तय हुआ था जहां तक संभव हो बीजेपी के खिलाफ साझा उम्मीदवार उतारा जाएगा. गठबंधन के कामकाज के लिए कई कमेटी बनाने का ऐलान भी हुआ था, लेकिन इसमें कोई खास प्रगति नहीं हुई. 

कांग्रेस पर ज्यादा सीटों छोड़ने का दबाव
सबसे बड़ा मुद्दा सीट बंटवारे का है. गठबंधन में शामिल ज्यादातर दल कांग्रेस पर ज्यादा सीटों छोड़ने का दबाव बना रहे हैं. राजनीतिक परिस्थितियों के मुताबिक कांग्रेस करीब 310 सीटों पर लड़ सकती है और करीब 230 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ सकती है. बात बन गई तो इंडिया गठबंधन में कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में जितनी सीटें लड़ सकती है उसका स्वरूप कुछ ऐसा हो सकता है – 

जम्मू कश्मीर में 2 
लद्दाख में 1
पंजाब में 6
चंडीगढ़ में 1
हिमाचल प्रदेश में 4
हरियाणा में 10
दिल्ली में 3 
राजस्थान में 25 
गुजरात 26
मध्य प्रदेश में 29
छत्तीसगढ़ में 11
यूपी में 15 से 20 
उत्तराखंड में 5
बिहार में 6 से 8
झारखंड में 7
ओडिशा में 21
बंगाल में 6 से 10
आंध्र प्रदेश में 25
तेलांगना में 17
कर्नाटक में 28
महाराष्ट्र में 16 से 20
तमिलनाडु में 8 
केरल में 16
पूर्वोत्तर में 25 
गोवा में 2 

सीट बंटवारे पर आसानी से नहीं बनेगी बात
सीटों के बंटवारे पर चर्चा आसान है, लेकिन इसे लागू करना बेहद कठिन. बीजेपी से ज्यादा इंडिया गठबंधन की बड़ी चुनौती यही है. वैसे भी विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद साफ है कि यदि विपक्षी दल एकसाथ नहीं लड़े तो बीजेपी के सामने चुनौती की औपचारिकता भी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- सरकारी आवास खाली करने का मिला नोटिस तो हाई कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, की ये मांग

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट

वीडियोज

Goa Nightclub Fire Case: नाइट क्लब के मालिकों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर | Breaking
क्या Gold अभी भी बढ़ेगा? कब और कैसे करें निवेश, जानिए Nilesh Shah MD, Kotak Mahindra AMC की सलाह|
Chanderi की Real Haunted कहानियां, “Stree” की Shooting Spots का सच, Local Legends, Tourism Boom और Handloom Heroes की Untold Journey
Indian Rice Industry को सबसे बड़ा झटका? Trump का नया Trade Move
Parliament Winter Session : Vande Matram पर Mallikarjuna Kharge की ललकार सुन दंग रह गया विपक्ष

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
हेल्थ प्लान लेते वक्त लोग जो भूल कर बैठते हैं, वही बाद में परेशानियां देती हैं
हेल्थ प्लान लेते वक्त लोग जो भूल कर बैठते हैं, वही बाद में परेशानियां देती हैं
देश के मेडिकल कॉलेजों में खाली सीटों का खुलासा, जानें कितनी हैं MBBS में खाली सीटें?
देश के मेडिकल कॉलेजों में खाली सीटों का खुलासा, जानें कितनी हैं MBBS में खाली सीटें?
Embed widget