एक्सप्लोरर

Mumbai News: माता पिता को परेशान करने वाले बेटे और उसकी पत्नी पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, फ्लैट खाली करने का दिया आदेश

Mumbai News: अदालत ने यह पाया कि 90 वर्षीय पिता और 89 साल की मां का इकलौता पुत्र और उसकी पत्नी उन्हें परेशान कर रहे हैं. इस फ्लैट का स्वामित्व बुजुर्ग दंपती के पास है.

Mumbai News: बम्बई उच्च न्यायालय ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को अपने बुजुर्ग माता पिता का घर एक महीने के भीतर खाली करने आदेश दिया है. यह व्यक्ति बुजुर्ग को परेशान करता था और उसने घर खाली करने से इनकार कर दिया था. न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की एकल पीठ ने इस सप्ताह के शुरू में यह फैसला दिया है. अदालत ने आशीष दलाल नामक व्यक्ति और उसके परिवार को अपने बुजुर्ग माता पिता का फ्लैट खाली करने का आदेश दिया है.

अदालत ने यह पाया कि 90 वर्षीय पिता और 89 साल की मां का इकलौता पुत्र और उसकी पत्नी उन्हें परेशान कर रहे हैं. इस फ्लैट का स्वामित्व बुजुर्ग दंपती के पास है. दलाल को फ्लैट खाली करने का निर्देश देते हुए उच्च न्यायालय ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि माता-पिता को अपने अधिकारों को सुरक्षित करने और अपने ही बेटों द्वारा किए गए उत्पीड़न से खुद को बचाने के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटाना पड़ता है.

अदालत ने कहा कि यह एक ऐसा मामला है, जहां बुजुर्ग माता पिता अपने इकलौते बेटे के हाथों ही पीड़ित हैं और ऐसा लगता है कि इस कहावत में कुछ न कुछ सच्चाई है कि ‘बेटियां सदा के लिये है’ और बेटे तभी तक बेटा है जब तक उसकी शादी नहीं हो जाती.

पीठ ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक अधिनियम में यह प्रावधान अनिवार्य किया गया है कि वरिष्ठ नागरिकों की संतानें अथवा रिश्तेदार यह सुनिश्चित करें कि बुजुर्ग उत्पीड़न और परेशानी मुक्त होकर सामान्य जीवन व्यतीत करें. अदालत ने यह भी कहा कि मौजूदा मामला बेहद दुखद है, जहां व्यक्ति जानबूझ कर अपने माता पिता को वृद्धावस्था में सामान्य जीवन जीने से रोक रहा है.

अदालत दलाल की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उसने वरिष्ठ नागिरक अधिकरण के फैसले को चुनौती दी थी. इस अधिकरण्ण ने दलाल और उसकी पत्नी को फ्लैट खाली करने का आदेश दिया था. मामले की सुनवाई के अदालत ने पाया कि दलाल के पास नवी मुंबई एवं दहिसर इलाके में तीन आवासीय परिसर है, फिर भी वह माता पिता के साथ रहने पर जोर दे रहा है. पीठ ने दलाल की याचिका खारिज करते हुए उसे 30 दिन के भीतर फ्लैट खाली करने का आदेश दिया.

ये भी पढ़ें: 

SC Collegium: इलाहाबाद और कलकत्ता समेत इन हाई कोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, अकील कुरैशी का राजस्थान HC होगा ट्रांसफर

इलाहाबाद HC ने कहा- दो वयस्कों को अपने पसंद का जीवन साथी चुनने का अधिकार, चाहे वो किसी भी धर्म के हों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget