एक्सप्लोरर

बिहार-यूपी जाने वाली ट्रेनों की बढ़ेगी संख्या, 24 घंटे जगमगाएगा UP, नहीं कटेगी बिजली... दिवाली से पहले सरकार ने दिया गिफ्ट

Deepavali Special Trains And Other Arrangements: नवंबर के महीने में दिवाली जैसा प्रमुख त्योहार है, जिसके लिए अभी से ही तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है.

Deepavali Special Arrangements: अंधकार पर प्रकाश की जीत का महत्वपूर्ण त्योहार दिवाली करीब आ रही है. 12 नवंबर को देशभर के साथ दुनिया के कई देशों में मनाए जाने वाले इस त्यौहार पर सरकारों ने नागरिकों को कई कई विशेष उपहार देने की तैयारियां कर ली है. एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने दिवाली और उसके बाद "आस्था के महापर्व" छठ पूजा पर देश के विभिन्न हिस्सों से यूपी बिहार में अपनों के बीच लौटने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

वहीं, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली पर अबाध बिजली आपूर्ति के निर्देश पहले ही दे दिया है. पश्चिम बंगाल जैसा राज्यों के लिए दुर्गा पूजा मुख्य त्योहार है और राज्य सरकार ने यहां कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही बोनस के तौर पर एक महीने की अतिरिक्त सैलरी दी है.

यूपी बिहार जाने वालों को मिलेगा कंफर्म टिकट

दिवाली और छठ पूजा में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से रेलवे ने 34 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. ये ट्रेनें 377 फेरे लगाएंगी. इनमें उपलब्ध कुल सीटों की संख्या 5980 हैं. इनमें से 1326 जनरल क्लास, 3328 स्लीपर और 2513 सीटें AC कोच में होंगी. इसकी वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों को कंफर्म टिकट मिलेगा, जो दिवाली गिफ्ट है. 69 ट्रेनों में 152 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं. 

आनंद विहार से चलेंगी अधिकतर स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली और एनसीआर में यूपी और बिहार के अधिकतर लोग रहते हैं. इसलिए खासकर इस रूट की ट्रेनों पर यात्री ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है. इसलिए इस रूट पर रेलवे खास ध्यान दे रहा है. दिल्ली से यूपी और बिहार के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में से ज्यादातर ट्रेनें आनंद विहार स्टेशन से रवाना होंगी. ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक की जा सकती है.

यूपी में 50 एसी बसें

छठ पूजा और दीपावली पर यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से विशेष पहल की गई है. चारबाग, कैसरबाग, आलमबाग, अवध डिपो, बाराबंकी, रायबरेली और हैदरगढ़ डिपो की बैठक में लखनऊ से आठ महानगरों, राज्यों के बीच 50 एसी बसों को चलाने पर सहमति बनी है. क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि बसों का आवंटन जल्द होगा.

यूपी में दिवाली पर नहीं कटेगी बिजली

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के साथ ही दिवाली पर भी बिना कटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने पहले ही बताया है कि प्रमुख त्योहारों के अवसर पर प्रदेश को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. इसके अलावा टोल फ्री नम्बर के जरिए मिलने वाली शिकायतों का भी तत्परता से निस्तारण कराया जा रहा है ताकि दिवाली पर बिजली आपूर्ति में कोई समस्या ना रह जाए.

ये भी पढ़ें : Deewali in America: अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में दिवाली पर संघीय अवकाश घोषित करने के लिए एक विधेयक पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget