एक्सप्लोरर

India में बगैर जांच हर छठे शुगर रोगी की हो रही मौत, लैंसेट जर्नल की रिसर्च में चौंकानेवाला खुलासा

Diabetes patient : देश में 8.6 लाख लोग type 1 diabetes से पीड़ित हैं. यह आंकड़ा परेशान करने वाला है. लेकिन इससे ज्यादा चिंता करने वाली बात यह है कि इन 6 में से एक शख्स की बगैर जांच मौत हो रही है.

Type 1 diabetes patient in India: शुगर वैसे तो खराब जीवन शैली से जुड़ा रोग है. जेनेटिक होने के कारण भी यह रोग पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है. डॉक्टर सलाह देते हैं कि शुगर के लिए लाइफ स्टाइल सही करें. खानपान बेहतर करें. यदि शुगर के कोई लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. इतनी अवेयरनेस के बावजूद भारत में टाइप 1 डाइबिटीज के आंकड़े परेशान करने वाले हैं. लांसेट जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक देश की एक बड़ी पापुलेशन शुगर की चपेट में आ चुकी है.

हर छठे रोगी की बिना जांच हो रही मौत

द लैंसेट डाइबिटीज एंड इंडोक्रिनोलॉजी में छपी रिपोर्ट के अनुसार देश में 8.6 लाख लोग type 1 diabetes से पीड़ित हैं. इससे ज्यादा चिंतावाली बात यह है कि इन 6 में से एक शख्स की बिना जांच कराए ही मौत हो रही है. 2040 तक ये आंकड़े और तेजी से बढ़ सकते हैं. यदि विश्व की बात करें तो वर्ष 2021 तक टाइप वन डाइबिटीज रोगियों की संख्या 8.4 मिलियन (84 लाख) है. 2040 तक यह आंकड़ा भी 13.5 मिलियन से 17.4 मिलियन (पौने दो करोड़) तक पहुंच जाएगा. 

इन देशों में अधिक बढ़े पेशेंट्स

लैंसेट ने अलग-अलग देशों में भी टाइप 1 डाइबिटीज रोगियों की संख्या दर्ज की है. 10 देश ऐसे सामने आए हैं, जिनमें कुल मरीजों का 60 प्रतिशत डायबिटीज के हैं. यह संख्या में 5.08 मिलियन है. दस देशों की बात करें तो अमेरिका, भारत, ब्राजील, चीन, जर्मनी, यूके, रशिया, कनाडा, सऊदी अरब, स्पेन शामिल हैं.

पेशेंट्स को इन्सुलिन मिले तो बंधे जीवन की आस

रिसर्च में इस बात पर चिंता जताई गई है कि भारत में लोगों को डाइबिटीज से बचाव के लिए इन्सुलिन ही नहीं मिल रही है. रिसर्च से जुड़ी प्रियंका राय ने बताया कि यदि भारत में यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि हर टाइप 1 डाइबिटीज रोगी को इंसुलिन मिल जाएगी, उन्हें जांच करने की स्ट्रिप और मशीन मिलेगी. यदि यह भारत 2023 तक पूरा कर लेता है तो आधा मिलियन से अधिक टाइप 1 डाइबिटीज पेशेंट्स की लाइफ एक्सपेक्टेंसी बढ़ जाएगी.

क्या है टाइप 1 डाइबिटीज

डॉक्टर्स के मुताबिक, टाइप 1 डाइबिटीज एक ऑटोइम्यून डिजीज है. यह शरीर मे पैंक्रिएटिक बीटा सेल्स को टारगेट करता है. इसी कारण जीवन भर शरीर में इंसुलिन की कमी बनी रहती है. जिंदा रहने के लिए जीवनभर रोगी को इंसुलिन दिया जाता है.

ये भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
सावधान! भारत में हर साल 1.9 लाख लोग इस बड़ी वजह से हो रहे कैंसर के शिकार
सावधान! भारत में हर साल 1.9 लाख लोग इस बड़ी वजह से हो रहे कैंसर के शिकार
शरीर पर दाद सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं, हो सकता है स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा!
शरीर पर दाद सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं, हो सकता है स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा!
लड़कियों को क्यों निकल आती है मूंछ? इससे हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं
लड़कियों को क्यों निकल आती है मूंछ? इससे हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं

वीडियोज

Neha Dhupia ने Prince Narula संग बॉन्डिंग पर की बात, बोलीं- ‘जब सब हारेंगे, Prince संभाल लेगा’
शादी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal, ‘Tu Hai Meri Kiran’ का बढ़ा बज़
Love & War ने रिलीज से पहले ही कमाए ₹300 करोड़, Ranbir-Alia-Vicky की फिल्म का बड़ा खेल
Isha Rikhi ने Bigg Boss 20 Journey पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘दिल बीच में आ गया, Reality Check मिला’
Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में UCC को लेकर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, कहा - 'अगले 6 महीने में...'
बंगाल में UCC को लेकर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, कहा - 'अगले 6 महीने में...'
'पंजाब में लोगों का जीना दुश्वार, अबकी बार कांग्रेस...', सचिन पायलट का बड़ा दावा
'पंजाब में लोगों का जीना दुश्वार, अबकी बार कांग्रेस...', सचिन पायलट का बड़ा दावा
रोहित शर्मा ने बनाए 92, फिर भी उनसे खुश नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर, जानें क्या है वजह
रोहित शर्मा ने बनाए 92, फिर भी उनसे खुश नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर, जानें क्या है वजह
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
बंजी जंपिंग में शख्स की कांपने लगी टांगे, जंप मास्टर बोला- मर्द हो तुम
बंजी जंपिंग में शख्स की कांपने लगी टांगे, जंप मास्टर बोला- मर्द हो तुम
Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review
Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review
Embed widget