एक्सप्लोरर

भारत रत्न चुनाव से पहले क्यों? चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के ऐलान पर बोली कांग्रेस

Bharat Ratna: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और डॉ एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार ने वोट के लिए किया है.

Bharat Ratna: केंद्र सरकार ने शुक्रवार (9 फरवरी) को बड़ा ऐलान किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और देश में हरित क्रांति के जनक डॉ एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा. इसको कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए निशाना साधा.  

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज तक से बात करते हुए कहा, ''देखिए भारत रत्न देना स्वागत योग्य कदम है, लेकिन पूरे देश को मालूम है कि भारत रत्न चुनाव से पहले क्यों दिया जाता है. ऐसे में फिर भी इन लोगों ने देश की सेवा की. चौधरी चरण सिंह किसान और गांव के लोगों के लिए लड़ते रहे. पीवी नरसिम्हा राव के पीएम बनने से पहले के साल कठिन थे, लेकिन उन्होंने अविस्मरणीय योगदान दिया.''

अखिलेश प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की अटकलों को लेकर कहा कि जाट बिरादरी केंद्र की मोदी सरकार से खुश नहीं है. किसान भी तीन रद्द किए गए कृषि कानूनों को लेकर खुश नहीं है. देश में आया राम, गया राम चल रहा तो कुछ नहीं कह सकते. 

पीएम मोदी ने की घोषणा को जयंत चौधरी क्या बोले? 
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘‘हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है. यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृह मंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की. वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे. हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है. ’’

पीएम मोदी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लिखा, ‘‘दिल जीत लिया!’’

ये भी पढ़ें- Bharat Ratna Award: 10 साल में 10 , मनमोहन सिंह के मुकाबले पीएम मोदी ने तीन गुना ज्यादा बांटे भारत रत्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russia-UAE On UP Death: UP में हुईं 111 मौतों से 'बेस्ट फ्रेंड' रूस परेशान, पुतिन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, UAE ने भी भेजा मैसेज
UP में हुईं 111 मौतों से 'बेस्ट फ्रेंड' रूस परेशान, पुतिन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, UAE ने भी भेजा मैसेज
Weather Forecast: अगले 24 घंटे पड़ेंगे भारी, 10 राज्यों में तूफानी बारिश और तेज हवाओं का रेड अलर्ट, जानें यूपी-दिल्ली, बिहार का हाल क्या?
अगले 24 घंटे पड़ेंगे भारी, 10 राज्यों में तूफानी बारिश और तेज हवाओं का रेड अलर्ट, जानें यूपी-दिल्ली, बिहार का हाल क्या?
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
48 घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन खत्म! रूसी तेल खरीद पर फिर से लगेगी रोक? तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
48 घंटे बाद ट्रंप की डेडलाइन खत्म! रूसी तेल खरीद पर फिर लगेगी रोक? तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन

वीडियोज

UP Storm Death News : UP में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही | Weather Update
Sansani: कंगाल बॉयफ्रेंड की करोड़पति गर्लफ्रेंड | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi | Inflation:3 साल का Record टूटा, 3.88% से सीधे 8.30% पहुंची महंगाई दर!
UP Storm Death News : उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही | Weather Update | Bharat Ki Baat
Wholesale Inflation | Sandeep Chaudhary: PM अपील के बाद महंगाई का महा-विस्फोट | PM Modi Appeal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Russia-UAE On UP Death: UP में हुईं 111 मौतों से 'बेस्ट फ्रेंड' रूस परेशान, पुतिन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, UAE ने भी भेजा मैसेज
UP में हुईं 111 मौतों से 'बेस्ट फ्रेंड' रूस परेशान, पुतिन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, UAE ने भी भेजा मैसेज
दिल्ली में तूफान और बारिश का अलर्ट, पर नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, तापमान पहुंचेगा 41 डिग्री के पार
दिल्ली में तूफान और बारिश का अलर्ट, पर नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, तापमान पहुंचेगा 41 डिग्री के पार
आज से 5 देशों के दौरे पर PM मोदी, सबसे पहले क्यों जा रहे हैं UAE, आखिर में जाएंगे इटली
आज से 5 देशों के दौरे पर PM मोदी, सबसे पहले क्यों जा रहे हैं UAE, आखिर में जाएंगे इटली
IPL Playoffs Qualification Scenarios: मुंबई से हारने के बाद पंजाब किंग्स की उम्मीदों को लगा झटका, 5 पॉइंट्स में समझिए प्लेऑफ का गणित
मुंबई से हारने के बाद पंजाब किंग्स की उम्मीदों को लगा झटका, 5 पॉइंट्स में समझिए प्लेऑफ का गणित
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
मध्य प्रदेश के BJP विधायक को हाई कोर्ट से राहत नहीं, पेशी से नहीं मिली छूट, जानें क्या है मामला
मध्य प्रदेश के BJP विधायक को हाई कोर्ट से राहत नहीं, पेशी से नहीं मिली छूट, जानें क्या है मामला
Gold Purchase Limit: एक बार में कितना गोल्ड खरीद सकते हैं भारतीय, क्या इसकी भी है कोई लिमिट?
एक बार में कितना गोल्ड खरीद सकते हैं भारतीय, क्या इसकी भी है कोई लिमिट?
Indian Army TES 56 Entry 2026: जेईई के बाद वर्दी का रास्ता, इंडियन आर्मी TES 56 से बनें अधिकारी
जेईई के बाद वर्दी का रास्ता, इंडियन आर्मी TES 56 से बनें अधिकारी
Embed widget