एक्सप्लोरर

Anant Chaturdashi 2021: आज अनंत चतुर्दशी को जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, कट जायेंगे जीवन के सारे कष्ट

Anant Chaturdashi 2021: आज अनंत चतुर्दशी व्रत पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप के पूजन के समय यह व्रत कथा अवश्य पढ़ना चाहिए. इससे अक्षुण्य पुण्य लाभ मिलता है.

Anant Chaturdashi 2021: हिंदी पंचांग के अनुसार अनंत चतुर्दशी का पर्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस साल आज 19 सितंबर को चतुर्दशी व्रत रखा गया है. इस दिन लोग व्रत रखकर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा करते हैं. तथा अपने हाथ में अनंता बांधते हैं.  इसके साथ ही पूजा के दौरान भक्त गण व्रत कथा का श्रवण करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब तक इस व्रत कथा श्रवण न कर लिया जाये तब तक यह व्रत अधूरा माना जाता है और इस व्रत का पुण्य लाभ भी नहीं मिलता है. आइये जानें व्रत कथा.

अनंत चतुर्दशी व्रत कथा :

पौराणिक कथा के अनुसार सुमंत नामक एक ब्राह्मण था. इनका विवाह महर्षि भृगु की पुत्री दीक्षा से हुआ. दीक्षा से एक पुत्री सुशीला का जन्म हुआ. परंतु दीक्षा का असमय निधन हो गया. तब सुमंत ने कर्कशा नामक लड़की से विवाह किया. पुत्री सुशीला का विवाह कौण्डिन्य मुनि से हुआ. किंतु कर्कशा के क्रोध के कारण सुशीला अत्यंत गरीब और साधनहीन हो गई. सुशीला अपने पति के साथ जाते समय एक नदी पर कुछ महिलाओं के द्वारा व्रत करते देखा. वहां पर महिलाएं अनंत चतुर्थी का व्रत कर रही थी और वे महिलाएं अनंत सूत्र की महिमा का गुणगान कर रही थी. कह रही थी कि अनंता बांधने के समय इस मंत्र को पढ़ना चाहिए.

अनंत सूत्र बांधने का मंत्र

‘अनंत संसार महासमुद्रे मग्नं समभ्युद्धर वासुदेव। अनंतरूपे विनियोजयस्व  ह्यनंतसूत्राय नमो नमस्ते॥’

मंत्रार्थ

‘हे वासुदेव! अनंत संसाररूपी महासमुद्र में मैं डूब रही/रहा हूं, आप मेरा उद्धार करें, साथ ही अपने अनंतस्वरूप में मुझे भी आप विनियुक्त कर लें. हे अनंतस्वरूप! आपको मेरा बार-बार प्रणाम है.’

महिलाओं द्वारा व्रत करने और अनंत सूत्र बांधने को देखकर सुशीला ने भी ऐसा ही किया. उसके बाद उन्हें अनंत सुख मिला.  किंतु कौण्डिन्य मुनि ने एक दिन गुस्से में आकर अनंत सूत्र तोड़ दिया. इसके बाद वे फिर से उन्हीं कष्टों से घिर गए. तब सुशीला ने अनुनय और विनय के साथ  क्षमा प्रार्थना की. तब अनंत देव की उन पर फिर से कृपा हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget