एक्सप्लोरर

Fukrey 3 Review: फुकरे फिर से एंटरटेनमेंट के ट्रिपल डोज के साथ लौटे, सोशल मैसेज भी दिया

Fukrey 3 Review: फुकरे 3 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. कॉमेडी का ओवर डोज लेकर आई अगर इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें रिव्यू.

Fukrey 3 Review: हम थिएटर में फिल्म देखने क्यों जाते हैं ताकि अपना स्ट्रेस दूर कर सकें, हंस सकें, कुछ देर के लिए सब भूल जाएं और एंटरटेन हों. फुकरे 3 आपको ये सब देती है. हां दिमाग मत लगाइएगा अगर आपको सिर्फ एंटरटेन होना है तो.

कहानी
ये कहानी फुकरे 2 से आगे बढ़ती है. फुकरा गैंग चूचे की सपने देखने की पावर से छोटे मोटे काम कर रहा है और थोड़े बहुत पैसे कमा रहा है. वहीं भोली पंजाबन पॉलिटिक्स में आ चुकी है. उसे इलेक्शन लड़ना है और भीड़ इक्ट्ठा करने के लिए वो फुकरे गैंग की मदद लेती है. लेकिन फिर हनी चूचा की ही भोली के खिलाफ चुनाव लड़ने को कहता है. इसके बाद भोली फुकरों को साउथ अफ्रीका भेज देती है. फिर क्या होता है इसके लिए आपको थियेटर जाना होगा.

कैसी है फिल्म
एक शब्द में कहा जाए तो ये एक फुकरी फिल्म है जो आपको अपने स्टाइल में खूब एंटरटेन करती है. फर्स्ट हाफ काफी मजेदार है. एक के बाद एक ऐसे फनी डायलॉग आते हैं जो आपको खूब हंसाते हैं. फर्स्ट हाफ में आपको सीट से उठने का मौका नहीं मिलता. सेकेंड हाफ थोड़ा कमज़ोर है ऐसा लगता है ज्यादातर जोक फर्स्ट हाफ में यूज हो गए. सेकेंड हाफ में सोशल मैसेज पर ज्यादा जोर दिया गया है लेकिन कुल मिलाकर ये फिल्म अपने नाम और अपनी फ्रेंचाइजी की इज्जत रखती है और वो करती है जिसके लिए फुकरे गैंग सालों से मशहूर है.

एक्टिंग 
वरुण शर्मा यानी चूचा फिल्म की जान हैं और वरुण ने अपने स्टाइल में गजब का काम किया है. उन्हें देखते ही आपकी हंसी छूट जाती है. सही मायने में फिल्म के हीरो वरुण ही हैं और इसमें कोई शक नहीं की फुकरे वरुण की वजह से ही इतनी पॉपुलर फ्रेंचाइजी है.  हनी के किरदार में पुलकित सम्राट हमेशा की तरह फिट हैं. वो इस गैंग का बहुत खास हिस्सा हैं और ये बात इस बार भी साबित होती है. पंडित जी के किरदार में पंकज त्रिपाठी ने जान डाल दी है. उनका रोल भी बढ़ा है और इसकी वजह ये भी है कि इंडस्ट्री में उनका कद भी बढ़ा है. लाली के किरदार में मनजोत सिंह शानदार हैं. भोली पंजाबन यानी ऋचा चड्ढा को इस बार स्पेस कम मिला है और उनका किरदार भी कमज़ोर लगता है.

डायरेक्शन
मृगदीप सिंह लांबा ने फिल्म का डायरेक्शन अच्छे से किया है लेकिन सेकेंड हाफ में थोड़े कॉमिक पंचेज का जुगाड और करना चाहिए था. फिल्म पर फर्स्ट हाफ में उनकी पकड़ शानदार है. सेकेंड हाफ ढीला है. शायद सामाजिक दबाव में आकर वो मैसेज देने पर ज्यादा जोर दे गए.

म्यूजिक
पहले पार्ट में अंबर सरिया जैसा सुपरहिट गाना था लेकिन यहां ऐसा कोई गाना नहीं जो याद रहे तो म्यूजिक एवरेज ही है.

कुल मिलाकर फुकरे एंटरटेन होने के लिए देखिए....1 और 2 नहीं देखी तो वो भी देखिए वैसे यहां रिकैप दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection Day 48: 'जवान' के तूफान के आगे टस से मस नहीं हो रही ‘गदर 2’, 48वें दिन भी सनी की बादशाहत है कायम, जानें-कलेक्शन

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'आपने नया ट्रेंड सेट किया...', कैबरे डांस को लेकर आयुष्मान खुराना ने की हेलन की तारीफ
'आपने नया ट्रेंड सेट किया...', कैबरे डांस को लेकर आयुष्मान खुराना ने की हेलन की तारीफ
सीएम विजय से तुलना पर पवन कल्याण ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 2019 चुनाव में कोई मेरे साथ नहीं था...
सीएम विजय से तुलना पर पवन कल्याण ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 2019 चुनाव में कोई मेरे साथ नहीं था...
Saturday Box Office: 'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
अविका गौर से सालों बाद मिले गौरव खन्ना, कहा- ये इत्ती सी थी, KKK15 में दिखेंगे साथ
अविका गौर से सालों बाद मिले गौरव खन्ना, कहा- ये इत्ती सी थी, KKK15 में दिखेंगे साथ

वीडियोज

भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans
Cannes में Alia Bhatt को लेकर शुरू हुई नई बहस, ‘Who Is She?’ वीडियो वायर
Pati Brahmachari: 😦Suraj के सामने आया Isha की चोट का सच, पुरानी यादों में खोया!  #sbs
Bollywood news: शुरू हुआ 'चाँद मेरा दिल' का धमाकेदार प्रमोशन, टिकटों के दाम बने नई स्ट्रेटेजी का हिस्सा! (16-05-26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET विवाद पर सड़कों पर उतरे युवा संगठन, पेपर लीक पर उठाया सवाल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
NEET विवाद पर सड़कों पर उतरे युवा संगठन, पेपर लीक पर उठाया सवाल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
'ये कबूल नहीं...', भोजशाला विवाद पर HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा AIMPLB
'ये कबूल नहीं...', भोजशाला विवाद पर HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा AIMPLB
Playoffs Scenarios: अगर ऐसा हुआ तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी RCB? ये नया समीकरण आपको चौंका देगा
अगर ऐसा हुआ तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी RCB? ये नया समीकरण आपको चौंका देगा
Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
Homemade Anti-Aging Cream Tips: घर पर ऐसे बनाएं एंटी-एजिंग क्रीम, महंगे प्रोडक्ट्स को करें टाटा बाय-बाय
घर पर ऐसे बनाएं एंटी-एजिंग क्रीम, महंगे प्रोडक्ट्स को करें टाटा बाय-बाय
CBSE ने बदला 9वीं-10वीं क्लास का लैंग्वेज स्कीम, अब दो भारतीय भाषाएं पढ़ना होगा जरूरी
CBSE ने बदला 9वीं-10वीं क्लास का लैंग्वेज स्कीम, अब दो भारतीय भाषाएं पढ़ना होगा जरूरी
Embed widget