एक्सप्लोरर

Sajini Shinde Ka Viral Video: 'औरत आधार कार्ड नहीं है कि कहीं भी इस्तेमाल करो', शानदार फिल्म है सजनी शिंदे का वायरल वीडियो

Sajini Shinde Ka Viral Video: राधिका मदान और निम्रत कौर की फिल्म सजनी शिंदे का वायरल वीडियो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म देखने जा रहे हैं तो पढ़ लें रिव्यू.

Sajini Shinde Ka Viral Video Movie Review: इस फिल्म में एक सीन है जहां स्कूल में एक टीचर का वायरल वीडियो चलाया जाता है और वहां रखी सरस्वती मां की मूर्ति को ढक दिया जाता है कि भगवान ये सब ना देखें. बाकी इंसान तो जो मर्जी देख लें जबकि भगवान तो सब देखते हैं. यही इस फिल्म को सार है. जमाना सोशल मीडिया का है. हर रोज कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है. लोग व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड करते हैं. मजे लेकर देखते हैं लेकिन वो वीडियो किसी की जिंदगी को नर्क बना सकता है. उसे जान लेने पर मजबूर कर सकता है. आज के जमाने से रिलेट करती है ये फिल्म काफी शानदार है. कई जबरदस्त मैसेज देती है लेकिन दिक्कत ये है कि ऐसी अच्छी फिल्में सिर्फ ट्विटर पर ट्रेंड होकर रह जाती हैं, दर्शकों तक नहीं पहुंचती. 

कहानी
ये कहानी है सजनी नाम की एक टीचर की है जो एक महाराष्ट्रियन परिवार से है. आईटी कंपनी में काम करने वाले एक लड़के से उसकी शादी होने वाली है. यानि एक सीधी सादी सिंपल जिंदगी. एक स्कूल ट्रिप पर जाती है और वहां वो नशे में कुछ लड़कों के साथ डांस करती है. उसका वीडियो बन जाता है और वायरल हो जाता है औऱ इसके बाद तो उस वीडियो पर हंगामा मच जाता है और सजनी गायब हो जाती है. सवाल उठता है कि क्या सजनी ने सुसाइड कर लिया है, कहां है सजनी और क्या ये किसी की साजिश है. कैसे एक वायरल वीडियो उसकी जिंदगी बदल देता है यही फिल्म की कहानी है और उसे बड़े दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है.

कैसी है फिल्म
बहुत से लोगों ने शायद इस फिल्म का नाम नहीं सुना होगा क्योंकि इसमें कोई बड़ा हीरो नहीं है लेकिन शायद यही इस फिल्म की खूबी है. क्योंकि इस फिल्म में तीन हीरोइनें हैं और वो इस फिल्म का जान हैं. ये फिल्म तेजी से आगे बढ़ती है. किरदारों के बारे में बताने में ज्यादा समय नहीं लिया गया है और जल्द फिल्म मुद्दे पर आ जाती है. आगे क्या होने वाला है, इसकी दिलचस्पी बनी रहती है. ये फिल्म साथ साथ कई मैसेज भी देती है. फिल्म का एक डायलॉग  है औरत आधार कार्ड नहीं है, कहीं भी इस्तेमाल करो और यही इस फिल्म के जरिए बताने की कोशिश भी कई गई है कि औरत के साथ किसी भी तरह का सलूक नहीं किया जा सकता.

एक्टिंग
राधिका मदान ने सजनी का किरदार निभाया है और उन्होंने अपना बेस्ट दिया है. उनकी एक्टिंग कमाल की है. वो आपको सजनी के साथ जोड़ लेती हैं और आप सजनी के दर्द में उसके साथ हो लेते हैं. निम्रत कौर ने जांच अधिकारी की भूमिका निभाई और शानदार तरीके से निभाई है. वो फिल्म में ह्यूमर भी लाती हैं लेकिन अपने अंदाज में. भाग्यश्री ने कमाल का काम किया है वो आपको चौंका देती हैं.

डायरेक्शन
मिखिल मुसाले ने फिल्म का डायरेक्शन किया है और फिल्म पर उनकी पकड़ साफ दिखती है. किससे क्या करवाना है, किसको कितना स्क्रीन स्पेस देना है, कहानी को कैसे आगे बढ़ाना है, हर चीज में मिखिल ने अच्छा काम किया है.

ये भी पढ़ें: Pooja Batra Birthday: मां बनने की बात आई तो पूजा ने तोड़ दी थी शादी, फिर इस विलेन को दे बैठीं अपना दिल

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

एयरपोर्ट पर शाहिद कपूर को देख बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा- 'सर आगे बढ़िए', दिल जीत रहा वायरल वीडियो
एयरपोर्ट पर शाहिद कपूर को देख बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा- 'सर आगे बढ़िए', दिल जीत रहा वायरल वीडियो
'मैं सो नहीं पाती थी...', ऋषि कपूर की मौत के बाद नीतू कपूर का हो गया था बुरा हाल, लग गई थी नशे की लत
'मैं सो नहीं पाती थी...', ऋषि कपूर की मौत के बाद नीतू कपूर का हो गया था बुरा हाल, लग गई थी नशे की लत
'मेरी 3 माएं हैं...', मदर्स डे पर शुभांगी अत्रे को सताई मां और बहनों की याद, बताया 'सबसे बड़ी ताकत'
'मेरी 3 माएं हैं...', मदर्स डे पर शुभांगी अत्रे को सताई मां और बहनों की याद, बताया 'सबसे बड़ी ताकत'
'कमी महसूस नहीं हुई...', पलक तिवारी को कभी नहीं आई पिता की याद, मां श्वेता को लेकर कही ये बात
'कमी महसूस नहीं हुई...', पलक तिवारी को कभी नहीं आई पिता की याद, मां श्वेता को लेकर कही ये बात

वीडियोज

Bengal New CM: कौन बनेगा बंगाल का सीएम? | Dilip Ghosh | BJP |  Subhendu Adhikari
Tamil Nadu Government Formation: TVK विधायक औरवरिष्ठ नेताओं की बैठक
Bengal New CM: Suvendu Adhikari नहीं बंगाल में ये होंगे नए सीएम?
Tamil Nadu Government Formation: सत्ता की लड़ाई में नया मोड़, छोटे दल बनेंगे किंगमेकर?
Suvendu Adhikari's PA shot dead: 3 हिस्ट्रीशीटर..पर हत्यारा अब भी दूर क्यों? | TMC | BJP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal NEW CM: 'मैं नहीं चलाऊंगा नई सरकार...', CM पद फाइनल होने के बाद क्यों ऐसा बोले शुभेंदु अधिकारी?
'मैं नहीं चलाऊंगा नई सरकार...', CM पद फाइनल होने के बाद क्यों ऐसा बोले शुभेंदु अधिकारी?
नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'
नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'
नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे थे दो ईरानी टैंकर, फायरिंग में 10 सैनिक घायल, अमेरिकी सेना का बड़ा दावा
नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे थे दो ईरानी टैंकर, फायरिंग में 10 सैनिक घायल, अमेरिकी सेना का बड़ा दावा
Dhurandhar 2 OTT Release: 1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
Explained: सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या, इसके बिना कैसे कमजोर होता CM
सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या
WHO Hantavirus Alert: कोरोना से कितना खतरनाक हंता वायरस, क्या छूने से फैलता है इंफेक्शन? WHO ने जारी किया अलर्ट
कोरोना से कितना खतरनाक हंता वायरस, क्या छूने से फैलता है इंफेक्शन? WHO ने जारी किया अलर्ट
‘अंग्रेजी में क्यों बोल रहे?’ ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय अधिकारियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस तो बोला पाकिस्तान, इंटरनेट पर हो गया ट्रोल
‘अंग्रेजी में क्यों बोल रहे?’ ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय अधिकारियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस तो बोला पाकिस्तान, इंटरनेट पर ट्रोल
Embed widget