महाभियोग: सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के जज को कब और कैसे हटाया जा सकता है?

संविधान में साफ लिखा है कि जज को सिर्फ दो आधार पर हटाया जा सकता है.
Source : FreePik
भारत में सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के किसी जज को उनके पद से हटाना इतना आसान नहीं है. ऐसा इसलिए है क्योंकि संविधान में न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कई प्रावधान हैं.
इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव आजकल चर्चा में हैं, मगर किसी कानूनी फैसले के लिए नहीं, बल्कि अपने विवादित बयान की वजह से. विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम में उनकी टिप्पणी से





