एक्सप्लोरर

Britain Politics: पीएम पद के लिए सियासी हलचल तेज, छुट्टियां बीच में ही छोड़कर लंदन लौटे बोरिस जॉनसन, पेश करेंगे दावेदारी

UK Politics: लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में पीएम पद के चुनाव के लिए हलचल तेज हो गई है. पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपनी छुट्टियां कैंसिल कर लंदन पहुंच गए हैं. वे भी दावेदारी पेश करेंगे.

UK Politics: ब्रिटेन में नाटकीय ढंग से लिज ट्रस के इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है. जानकारी के मुताबिक आगामी शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव हो सकता है. इस बीच, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) के नाम को लेकर चर्चा है और वे अपनी छुट्टियां बीच में ही रद्द कर लंदन लौट आए हैं. जॉनसन पीएम पद के लिए अब अपनी दावेदारी पेश करेंगे. हालांकि नए प्रधानमंत्री के पद के लिए सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) की पहली पसंद भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) माने जा रहे हैं.

पहले से ही सुनक को लेकर अटकलबाजी तेज है और सटोरियों ने भी उनके नाम पर सट्टा लगाया हुआ है तो इसी बीच ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अचानक इस रेस में मुख्य रूप से सामने आकर चुनाव के मुकाबले को और रोचक बना दिया है.

जॉनसन ने किया दावा, मैं ही अगले चुनाव में जीत दिलाऊंगा

'द टेलीग्राफ' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन में मची सियासी उथल-पुथल के बीच बोरिस जॉनसन ने दावा किया है कि वो ही कंजर्वेटिव पार्टी को दिसंबर 2024 में होने वाले चुनावों में जीत दिला सकते हैं. वहीं, विपक्षी दल मध्यावधि चुनाव की मांग कर रहे हैं, जिसके पास संसद में प्रचंड बहुमत है. डेली न्यूज टेलीग्राफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि बोरिस जॉनसन अब ऋषि सुनक से उनका साथ देने और पीएम पद पर फिर अपनी वापसी के लिए दबाव बना रहे हैं. बता दें कंजर्वेटिव नेतृत्व का चुनाव अगले सप्ताह होने वाला है और शुक्रवार को नतीजे घोषित किए जा सकते हैं.

नियम के मुताबिक पीएम पद हो सकते हैं तीन दावेदार  

अपने मिनी बजट और आर्थिक मोर्चे पर मिली नाकामी के कारण लिज ट्रस ने 45 दिनों में ही पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उनका नाम देश की सबसे कम कार्यकाल वाली प्रधानमंत्री के रूप में ब्रिटिश इतिहास में दर्ज हो गया है. अब पीएम पद के दावेदारों में ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन के अलावा हाउस ऑफ कॉमन्स की नेता पेनी मर्डौंट भी शामिल हैं. इन तीनों के अलावा रक्षा मंत्री बेन वालेस और वित्त मंत्री जेरेमी हंट का नाम भी सामने आया था लेकिन वे दोनों पीछे हट गए हैं, क्योंकि नियम के मुताबिक पीएम पद के लिए तीन ही उम्मीदवार हो सकते हैं और कहा जा रहा है कि बेन वालेस अब जॉनसन का समर्थन कर सकते हैं.

भारतवंशी प्रीति पटेल ने भी किया बोरिस जॉनसन का समर्थन 

पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में गृह सचिव रहीं भारतवंशी प्रीति पटेल ने शनिवार को अपने पूर्व बॉस को समर्थन करने की बात कही है. उन्होंने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में लिज ट्रस की जगह बोरिस जॉनसन को सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार माना. उन्होंने जॉनसन का पक्ष लेते हुए कहा कि जॉनसन को 2019 के आम चुनाव में सार्वजनिक जनादेश मिला था. मैं नेतृत्व प्रतियोगिता में उनका समर्थन कर रही हूं.

एक प्रमुख एजेंसी द्वारा हाल ही में कराए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि 58 वर्षीय जॉनसन लिज ट्रस की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं, हालांकि सर्वे में शामिल अधिकांश लोगों की उनके बारे में प्रतिकूल राय थी. सभी की निगाहें करोड़पति वित्तीय सलाहकार और व्यवसायी ऋषि सुनक पर हैं, जो कोविड महामारी के दौरान यूके के वित्त मंत्री थे.

यह भी पढ़ें: FATF ने पाकिस्तान को दी ग्रे लिस्ट से निजात,जानिए पाकिस्तान की क्या रही प्रतिक्रिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Exclusive: ‘ECI के खिलाफ फाइल करूंगा PIL’, चुनाव आयोग पर क्यों भड़के असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा
Exclusive: ‘ECI के खिलाफ फाइल करूंगा PIL’, चुनाव आयोग पर क्यों भड़के असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा
'अभी पेट्रोल की कीमतों का आनंद लीजिए, जल्द ही...', ईरान ने चला चीन जैसा दांव, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'अभी पेट्रोल की कीमतों का आनंद लीजिए, जल्द ही...', ईरान ने चला चीन जैसा दांव, अब क्या करेंगे ट्रंप?
‘दक्षिण भारत के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’, रेवंत रेड्डी की चेतावनी; डिलिमिटेशन पर केंद्र को घेरा
‘दक्षिण भारत के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’, रेवंत रेड्डी की चेतावनी; डिलिमिटेशन पर केंद्र को घेरा

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget