एक्सप्लोरर

February Shubh Muhurat: धार्मिक दृष्टिकोण से खास है फरवरी का महीना, व्रत-त्योहार और मांगलिक कार्य के लिए कई शुभ मुहूर्त

February 2024 Shubh Muhurat: व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर व शुभ-मांगलिक कार्यों के लिए फरवरी का महीना बहुत ही खास रहने वाला है. खास बात यह है कि पंचांग के अनुसार फरवरी में माघ और फाल्गुन दोनों मास पड़ेंगे.

February 2024 Shubh Muhurat: पंचांग के अनुसार, फरवरी माह काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मास में माघ मेला का आरंभ होने के साथ-साथ षटतिला एकादशी, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा, प्रदोष व्रत, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, गणेश जयंती से लेकर फाल्गुन माह का भी आरंभ हो रहा है. फरवरी में 9 दिन तीज- त्योहार वाले रहेंगे. साथ ही 18 शुभ मुहूर्त भी रहेंगे. इस लिहाज से ये महीना पूजा-पाठ, व्रत और खरीदारी के लिए बेहद खास रहेगा.
 
फरवरी महीने में मौनी अमावस्या, गुप्त नवरात्रि और वसंत पंचमी जैसे खास दिन रहेंगे. वहीं, इस महीने माघ और फाल्गुन दोनों हिंदू मास रहेंगे. इस माह में 4 बड़े ग्रह- सूर्य, बुध मंगल और शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी चाल में बदलाव का विशेष महत्व होता है. इन ग्रहों की स्थिति में बदलाव से जहां कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां आ सकती हैं.

February Shubh Muhurat: धार्मिक दृष्टिकोण से खास है फरवरी का महीना, व्रत-त्योहार और मांगलिक कार्य के लिए कई शुभ मुहूर्त
 

फरवरी 2204 तीज-त्योहार (February 2024 Vrat-Festival)

इस महीने मौनी अमावस्या पर्व मनेगा. इसके अगले ही दिन से गुप्त नवरात्रि भी शुरू हो जाएगी. 14 फरवरी को वसंत पंचमी है और 16 को रथ सप्तमी रहेगी. 20 को जया एकादशी और 21 को तिल द्वादशी का पुण्य फलदायी व्रत किया जाएगा. इसके अगले ही दिन गुरु पुष्य संयोग रहेगा. फिर 24 फरवरी, शनिवार को माघी पूर्णिमा के साथ ही माघ मास खत्म हो जाएगा. रविवार से फाल्गुन महीना शुरू होगा, जिसमें 28 फरवरी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाएगा.

फरवरी 2024 व्रत-त्योहार 

6 फरवरी  - षटतिला एकादशी
7 फरवरी - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
8 फरवरी - मासिक शिवरात्रि
9 फरवरी - मौनी अमावस्या, माघ अमावस्या
10 फरवरी - माघ नवरात्रि
13 फरवरी - गणेश जयंती, कुंभ संक्रांति, विनायक चतुर्थी
14 फरवरी - बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, स्कंद षष्ठी
16 फरवरी - रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी, नर्मदा जयंती
17 फरवरी- मासिक दुर्गाष्टमी
18 फऱवरी - रोहिणी व्रत
20 फरवरी  - जया एकादशी, भीष्म द्वादशी
21 फरवरी  - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 फरवरी  - माघ पूर्णिमा व्रत, रविदास जयंती, ललिता जयंती
25 फरवरी - फाल्गुन प्रारंभ, अट्टुकल पोंगल
28 फरवरी - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी
 

29 दिनों में रहेंगे 18 शुभ मुहूर्त: फरवरी में 5 सर्वार्थसिद्धि, 2 अमृतसिद्धि, 2 त्रिपुष्कर, 9 रवियोग और एक दिन गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग बनेगा. इनमें प्रॉपर्टी और वाहन खरीदी-बिक्री के शुभ दिन भी शामिल हैं. इस महीने आ रहे शुभ योगों में खरीदारी और नए कामों की शुरुआत करने से सफलता मिलेगी.

फरवरी 2024 में सबसे ज्यादा विवाह मुहूर्त:  इस साल अप्रैल में 5 दिन शादियों हो पाएंगी. वहीं, सबसे ज्यादा विवाह मुहूर्त फरवरी में 20 और जनवरी - दिसंबर में 10 दिन रहेंगे. इसके बाद मार्च में 9 दिन, जुलाई में 8 दिन, अक्टूबर में 6 दिन और नवंबर में 9 दिन विवाह मुहूर्त रहेंगे.

फरवरी 2024 विवाह मुहूर्त- फरवरी 1 से 8,12 से 14,17 से 19,23 से 27,29 (20 दिन) 
फरवरी 2024 गृह प्रवेश मुहूर्त: 12 फरवरी, 14 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी, 28 फरवरी, 
फरवरी 2024 मुंडन मुहूर्त:  21 फरवरी, 22 फरवरी,  29 फरवरी
फरवरी 2024 जनेऊ मुहूर्त:  11 फरवरी, 12 फरवरी, 14 फरवरी, 19 फरवरी और 29 फरवरी 

फरवरी में माघ और फाल्गुन भी

खास बात यह है कि फरवरी में हिंदू कैलेंडर के मुताबिक 24 फरवरी तक माघ मास रहेगा. इस तिथि तक आने वाले तीज-त्योहार माघ माह की परंपरानुसार होंगे, जबकि 25 तारीख से फाल्गुन महीना शुरू हो जाएगा. इसके बाद के त्योहारों में तिल के बजाय मेवा और मिठाइयों का भोग लगेगा और मंदिरों में भगवान का श्रृंगार भी बदल जाएगा. इस महीने तीर्थ स्नान और अन्य परंपराओं में भी बदलाव होने लगेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 14 June 2026: आज अमावस्या तिथि कब शुरू होगी ? पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग देखें
आज अमावस्या तिथि कब शुरू होगी ? पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग देखें
Rashifal 14 June 2026: मकर को आर्थिक लाभ तो कन्या-मिथुन को मिलेगी चुनौती, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर को आर्थिक लाभ तो कन्या-मिथुन को मिलेगी चुनौती, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Teej 2026: सावन तीज अगस्त में कब ? सालों बाद 3 दुर्लभ संयोग, नोट करें डेट
सावन तीज अगस्त में कब ? सालों बाद 3 दुर्लभ संयोग, नोट करें डेट
Astrology: रविवार की सुबह किया गया ये एक काम, क्या बदल सकता है आपकी किस्मत!
रविवार की सुबह किया गया ये एक काम, क्या बदल सकता है आपकी किस्मत!

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
Embed widget