एक्सप्लोरर

Aquarius August Horoscope 2023: अगस्त का महीने कुंभ राशि वालों के लिए शानदार रहेगा, जानें मासिक राशिफल

August Horoscope 2023 Aquarius: कुंभ राशि वाले अगस्त में अपने बिजनेस में किस राह पर लेकर जाएंगे, प्यार में मिलेगी जीत या मिलेगी हार, अगस्त में कैसा रहेगा सेहत का हाल, जानें कुंभ का मासिक राशिफल.

Aquarius Monthly Horoscope August 2023: कुंभ राशि वालों को अगस्त के महीने में आपका बिजनेस नई राह पर बढ़ेगा. पॉजिटिव वाइब्स के चलते आपकी मैरीड लाइफ और ज्यादा मजबूत होगी. जानते हैं कुंभ राशि वालों के लिए शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त का महीना. (Aquarius August 2023 Rashifal).

कुंभ व्यापार-धन (Aquarius Monthly Business Horoscope)

  • 6 अगस्त तक सप्तम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे आपके बिजनेस से जुड़े कामकाज में स्थितियां अगस्त महीने में उत्साहजनक बनीं रहेंगी.
  • अपने बढ़िया कॉन्टेक्ट्स और बिजनस की रेपुटेशन इस माह आपके प्लस पॉइंट्स रहेंगे.
  • गुरू की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से मंद गति के बिजनस को फिर से पहले वाली हाई स्पीड देने का प्रयास रहेगा.
  • किसी नए स्टार्टअप की योजना कुछ धुमिल रहे तो भी आप निराश ना रहें, आप नए और दूसरे व्यापार को शुरू कर सकते है.
  • 17 अगस्त तक मंगल-शनि का दृष्टि सम्बध रहेगा जिससे अगस्त में मैन्युफैक्चरिंग, मीडिया, एक्सपोर्ट इम्पोर्ट स्ट्रीम्स वालों का काम करने का उत्साह चरम पर रहेगा.  
  • 23 अगस्त से बुध वक्री रहेंगे जिससे शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड्स वगैरह में इन्वेस्टमेंट से कम मिलने के संकेत हैं, हो सकता है फायदा ना भी हो, जरा संभल कर.

कुंभ व्यापार-धन (Aquarius Monthly Business Horoscope)

  • अगस्त में आप शार्प सोच और नपे-तुले नजरिए से काम की क्वालिटी को बेस्ट बनाने में लगे रहेंगे.  
  • 16 अगस्त सूर्य का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे इस माह आपका जॉब में अपने सभी कामों को करने में आपको सफलता दिलवाएगा.
  • पूरी मेहनत के बूते पर वेबसाइट डिजाइनिंग, मीडिया, कॉस्ट्यूम एंड क्लोदिंग, सेल्स एंड सर्विस रिलेटेड फिल्ड्स वाले अधिक फायदे में रहेंगे.
  • 17 अगस्त तक मंगल की चैथी दृष्टि दशम भाव पर होने से अगस्त में संभव है परफॉर्मेंस तो बेस्ट देंगे ही साथ कई मायनों में मार्केट, ऑफिस, वर्कप्लेस एंड वर्कस्पेस में जूनियर्स और सीनीयर्स को इम्प्रेस भी जरूर कर पाएंगे. 
  • जॉब एंड प्रोफेशन में मिलने वाले बेनीफिट्स और प्रॉफिट का आप भरपूर फायदा उठा सकेंगे.
  • शनि की दशवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से अगस्त में आपकी प्रमोशन, इंक्रीमेंट की उम्मीदें पूरी हो सकती है.

कुंभ राशि पारिवार, प्यार और रिश्ता (Aquarius Monthly Love Horoscope)

  • 6 अगस्त तक सप्तम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे अगस्त में फैमिली पर आपका पूरा प्रभाव रहेगा और आप सबको साथ लेकर चल पाने में सक्सेसफुल रहेंगे.
  • बात जहां तक आपकी पुश्तेनी सम्पत्ति की है तो किस्मत आपको बड़ा फायदा दिला सकती है.
  • गुरू की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से पॉजिटिव वाइब्स के चलते आपकी मैरीड लाइफ और ज्यादा मजबूत होगी. 
  • 3 से 18 अगस्त तक शुक्र अस्त रहेगा जिससे महीने के लगभग हरेक वीकेंड में परिवार के साथ रंग में भंग पड़ने के संकेत मिल रहे हैं.
  • 17 से सप्तम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे सिंगल्स को अगस्त में नया पार्टनर मिल सकता है और लाइफ में कुछ नए एक्सपीरियंस होंगे.
  • लंबे समय से चल रही रिश्तों की खींचतान अधिक बढ़ने के आसार हैं, धैर्य से काम लें.
  • 17 अगस्त तक मंगल-शनि का दृष्टि सम्बध रहेगा जिससे रिश्तों में आपसी समझ और पारदर्शिता से आप इस महीने कोई बड़ी समस्या सुलझा सकते हैं. 

कुंभ राशि छात्र और शिक्षार्थी (Aquarius Monthly Education Horoscope)

  • बुध का पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे स्टूडेंट्स कॉचिंग, सेल्फ स्टडी, ट्यूशन वगैरह में अपने पूरे एफर्ट्स के साथ पढ़ते देखे जाएंगे.
  • हरेक स्ट्रीम की स्टडी के लिहाज से ये महीना ठीक है.
  • गुरू की सातवीं दृष्टि नवम भाव पर होन से स्टूडेंट्स और लर्नर्स आप याद रखिए शानदार नतीजों के लिए रिवीजन और प्रिपरेशन उतना ही जरूरी है जितना जीने के लिए सांस लेना जरूरी है.
  • एडवांस सोच रखकर पढ़ाई करते हुए ईमानदारी से आगे बढ़ते रहिएगा, रिजल्ट बेस्ट ही मिलेगा.
  • 23 अगस्त से बुध वक्री रहेगे जिससे एकेडमिक लेवल स्टूडेंट्स को लापरवाही छोड़, अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए.
  • इस महीने इंटेलेक्चुअली आप काफी हाई लेवल पर रहेंगे.
  • यदि इस माह आपका कोई कॉम्पिटिटिव एग्जाम है, तो, सक्सेस मिलने के भी प्रबल योग हैं, मेहनत करते रहें.

कुंभ राशि  स्वास्थ्य और यात्रा (Aquarius Monthly Health Horoscope)

  • 17 अगस्त तक अष्टम भाव से पापकर्तरी दोष रहेगा जिससे बहुत जरूरी होने पर ही इस माह ट्रैवल करें.
  • छोटी फैमिली ट्रिप पर जाकर आप परिवार को खुशी देना चाहेंगे, पर हो सकता है ये संभव नहीं हो. 
  • लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा का आंशिक योग बना हुआ है.
  • 17 अगस्त तक मंगल-शनि का दृष्टि सम्बध रहेगा जिससे व्हीकल्स हाई स्पीड से चलाने पर दुर्घटना की संभावना है, बहुत ही सावधानी से ड्राइव करें.
  • शनि का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे मलेरिया या वाइरल फीवर से जकड़ सकते हैं, जरा सावधान रहिएगा.

कुंभ राशि वालों के लिए उपाय ( Kumbh Rashi Upay)

  • 14 अगस्त सावन का छठा सोमवार व पुष्य नक्षत्र परः- सफेद काला तिल मिला कर शिवलिंग पर चढ़ाएं. साथ ही जल में तिल डाल कर शिवलिंग को स्नान करवाएं. “ऊँ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. 
  • 30 अगस्त रक्षाबंधन पर- भगवान शिव जी मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें और उसके बाद राखी अर्पितर्पि करें. भाई को दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधें. भाई क्रीम, नीली और चमकीले रंग की वस्तुओं का दान करें.

ये भी पढ़ें: Sawan Upay 2023: मानसिक रोग से हैं परेशान तो सावन में कर लीजिए ये उपाय, छू मंतर हो जाएगा अवसाद और तनाव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!

वीडियोज

Trump का नया “Gold Card” धमाका! $1 Million में Green Card से भी Strong Residency
SGB ने फिर कर दिखाया! Gold Investment का असली Master | Paisa Live
NPS में बड़ा धमाका! अब Gold–Silver ETF तक निवेश की आज़ादी | Paisa Live
Delhi News: सैनिक फार्म में बुलडोजर कार्रवाई, देखते ही देखते ढह गया मकान | Bulldozer Action
MP News: Bhopal में चलती कार में लगी भीषण आग... हादसे में 5 लोग जलकर राख | Road Accident | abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
Akhanda 2 X Review: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
दुनिया भर में कैसे मनाते हैं क्रिसमस, ट्री सजाने से लेकर सैंटा के इंतजार तक क्या-क्या परंपराएं मशहूर?
दुनिया भर में कैसे मनाते हैं क्रिसमस, ट्री सजाने से लेकर सैंटा के इंतजार तक क्या-क्या परंपराएं मशहूर?
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
मौत के नीचे शूटिंग... रीलबाजी में ट्रक के नीचे घुस गया शख्स, वीडियो देख भड़क गए यूजर्स
मौत के नीचे शूटिंग... रीलबाजी में ट्रक के नीचे घुस गया शख्स, वीडियो देख भड़क गए यूजर्स
Embed widget