एक्सप्लोरर

Elections 2024: 'सोनिया गांधी को कैसे दिया जा सकता है कार्यक्रम में निमंत्रण?' बोले BJP नेता किशन रेड्डी

Elections 2024: तेलंगाना सरकार ने 20 मई को कैबिनेट बैठक के बाद कहा था कि उसने दो जून को राज्य स्थापना दिवस समारोह के लिए सोनिया गांधी को आमंत्रित करने का फैसला किया है.

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने दो जून को प्रस्तावित राज्य स्थापना दिवस समारोह के लिए कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी को आमंत्रित करने के प्रदेश सरकार के फैसले पर बुधवार (22 मई) को आपत्ति जताई. उन्होंने ‘पीटीआई वीडियो’ से बात करते हुए कहा कि 1969 में जब कांग्रेस सत्ता में थी, उस समय तेलंगाना आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में 369 छात्र मारे गए थे.

रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना राज्य के लिए आंदोलन के दूसरे चरण में लगभग 1,500 युवाओं ने अपने जीवन का बलिदान दिया और तेलंगाना के सभी लोग अलग राज्य के लिए सड़कों पर उतर आए. उन्होंने कहा कि अब 10 साल बाद कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता में है और वे कह रहे हैं कि वे अपनी शीर्ष नेता सोनिया गांधी को आमंत्रित करेंगे और उनका अभिनंदन करेंगे.

'राजनीतिक नेता को कैसे आमंत्रित कर सकते हैं'

बीजेपी नेता जी किशन रेड्डी ने कहा, 'सोनिया गांधी ने तेलंगाना नहीं दिया...तेलंगाना के लोगों ने यह (तेलंगाना को राज्य का दर्जा) हासिल किया. तेलंगाना के लोगों ने (अलग तेलंगाना के लिए) बलिदान दिया और आंदोलन में हिस्सा लिया.' बीजेपी नेता ने कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि वह सरकारी समारोह में किसी राजनीतिक नेता को कैसे आमंत्रित कर सकती है.

उन्होंने कहा, '...वह कांग्रेस पार्टी की नेता हैं. आप उन्हें किसी सरकारी कार्यक्रम में कैसे आमंत्रित कर सकते हैं? यदि आप उन्हें आमंत्रित करना चाहते हैं, तो आप कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में उन्हें आमंत्रित करें और सम्मानित करें. हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है.' उन्होंने मांग की कि कांग्रेस सरकार सरकारी समारोह के लिए सोनिया गांधी को निमंत्रण देने के बारे में लोगों को स्पष्टीकरण दे.

राज्य स्थापना दिवस का मिला है सोनिया गांधी को निमंत्रण

तेलंगाना सरकार ने 20 मई को कैबिनेट बैठक के बाद कहा था कि उसने दो जून को राज्य स्थापना दिवस समारोह के लिए सोनिया गांधी को आमंत्रित करने का फैसला किया है. कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के उस बयान पर कि केंद्र ने हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के अनुरोध पर अभी तक जवाब नहीं दिया, रेड्डी ने कहा कि 'यह पूरी तरह से झूठ है.’’

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में है और चाहे वह (प्रज्वल) रेवन्ना हों या कोई भी हो, उन्हें कार्रवाई करनी है. लेकिन कांग्रेस सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है, और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जानबूझकर मामले को टालने की कोशिश कर रहे हैं.' रेड्डी ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ मामले की सीबीआई से जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार इसकी ठीक से जांच नहीं कर रही है.

ये भी पढ़ें:

I.N.D.I.A. अलायंस की जीत पर क्या केजरीवाल बनेंगे PM? सवाल पर AAP नेता ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 20 से ज्यादा देशों के नेता करेंगे शिरकत, जानें क्या-क्या होगा खास?
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 20 से ज्यादा देशों के नेता करेंगे शिरकत
भारत में चांद नजर आने के बाद PM मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद, पढ़ें देश के नाम क्या दिया संदेश
भारत में चांद नजर आने के बाद PM मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद, पढ़ें देश के नाम क्या दिया संदेश
'मुसलमानों को मिटाने वाले..', मौलाना अरशद मदनी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर दिया जवाब
'मुसलमानों को मिटाने वाले..', मौलाना अरशद मदनी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर दिया जवाब
कलियुग की सावित्री! भालुओं के झुंड से भिड़ गई महिला, पति को मौत के मुंह से खींच लाई
कलियुग की सावित्री! भालुओं के झुंड से भिड़ गई महिला, पति को मौत के मुंह से खींच लाई

वीडियोज

Crime News: गर्भवती पत्नी को खूनी 'सरप्राइज गिफ्ट' ! | Sansani
Janhit: कैमरे में कैद दिल्ली के 'स्पीडबाज' की करतूत | Delhi Dwarka Horror | Sahil Dhaneshra
AI Impact Summit 2026: Delhi में भारी जाम से त्राहिमाम! | Delhi Traffic | Bharat Mandapam
Delhi Dwarka Accident: कातिल नाबालिग और बेकाबू कार! मासूम की जान ली फिर दिखाई बेशर्मी! | Sahil Case
Bharat Ki Baat: बटुक 'शिखा' पर बवाल..2027 की चुनावी संग्राम? | Shankaracharya | Brajesh Pathak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुसलमानों को मिटाने वाले..', मौलाना अरशद मदनी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर दिया जवाब
'मुसलमानों को मिटाने वाले..', मौलाना अरशद मदनी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर दिया जवाब
दिल्ली में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, बारिश के बाद गिरा तापमान, 19 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, बारिश के बाद गिरा तापमान, 19 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?
जब सलीम खान ने पत्नी सलमा को हेलेन संग अपने रिश्ते के बारे में बताया, ऐसा था सलमान खान की मां का रिएक्शन
जब सलीम खान ने पत्नी सलमा को हेलेन संग अपने रिश्ते के बारे में बताया, ऐसा था सलमान खान की मां का रिएक्शन
सुपर 8 का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए तारीख
सुपर 8 का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए तारीख
अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध तय? खामेनेई को मिटाने की तैयारी में ट्रंप, 24 घंटों में 150 कार्गो प्लेन से भेजे गोला-बारूद
US-ईरान के बीच युद्ध तय? खामेनेई को मिटाने की तैयारी में ट्रंप, 150 प्लेन से भेजे गोला-बारूद
वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, संजय दत्त, जावेद अख्तर-जीशान सिद्दीकी सहित कई दिग्गज देखने पहुंचे
वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, जावेद अख्तर सहित कई सेलेब्स देखने पहुंचे
एम्स दिल्ली में नौकरी का सुनहरा मौका, प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स की भर्ती शुरू
एम्स दिल्ली में नौकरी का सुनहरा मौका, प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स की भर्ती शुरू
नाबालिग बच्चे ने एक्सिडेंट किया तो पैरेंट्स को क्यों मिलती है सजा? जानें कानून की बात
नाबालिग बच्चे ने एक्सिडेंट किया तो पैरेंट्स को क्यों मिलती है सजा? जानें कानून की बात
Embed widget