एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: ड्रग पैडलर तैमूर खान उर्फ भोले चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे, पिछले 10 साल से पुलिस कर रही थी तलाश

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक शाहिद और तैमूर खान ने बरेली में गन्ने के खेतों के बीच हेरोइन तैयार करने की यूनिट लगाई हुई थी.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने नोटोरियस ड्रग पेडलर तैमूर खान को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक 2 राज्यों की पुलिस पुलिस पिछले कई सालों से तैमूर खान की तलाश कर रही थी, लेकिन यह लगातार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा था. तैमूर के ऊपर दिल्ली और यूपी में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं. इतना ही नहीं इसके ऊपर करीब डेढ़ लाख रुपये का इनाम भी है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक बरेली के रहने वाले तैमूर खान दिल्ली के सीलमपुर इलाके में अपने एक जानकार के घर छुपने के लिए पहुंचा था. लेकिन क्राइम ब्रान्च में इंस्पेक्टर राम मनोहर और हेड कॉन्स्टेबल अशोक नागर को मुखबिर से इसकी सूचना मिल गई. जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर इसे गिरफ्तार कर लिया.


उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल्ली एनसीआर पहुंच रही थी ड्रग्स

दिल्ली पुलिस के मुताबिक हाल ही में बरेली, बदायूं, बुलंदशहर गाजियाबाद के कई ड्रग सप्लायर की गिरफ्तारी हुई थी. जिनसे पूछताछ के बाद पता चला की ये ड्रग्स बरेली की तरफ से लाया जा रहा था. जिसके बाद पुलिस ने इस नेटवर्क पर काम करना शुरू किया और फिर तैमूर खान तक पहुंच गई. पुलिस के मुताबिक हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़े ड्रग पैडलर शाहिद खान उर्फ छोटे को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से ही तैमूर अपने लिए सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहा था और इसी के चलते यह दिल्ली अपने एक जानकार के घर छुपने के लिए पहुंचा था.


बरेली में गन्नो के खेतों में लगाई हुई थी हेरोइन तैयार करने की यूनिट

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक शाहिद और तैमूर खान ने बरेली में गन्ने के खेतों के बीच हेरोइन तैयार करने की यूनिट लगाई हुई थी. इन लोगों की अपने गांव में छवि रोबिन हुड की थी. जिसके चलते गांव में कभी भी कोई हरियाणा या दिल्ली नंबर की कोई गाड़ी देखता तो लोकल लोगों से इन्हें सूचना मिल जाती. जिसके चलते यह लगातार फरार चल रहे थे.

उत्तराखंड चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा एलान- 6 महीने में 1 लाख बेरोजगारों को मिलेगी सरकारी नौकरी

Punjab Politics: इस्तीफे से पहले अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को भेजी थी चिट्ठी, जानिए उसमें क्या लिखा था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु अधिकारी का वादा या दवाब? वोटिंग से पहले TMC के जहांगीर ने क्यों किया चुनाव लड़ने से इनकार
शुभेंदु अधिकारी का वादा या दवाब? वोटिंग से पहले TMC के जहांगीर ने क्यों किया चुनाव लड़ने से इनकार
'मेरा सिर काटने वाले को 1 करोड़ का इनाम...', सायोनी घोष ने पीएम मोदी-अमित शाह से की ये मांग
'मेरा सिर काटने वाले को 1 करोड़ का इनाम...', सायोनी घोष ने पीएम मोदी-अमित शाह से की ये मांग
गले में माला, कंधे पर बिठाकर स्वागत और विजय जुलूस… जमानत के बाद ऐसे किया रेप के आरोपी का स्वागत
गले में माला, कंधे पर बिठाकर स्वागत और विजय जुलूस… जमानत के बाद ऐसे किया रेप के आरोपी का स्वागत
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?

वीडियोज

Samay Raina के शो से सामने आई तस्वीर, पैनल में दिखीं आलिया भट्ट और शरवरी
शादी को लेकर Sara Ali Khan का बड़ा बयान, बोलीं- जल्दबाजी में नहीं करूंगी शादी
Man Atisundar: Radhya की महीनों की मेहनत रंग लाई, खुली Niharika की पोल
Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
सावधान! यूपी में 19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट, सीधे धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह
सावधान! यूपी में 19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट, सीधे धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
Fake Turmeric: मिलावटी हल्दी से गई दुल्हन की जान, कहीं आप भी बाजार से तो नहीं ला रहे? ऐसे करें पहचान
मिलावटी हल्दी से गई दुल्हन की जान, कहीं आप भी बाजार से तो नहीं ला रहे? ऐसे करें पहचान
Chocolate History: कैसे हुआ था चॉकलेट का आविष्कार, जानें किस चीज में सबसे पहले हुआ इसका इस्तेमाल?
कैसे हुआ था चॉकलेट का आविष्कार, जानें किस चीज में सबसे पहले हुआ इसका इस्तेमाल?
Embed widget