एक्सप्लोरर

Independence Day 2022: देशभक्ति महसूस करने के लिए ये जगह घूम सकते हैं आप, आज़ादी का होगा एहसास, जानें इन जगहों के बारे में

Plces To Visit: इस साल स्वतंत्रता दिवस पर भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं. ऐसे में आप आजादी के जश्न के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. 

75th Independence Day: भारत में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है. 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 साल पूरे होने वाले हैं. हर भारतीय का दिल देशभक्ति से सराबोर है. इस दिन देश की आजादी को सेलीब्रेट करने कई लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं. ऐसे में आप कुछ ऐसी जगहों पर जा सकते हैं, जहां देशभक्ति का एहसास होता है, जज्बा बढ़ता है. यहां जानिए आजादी का एहसास कराती ये खास जगहें...
 
इंडिया गेट, नई दिल्ली
देशभक्ति के भाव को अंदर समेटे देश की राजधानी नई दिल्ली के राजपथ मार्ग पर स्थित इंडिया गेट (India Gate) ऐसी ही जगहों में से एक है. शहीदों की याद में बनाए गए इस स्मारक पर वैसे तो हर दिन बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं लेकिन स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर यहां का अलग ही नजारा होता है. यहां आकर आपको गर्व महसूस होगा. यहां आने के बाद आप नेशनल वॉर मेमोरियल भी जा सकते हैं.
 
लाल किला, दिल्ली
दिल्ली का लाल किला (Red Fort) वह जगह है, जहां हर साल 15 अगस्त पर प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं. यहां आजादी का फुल जश्न होता है. स्वतंत्रता दिवस के कुछ दिन पहले से ही यहां तैयारियां शुरू हो जाती हैं. अगर आप भी यहां आना चाहते हैं तो इस स्वतंत्रता दिवस प्लान बना सकते हैं. 
 
कारगिल वॉर मेमोरियल, लद्दाख
भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने और पाकिस्तानी सेना पर कारगिल की जीत को याद रखने के लिए लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास सेक्टर में कारगिल वार मेमोरियल (Kargil War Memorial) बनाया गया है. इस साल आजादी के पर्व पर आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ यहां जा सकते हैं. इस मेमोरियल में पहुंचते ही देशभक्ति से रोम-रोम रोमांचित हो उठता है.
 
वाघा बॉर्डर, अमृतसर
पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर को वाघा बॉर्डर (Wagah Border) के नाम से जानते हैं. हर साल यहां खास कार्यक्रम होते हैं इन्हें देखने देश से ही नहीं, विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं. वाघा का खूबसूरत नजारा देख हर कोई एक अलग ही अनुभव करता है. आप भी इस स्वतंत्रता दिवस अपना यहां का ट्रिप बना सकते हैं.
 
जैसलमेर बॉर्डर, राजस्थान
राजस्थान के जैसलमेर में एक छोटा सा टाउन है लोंगेवाला ये पाकिस्तान की बॉर्डर पर है. 1971 में 4-5 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच यहीं युद्ध हुआ था. इसमें पाकिस्तान ने भारत पर करीब 3,000 बस गिराए थे, लेकिन जीत भारत की ही हुई थी. लोंगेवाला पोस्ट 'इंडो-पाक पिलर 638' के नाम से जाना जाता है. 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' की शूटिंग भी यहीं हुई थी. आप अपनी फैमिली-फ्रेंड्स के साथ यहां का भी ट्रिप बना सकते हैं.
 
साबरमती आश्रम, अहमदाबाद
इस स्वतंत्रता दिवस अगर आप घूमने की सोच रहे हैं तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहमदाबाद के साबरमती आश्रम जरूर जाएं. हर साल आजादी के पर्व पर यहां हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं. यहां जाकर देशभक्ति का जज्बा काफी बढ़ जाता है.
 
दांडी, गुजरात
गुजरात के नवसारी जिले में स्थित दांडी (Dandi) ऐतिहासिक छटा को समेटे हुए है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने यहीं पर अंग्रेजों के नमक कानून को तोड़ा था. यहां और आस पास महात्मा गांधी से संबंधित कई स्मारक बनाए गए हैं. अगर इस स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक इमारत और सत्याग्रह आंदोलन से जुडी चीजें देखना चाहते हैं तो यहां का प्लान बना सकते हैं. 
 
काला पानी जेल, अंडमान-निकोबार
अंडमान-निकोबार समुद्री लहरों के बीच बचा एक एंडवेचरस जगह है. यह प्राकृतिक रुप से बहुत ही खूबसूरत है तो देशभक्ति यहां के कोने-कोने में महसूस की जा सकती है. यहां स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर कई कार्यक्रम होते हैं. काला पानी जेल यहीं मौजूद है. अब यह म्यूजियम और स्मारक में बदल दिया गया है. यहां जाकर देश के प्रति समर्पण की भावना का एहसास होता है.
 
जलियांवाला बाग, पंजाब
ब्रिटिश शासन काल के दौरान सबसे कुख्यात नरसंहार की कहानी बयान करता है जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh). यहां शहीदों की शहादत गूंजती रहती है. आप यहां जाकर देशभक्ति का अलग ही एहसास पा सकते हैं. यह पंजाब में स्थित है और 6.5 एकड़ में फैला हुआ है. इस स्मारक स्थल का उद्घाटन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 13 अप्रैल 1961 को किया था।
 
ये भी पढ़ें
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स
पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Saudi Arabia Vs Israel: सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें
सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें
IRCTC International Tour Package: IRCTC का शानदार ऑफर! 1 पैकेज में घूमिए थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर, जानें खर्च
IRCTC का शानदार ऑफर! 1 पैकेज में घूमिए थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर, जानें खर्च

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget