एक्सप्लोरर

In Details: मलेरिया की दवाई को लेकर भारत-अमेरिका आमने सामने, जानें क्या है पूरा विवाद | बड़ी बातें

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन मलेरिया की एक पुरानी और सस्ती दवाई है. इसलिए ट्रम्प इसे कोरोना वायरस के इलाज के लिए एक व्यवाहरिक उपचार बता रहे हैं.सरकार ने 4 अप्रैल को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था.

नई दिल्ली: दुनिया के बाकी देशों की तरह भारत और अमेरिका जैसे बड़े देशों में भी जानलेवा कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है. दोनों ही देश अपने यहां से कोरोना वायरस को खत्म करने और संक्रमित मरीजों का जल्द से जल्द इलाज करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इस बीच भारत और अमेरिका मलेरिया के इलाज में कारगर हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवाई को लेकर आमने सामने आ गए हैं. जानिए इस पूरा विवाद क्या है? ट्रंप क्यों धमकी देने पर उतारूं हो गए? बड़ी बातें.

ट्रंप ने पहले किया था निवेदन

दरअसल अमेरिका में संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन मुहैया कराने की अपील की थी. ट्रंप व्हाईट हाऊस में कई बार अपने बयान में कह चुके हैं कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज में मलेरिया रोधी दवा का इस्तेमाल किया जा सकता है. हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ मलेरिया की एक पुरानी और सस्ती दवाई है. इसलिए ट्रम्प इसे कोरोना वायरस के इलाज के लिए एक व्यवाहरिक उपचार बता रहे हैं. ट्रम्प ने श्रीलंका और नेपाल ने भी ऐसी ही मांग की.

ट्रंप ने अब दी चेतावनी

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत से मदद मांगने के बाद ट्रंप ने अब चेतावनी दी. ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत हाइड्रो-ऑक्सी-क्लोरोक्विन के निर्यात से प्रतिबंध नहीं हटाता है तो वो भी जवाबी कार्रवाई करेंगे. ट्रंप ने कहा, ''मुझे भारत का यह फैसला पसंद नहीं है. मुझे पता है कि भारत ने अन्य देशों के लिए इसे रोक दिया. भारत और अमेरिका के संबंध कई सालों से बेहतरीन हैं. व्यापार से दोनों ही देशों को लाभ हुआ है. इसलिए मुझे आश्चर्य है कि यह उनका निर्णय है. अगर इसकी अनुमति भारत नहीं देता है तो यह ठीक नहीं होगा. यकीनन उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे.’’

ट्रंप की चेतावनी के बाद भारत ने क्या कहा?

ट्रंप की चेतावनी के बाद आज विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ''भारत ने उन देशों को मलेरिया वाली हाइड्रोऑक्सी क्लोरोक्वीन दवा देने का मन बनाया है जहां कोरोना की महामारी ज्यादा फैली हुई है. हाइड्रोऑक्सी क्लोरोक्वीन और पैरासीटामॉल के निर्यात संबंधी प्रतिबंध में कुछ संशोधन संभव है. हालांकि यह बदलाव इन दवाओं के भारत में मौजूदा स्टॉक और घरेलू जरूरतों के आंकलन के आधार पर निर्भर करता है. इसमें कोरोना संबंधी मानवीय आधार और प्राथमिकताएं आंकते हुए फैसला लेंगे. किसी भी ज़िम्मेदार सरकार की तरह हम पहले यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे पास अपने लोगों के लिए दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हो.’’

जिस दिन ट्रंप ने किया था निवेदन, उसी दिन भारत ने दवाई के निर्यात पर लगाया था बैन

सरकार ने 4 अप्रैल को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था, जबकि इससे पहले 25 मार्च को भारत सरकार ने हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के निर्यात पर सबसे पहले बैन का ऐलान किया था, लेकिन इस आर्डर में कुछ छूट के प्रावधान किए गए थे. ट्रंप ने मोदी से जिस दिन निवेदन किया, उसी दिन सरकार ने हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के निर्यात पर रोक का ऐलान किया था.

अमेरिका में बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

बता दें कि इस हफ्ते अमेरिका में कोरोना से मौतों की संख्या और बढ़ सकती है. दुनिया में अबतक कोरोना वायरस से 74 हजार 697 लोगों की मौत हो गई है. विश्वभर में सबसे अधिक करीब तीन लाख संक्रमित मरीज़ अमरीका में है. अमेरिका में अबतक 11 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका के बाद स्पेन, इटली और जर्मनी में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका- ईरान की जंग का खामियाजा भुगत रहा भारत! कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, दिल्ली-मुंबई, बेंगलुरु समेत देश की ग्राउंड रिपोर्ट
जंग का खामियाजा भुगत रहा भारत! कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, दिल्ली-मुंबई, बेंगलुरु समेत देश की ग्राउंड रिपोर्ट
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
हाई कोर्ट के पूर्व जज भी बने पश्चिम बंगाल SIR प्रक्रिया का हिस्सा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अपीलों के निपटारे के लिए विशेष ट्रिब्यूनल बनाने का आदेश
हाई कोर्ट के पूर्व जज भी बने पश्चिम बंगाल SIR प्रक्रिया का हिस्सा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अपीलों के निपटारे के लिए विशेष ट्रिब्यूनल बनाने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर दिया समान नागरिक संहिता का सुझाव, कहा- यह पर्सनल लॉ की विषमताओं को दूर करेगा, लेकिन निर्णय संसद को लेना है
सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर दिया समान नागरिक संहिता का सुझाव, कहा- यह पर्सनल लॉ की विषमताओं को दूर करेगा, लेकिन निर्णय संसद को लेना है

वीडियोज

Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump
Oil Crisis: तेल को लेकर मचे हाहाकार के बीच पुतिन ने किसको दिया ऑफर? | US Israel Iran War | Trump
Pakistan Oil Crisis: युद्ध ने निकाला शहबाज का तेल ! | Iran-Israel War Update
BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? #byd #tesla | Auto Live
Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Embed widget