एक्सप्लोरर

NMC बिल के विरोध में कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर्स

लोकसभा में पास हुए (NMC) नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में कई रेजिडेंट डॉक्‍टर एसोसिएशन ने 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है. डॉक्टरों और रेजिडेंट डॉक्टर्स की अलग-अलग एसोसिएशन के मुताबिक इस बिल में कई कमियां है.

नई दिल्ली: कल अगर आप अस्पताल में इलाज के लिए जा रहे हैं, खासतौर पर किसी सरकारी अस्पताल में तो आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है क्योंकि गुरुवार को दिल्ली के एम्स, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग जैसे ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल है. ये हड़ताल एक दिन या कुछ वक़्त की नहीं बल्कि अनिश्चितकालीन है. अलग-अलग रेजिडेंट डॉक्टर की एसोसिएशन ने हाल में पास हुए नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में ये हड़ताल का ऐलान किया है.

लोकसभा में पास हुए (NMC) नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में कई रेजिडेंट डॉक्‍टर एसोसिएशन ने 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है. इसके चलते अस्‍पतालों में गैरजरूरी सेवा यानी ओपीडी और इमरजेंसी सेवा प्रभावित रहेंगी. दिल्ली में एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर, FORDA यानी फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स के आलावा कई अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर इस हड़ताल में शामिल हैं.

केंद्र सरकार द्वारा इस हफ्ते लोकसभा में नेशनल मेडिकल बिल पास कराया गया जिसके बाद से देश भर के डॉक्टर और आरडीए सरकार से नाराज़ हो गए है. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें इस कमीशन से कोई ऐतराज़ नहीं लेकिन इस बिल में कुछ ऐसे प्रावधान हैं जो गलत हैं. जिसको लेकर सरकार से डॉक्टरों के अलग-अलग आरडीए और एसोसिएशन मिल चुके हैं और बदलाव की मांग की गई थी. लेकिन सरकार ने इन बदलावों के बिना बिल लोकसभा में पेश कर पास करा दिया है. अब बिल राज्यसभा में टेबल होना है और डॉक्टर चाहते हैं कि बिल में संशोधन हो. रेजिडेंट डॉक्टरों की एसोसिएशन और आईएमए का कहना है कि ऐसा होते हुए नजर नहीं आ रहा है इसलिए वो हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हैं.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए FORDA के अध्यक्ष डॉ सुमेध सधानशिव ने कहा कि ''इस बिल के पेश होने से पहले हमने स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से मुलाक़ात की और अपनी बात रखी थी लेकिन सरकार ने अनसुनी कर दी और अगर ये बिल पास होता है तो आनेवाली पीढ़ी और लोगो के लिए अच्छा नहीं होगा.'' वहीं IMA प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ राजन शर्मा का कहना है कि "लोकसभा में बिल पास होने के बाद हमने स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन भी किया. सरकार से कहा कि बिल सही नहीं है कुछ संशोधन की जरूरत है लेकिन सरकार ने सारी बातें अनसुनी कर दी." डॉक्टरों और रेजिडेंट डॉक्टर्स की अलग-अलग एसोसिएशन के मुताबिक इस बिल में कई कमियां है.

इस वजह से NMC बिल का विरोध कर रहे हैं डॉक्टर

1. नेशनल मेडिकल कमीशन बिल पास होने के बाद अब MBBS पास करने के बाद भी प्रैक्टिस के लिए एग्जिट टेस्ट देना होगा. अभी एग्जिट टेस्ट सिर्फ विदेश से मेडिकल पढ़कर आने वाले छात्र देते हैं. आरडीए के मुताबिक इस एग्जिट टेस्ट के आधार पर ही पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन होगा.

2. एनएमसी बिल के सेक्शन 32 में 3.5 लाख नॉन मेडिकल शख्स को लाइसेंस देकर सभी प्रकार की दवाइयां लिखने और इलाज करने का कानूनी अधिकार दिया जा रहा है, जिसका डॉक्टर विरोध कर रहे हैं. यानी यूनानी या आयुर्वेद के डॉक्टर ब्रिज कोर्स कर सभी प्रकार की दवाई लिख सकता है. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि इसमें कोई क्लैरिटी नहीं है.

3. 50% सीटों पर कॉलेज को फीस तय करने का अधिकार होगा. डॉक्टर्स एसोसिएशन का मानना है कि इससे फीस बढ़ेगी और गरीब पढ़ नहीं पाएंगे.

4. NMC बिल पास होता है तो सेक्शन 8 के तहत सरकार किसी भी सरकारी अधिकारी को इसका सेक्रेटरी और बाकी पदों पर नियुक्त करेगी, यानी कोई डॉक्टर नहीं होगा. यानी गवर्निंग बॉडी में डॉक्टर नहीं होगा.

जो डॉक्टर्स एसोसिएशन हड़ताल पर जा रहे हैं वो हैं...

* दिल्ली के एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने 1 अगस्त को सभी सेवा में हड़ताल नोटिस दिया है.

* वहीं फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन यानी FORDA के साथ तकरीबन 8 से 12 हजार डॉक्टर हैं.

* सफदरजंग हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन.

* यूनाइटेड रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने भी हड़ताल का नोटिस दिया है.

* इसके अलवा देश के अलग-अलग राज्यों और डॉक्टर एसोसिएशन से भी इस हड़ताल को समर्थन मिल रहा है.

बता दें कि बुधवार को आईएमए की तरफ एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया था. हालांकि इसमें कई रेजिडेंट डॉक्टर शामिल तो नहीं हुए लेकिन राज्यसभा में बिना बदलाव के बिल पेश होने की खबर पर कुछ एसोसिएशन ने हड़ताल पर जाने का नोटिस दे दिया था. वहीं आरडीए के डॉक्टरों का कहना है कि इस दौरान सीनियर डॉक्टर और फैकल्टी रहेंगे. पिछले महीने कोलकाता में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट कि वजह से भी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे जिससे मरीजों को काफी दिक्कत हुई थी. हालांकि उस समय सिर्फ ओपीडी में रेजिडेंट डॉक्टर नहीं जा रहे थे, लेकिन इस बार इमरजेंसी सेवा में भी रेजिडेंट डॉक्टर नहीं जाएंगे और ये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. स्वाभाविक है सरकार और डॉक्टरों की इस लड़ाई का खामियाजा सिर्फ और सिर्फ मरीजों को उठाना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget