एक्सप्लोरर

Welcome 2022: कोरोना महामारी के बीच New Year का आगाज, दुनियाभर में यूं मनाया जा रहा है जश्न

Happy New Year 2022: दुनियाभर में जश्न के साथ नव वर्ष का स्वागत किया गया. हालांकि कोरोना के मद्देनजर ज्यादातर जगहों पर जश्न पर रोक है. दिल्ली-मुंबई में कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं है.

Welcome 2022: करीब दो साल कोविड-19 महामारी के साए में गुजारने के बाद 2022 की शुरुआत भी इसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच हुई. फिर भी खुली बाहों और नई उम्मीदों के साथ दुनियाभर में लोगों ने 2022 का वेलकम किया. देश में जैसे ही घड़ी की सुईओं ने 12 के कांटे को छुआ, वैसे ही पूरे देश में आतिशबाजी और पटाखों की गूंज के साथ नए साल का स्वागत शुरू हो गया. 

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के कई शहरों में लोग कोरोना काल की सावधानियों के बीच नए साल का जश्न मना रहे हैं. नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोग मंदिरों और मठों में उमड़ पड़े, जिनमें से ज्यादातर मास्क पहने हुए थे. साथ ही ऐतिहासिक धरोहर भी रोशनी से जगमगा गए.


Welcome 2022: कोरोना महामारी के बीच New Year का आगाज, दुनियाभर में यूं मनाया जा रहा है जश्न

ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने लोगों को रेस्तरां, होटल, बीच और बार से दूर रखने के लिए पाबंदियां लगाई हुई हैं. हालांकि, गोवा और हैदराबाद में नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, लेकिन अन्य पाबंदियां लागू रहेंगी.


Welcome 2022: कोरोना महामारी के बीच New Year का आगाज, दुनियाभर में यूं मनाया जा रहा है जश्न

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत अन्य शहरों में पुलिस गश्त करती दिखी. इस दौरान पुलिसकर्मी लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने की हिदायत देते नजर आए.


Welcome 2022: कोरोना महामारी के बीच New Year का आगाज, दुनियाभर में यूं मनाया जा रहा है जश्न

सबसे पहले न्यूजीलैंड में लोगों ने जश्न मनाया. देश में ओमिक्रोन का सामुदायिक स्तर पर अभी तक प्रसार नहीं हुआ है. फिर भी देश में अधिकारी भीड़ एकत्र नहीं होने देने के प्रयास कर रहे हैं. पड़ोसी देश आस्ट्रेलिया, वायरस संक्रमण के मामले विस्फोटक तरीके से बढ़ने के बावजूद अपने समारोहों की योजनाओं को बरकरार रखे हुए है. 

नववर्ष के स्वागत में सिडनी हार्बर ब्रिज और सिडनी ओपेरा हाउस से आतिशबाजी देखने को मिलेगी. समारोह शुरू होने से कुछ घंटे पहले, आस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 32,000 नये मामले सामने आए हैं. 


Welcome 2022: कोरोना महामारी के बीच New Year का आगाज, दुनियाभर में यूं मनाया जा रहा है जश्न

उधर, दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में नववर्ष की पूर्व संध्या पर मनाया जाने वाला समारोह लगातार दूसरे वर्ष रद्द कर दिया गया है. दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि वह और दो हफ्तों के लिए सामाजिक दूरी के कठोर नियमों को जारी रखेगा. उत्तर कोरिया में आतिशबाजी कर 2022 का स्वागत किया गया.

इंडोनेशिया में सरकार ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित किये जाने वाले समारोह रद्द कर दिये हैं. हालांकि, हांगकांग में करीब 3,000 लोग स्थानीय सेलिब्रिटी की भागीदारी वाले नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में शामिल होने वाले हैं.

वियतनाम ने भी आतिशबाजी कार्यक्रम और समारोह रद्द कर दिये हैं. हनोई में अधिकारियों ने मुख्य मार्गों को बंद कर दिया है. वहीं, हो ची मिन्ह शहर में दर्शकों के ‘लाइव काउंटडाउन’ कार्यक्रम देखने पर पाबंदी लगा दी गई है.

चीन में शंघाई सरकार ने हुआंगपु नदी पर वार्षिक लाइट शो सहित कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं. वहीं, बीजिंग में सार्वजनिक जश्न की कोई योजना नहीं है. हालांकि, थाईलैंड में अधिकारियों ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर पार्टी करने और आतिशबाजी की अनुमति दी है.

COVID Cases In Delhi: दिल्ली में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, 1796 नए केस की पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिया होगा बाहर, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम- अमित शाह
केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिया होगा बाहर, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम- अमित शाह
Indian Navy: ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण
ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस का रिएक्शन जान दंग रह जाएंगे आप
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
Embed widget