News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

राहुल के पुराने बयान पर गिरिराज सिंह का तंज, ‘भूकंप के मज़े लेने के लिए तैयार हो जाइए’

पिछले साल दिसंबर में शीतकालीन सत्र के दौरान राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था और कहा था, ‘’अगर मुझे संसद में बोलने दिया जाता है तो सब देखेंगे कैसा भूकंप आता है.’’

Share:

नई दिल्ली: संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक पुराने बयान को लेकर तंज कसा है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि भूकंप के मज़े लेने के लिए तैयार हो जाइए. गिरिराज सिंह ने यह बात राहुल गांधी के उस बयान पर कही है जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा.

गिरिराज सिंह ने सुबह ट्वीट करके लिखा है, ‘’भूकंप के मज़े लेने के लिए तैयार हो जाइए.’’ गिराराज सिंह के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

राहुल ने क्या कहा था?

पिछले साल दिसंबर में शीतकालीन सत्र के दौरान राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था और कहा था, ‘’ 'ये हिन्दुस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है. ये सारी की सारी बातें मैं संसद में बोलुंगा तो मोदी जी बैठ नहीं पाएंगे.' जब उनसे पूछा गया कि क्या उनको बोलने से रोका जा रहा है? तो राहुल ने कहा, 'हां, मुझे बोलने से रोका जा रहा है. मैं पिछले एक महीने से बोलना चाहता हूं. सरकार ने चर्चा कराने के लिए कहा था लेकिन अब सरकार अपने वादे से पीछे हट गई. अगर मुझे संसद में बोलने दिया जाता है तो सब देखेंगे कैसा भूकंप आता है.’’

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले पीएम मोदी ने किया ट्वीट अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है, ‘’आज हमारे संसदीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण दिन है. मुझे उम्मीद है कि मेरे साथी सांसद और सहयोगी इस अवसर पर एक रचनात्मक, व्यापक, रुकावट मुक्त और ठोस बहस करेंगे. हम इसके लिए हमारे संविधान के निर्माताओं को श्रेय देते हैं. आज भारत हमें बारीकी से देखेगा.’’ लोकसभा की मौजूदा स्थिति क्या है? लोकसभा में कुल सीटों की संख्या 543 है, जिसमें फिलहाल 10 सीटें खाली हैं. सत्ताधारी एनडीए की बात करें तो बीजेपी की 272, एलजेपी की 6 और अन्य की 16 सीटों को मिलाकर आंकड़ा 294 होता है. वहीं विपक्षी यूपीए की बात करें तो कांग्रेस की 48, एनसीपी की 7, आरजेडी की 4 और अन्य की 8 सीटों को मिलाकर आंकड़ा सिर्फ 67 तक पहुंचता है.तमिलनाडु की एआईएडीएमके ने अविश्वास प्रस्ताव में एनडीए का साथ देने का एलान कर दिया है तो उसकी 37 सीटें भी एनडीए में जुड़ जाएंगी, तो एनडीए प्लस का आंकड़ा 331 पर पहुंच जाता है. इसी तरह यूपीए प्लस की बात करें तो कांग्रेस की 48, सहयोगियों की 19 और अन्य की 117 सीटों को मिला दें तो आंकड़ा 184 का हो जाता है. शिवसेना ने कहा है कि हम सदन में मौजूद रहेंगे लेकिन समर्थन पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. अविश्वास प्रस्ताव में मोदी सरकार को खतरा क्यों नहीं? लोकसभा में 543 सीटों में से अभी 10 सीटें खाली हैं जिससे कुल संख्या 533 हो जाती है. 533 सदस्यों की लोकसभा में बहुमत के लिए 268 सीटें चाहिए होंगी. बीजेपी के पास अपने सांसदों की संख्या फिलहाल 272 है जो बहुमत से 4 ज्यादा है. इसमें एनडीए को भी जोड़ लिया जाए तो लोकसभा में कुल संख्या 349 हो जाती है जो बहुमत से 44 सीट ज्यादा है. एआईएडीएमके ने एनडीए का साथ देने का एलान किया है तो ये आंकड़ा 331 का हो जाता यानी बहुमत से 63 ज्यादा. इसका सीधा मतलब ये है कि मोदी सरकार के गिरने का खतरा बिल्कुल भी नहीं है. यह भी पढ़ें- अविश्वास प्रस्ताव: 11 बजे शुरू होगी लोकसभा, नहीं होगा प्रश्नकाल और लंच, चर्चा के लिए सात घंटे तय अविश्वास प्रस्ताव: 'टॉक आउट' के लिए सरकार तैयार, विपक्ष को उसी के दांव से चित करने का ये है प्लान अविश्वास प्रस्ताव: ना बीजेपी ना कांग्रेस टीडीपी के ये सांसद करेंगे चर्चा की शुरुआत, मांगा ज्यादा समय अविश्वास प्रस्ताव: बीजेपी को बोलने के लिए 3 घंटे 33 मिनट, कांग्रेस के हिस्से 38 मिनट
Published at : 20 Jul 2018 08:46 AM (IST) Tags: monsoon session 2018 No Confidence Motion Rahul Gandhi Giriraj Singh BJP Congress
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें

13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें

'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?

'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?

अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान

अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस

टॉप स्टोरीज

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'

दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'

'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट

'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट