एक्सप्लोरर

Mesh Rashifal March 2024: मेष राशि वालों पर काम का रहेगा अधिक बोझ, जानें मासिक राशिफल

Aries Monthly Horoscope 2024: मेष राशि वालों के लिए मार्च 2024 का महीना शिक्षा, परिवार, करियर, वैवाहिक जीवन और सेहत को लेकर कैसा रहने वाला है. जानें ज्योतिष से मेष का मासिक राशिफल (Masik Rashifal)

Mesh Rashifal March 2024: मेष राशि वालों के लिए मार्च 2024 का महीना सामान्य रहने वाला है. न विशेष हानि न विशेष लाभ की स्थिति रहेगी. इस महीने काम का थोड़ा अधिक बोझ रहेगा.

फैमली के साथ किसी ट्रिप पर जाने के लिए यह महीना अच्छा है. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है. आइए जानते हैं मेष राशि वालों के नौकरी, शिक्षा, यात्रा, सेहत और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मार्च का महीना.

मेष राशि मार्च 2024 मासिक राशिफल (Aries March 2024 Rashifal)

मेष राशि नौकरी-पेशा (Aries Monthly Job-Career Horoscope): 13 मार्च तक सूर्य एकादश भाव में पापकर्त्तरी दोष में रहेंगे, जिससे इस महीने कार्यक्षेत्र पर काम का अधिक बोझ होने से मैंटली थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे.

07 से 25 मार्च तक बुध की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से जो लोग कॉमर्स, आर्ट, जिओलोजी मैंनेजमेंट और कम्पयूटर फील्ड से जुडे़ हैं तो अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिलेगी. 14 मार्च से द्वादश भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहेगा जिससे आप ऑफिस के कामों में बिजी होने के कारण परिवार को पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे.

15 मार्च से एकादश भाव में मंगल-शनि का अंगारक दोष रहेगा जिससे बढ़ती हुए जरुरतों के मुताबिक आय नहीं रहने से परेशान रहेंगे. आपको ऐसा लगेगा कि करियर में कोई चूक रह गई हैं, जिससे आप पिछड़ रहे हैं. 14 से 25 मार्च तक द्वादश भाव में सूर्य-बुध बुधादित्य योग रहेगा जिससे सरकारी जॉब कर रहे जातकों का अपने होम टाउन में ट्रांसफर होने की संभावना घटित हो रही है. 

मेष राशि स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Aries Monthly Education & Sports Horoscope): गुरु की पाचवीं दृष्टि और 13 मार्च सूर्य की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से गलत संगत का जितना जल्दी हो सके त्याग करें. शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करें.

14 मार्च से द्वादश भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहेगा जिससे स्टूडेंटस इधर-उधर ध्यान देने के कारण परीक्षा में कम नम्बर प्राप्त करेंगे. 07 से 25 मार्च तक बुध द्वादश भाव में रहेगे जिससे यदि आप विदेश में पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं तो प्रयासों में सफलता मिल सकती है.

मेष स्वास्थ्य और यात्रा (Aries Monthly Health & Travel Horoscope): 1,7,8,13,14,19,20,21,27,28,29 मार्च को गजकेसरी योग तक फैमिली के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं. 15 मार्च से एकादश भाव में मंगल-शनि का अंगारक दोष रहेगा जिससे किसी तरह के पुराने जोड़ों के दर्द, घुटने के दर्द की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है. इस भागदौड़ जिंदगी थोडा खुद पे भी ध्यान दें. अच्छी हैल्थ के लिए फिटस सेन्टर या कोई जिम भी ज्वाइन कर सकते हैं.

मेष राशि वालों के लिए उपाय (Mesh Rashi March 2024 Upay)

  • 08 मार्च महाषिवरात्रि परः- शिवलिंग पर कच्चा दूध एवं दही चढ़ाते हुए “ऊँ गंगाधराये नमः” मंत्र की एक माला का जाप करें.
  • 24 मार्च होली परः- होलिका दहन के समय 7 काली मिर्च ऊतार कर होलिका में अर्पण करें. अगले दिन जहां होलिका जली थी वहां की 7 चुटकी राख, 7 तांबे के छेद वाले सिक्के, लाल कपड़े में बांधकर, अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर टांग दें या इस सामग्री को अपनी तिजोरी में रख दें, धन लाभ की प्राप्ति होगी.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: कुंभ मेले को भव्य बनाने को लेकर महंत रवींद्र पुरी का सरकार को लेकर बड़ा बयान, कहा- संत समाज...
हरिद्वार: कुंभ मेले को भव्य बनाने को लेकर महंत रवींद्र पुरी का सरकार को लेकर बड़ा बयान, कहा- संत समाज...
Jagannath Rath Yatra 2026 Date: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है, जानें तिथि, महत्व और रीति-रिवाज
Jagannath Rath Yatra 2026 Date: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है, जानें तिथि, महत्व और रीति-रिवाज
सिमसा माता मंदिर निःसंतान महिलाओं की आस्था का केंद्र, जहां देवी खुद देती हैं संतान का संकेत!
सिमसा माता मंदिर निःसंतान महिलाओं की आस्था का केंद्र, जहां देवी खुद देती हैं संतान का संकेत!
Akshaya Tritiya Muhurat 2026: अक्षय तृतीया पर कर रहे हैं गृह प्रवेश, तो इन 10 बातों का रखें ध्यान, मां लक्ष्मी घर में करेंगी वास
अक्षय तृतीया पर कर रहे हैं गृह प्रवेश, तो इन 10 बातों का रखें ध्यान, मां लक्ष्मी घर में करेंगी वास

वीडियोज

Iran Us Ceasefire : सीजफायर का उल्लंघन...फिर बरसेंगी मिसाइलें! | Israel | Donald Trump | Breaking
Anant Ambani: गौ सेवा और बच्चों का प्यार! कुछ इस तरह दिल्ली में मनाया गया अनंत अंबानी का जन्मदिन
Chitra Tripathi : Pakistan का ‘डबल गेम’? शांति के नाम पर साजिश! | US Iran Ceasefire
Breaking News: Bihar में CM पद पर सस्पेंस, क्या Nitish Kumar देंगे इस्तीफा? | ABP news
Saas Bahu Aur Saazish: Bhanu की जिद पड़ी भारी, Vidya के बाद अब बेटी Rajji ने भी तोड़ा रिश्ता! | Mahadev & Sons

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेतावनी: अभी LPG न सस्ती होगी, न किल्लत होगी खत्म! जानिए- होर्मुज खुलने से कब मिलेगी राहत?
चेतावनी: अभी LPG न सस्ती होगी, न किल्लत होगी खत्म! जानिए- होर्मुज खुलने से कब मिलेगी राहत?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे
आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे
'अंत को स्वीकार करो', अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- अब तो एक्टर को ट्रोल करना बंद करो
'अंत को स्वीकार करो', अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- अब तो एक्टर को ट्रोल करना बंद करो
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
US Iran War LIVE: सीजफायर टूटने पर करारा जवाब देने वाला था ईरान, पाकिस्तान के दखल के बाद बदला फैसला
LIVE: सीजफायर टूटने पर करारा जवाब देने वाला था ईरान, पाकिस्तान के दखल के बाद बदला फैसला
पॉपुलैरिटी ने बढ़ाई टेंशन! ऐप्पल के लिए कैसे सिरदर्द बनी सबसे सस्ते मैकबुक की सुपरफास्ट बिक्री?
पॉपुलैरिटी ने बढ़ाई टेंशन! ऐप्पल के लिए कैसे सिरदर्द बनी सबसे सस्ते मैकबुक की सुपरफास्ट बिक्री?
Children Deaths Due To Measles: इस देश में खसरे से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत, जानें कैसे फैलती है यह बीमारी?
इस देश में खसरे से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत, जानें कैसे फैलती है यह बीमारी?
Embed widget