एक्सप्लोरर

बिग बॉस 16 फेम Archana Gautam के पिता ने प्रियंका गांधी के PA पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस को दी लिखित शिकायत

Archana Gautam: बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम के पिता ने प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी है. उन्होंने बेटी की जान को खतरा बताया है.

Archana Gautam Father On Priyanka Gandhi PA: बिग बॉस 16 से अर्चना गौतम ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. उनके बिंदाज अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया था और वे काफी ट्रोल भी हुई थीं. वहीं बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी अर्चना लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में अर्चना ने कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के पर्सनल सेक्रेटरी संदीप सिंह पर कई आरोप लगाए थे औ कहा था कि उन्हें सिंह से धमकी भी मिली है. जिसके बाद अर्चना के पिता गौतम बुद्ध ने भी कहा था कि उनकी बेटी को जान का खरता है. वहीं अब खबर आ रही है कि अर्चना नके पिता ने प्रिंयका गांधी के पीए के खिलाफ पुलिस में तहरीर देते हुए कंई गंभीर आरोप लगाए हैं.

अर्चना के पिता ने  संदीप सिंह के खिलाफ लिखित में दी शिकायत
बिग बॉस फेम अर्चना गौतम के पिता ने प्रियंका गांधी के पीए पर तमाम आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपनी तहरीर मे कहा कि संदीप सिंह ने उनकी बेटी को जातिसूचक शब्द बोले और धमकी भी दी. अर्चना के पिता ने बेटी की जान को खतरा बताते हुए एसएसपी मेरठ को पत्र लिखकर सुरक्षा भी मांगी हैं.

अर्चना गौतम ने फेसबुक लाइव में सिंह पर लगाए थे कई आरोप
बता दे कि इससे पहले अर्चना गौतम ने 27 फरवरी को फेसबुक लाइव के दौरान प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंग पर गंभीर आरोप लगाए थे. अर्चना ने कहा था कि संदीप सिंह ने उन्हें ‘दो कौड़ी की औरत’ कहा था. वहीं अर्चना ने ये भी दावा किया था कि संदीप सिंह ने उन्हें रायपुर अधिवेशन के दौरान धमकी दी थी कि वे उन्हें जेल में डलवा देंगे. उन्होंने ये भी दावा किया था कि संदीप सिंह किसी महिला को प्रियंका गांधी से मिलने नहीं देते हैं. उन्हें भी प्रियंका गांधी से मिलने में 1 साल लग गया. अर्चना ने कहा था कि संदीप सिंह ने चारो और अपने लोग बैठा रखे हैं और वे कोई भी बात कांग्रेस महासचिव तक पहुंचने नहीं देते हैं.

संदीप सिंह से पूरी पार्टी खफा
अर्चना गौतम ने दावा किया कि वे संदीप सिंह पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं. अर्चना ने कहा था कि संदीप सिंह को तमीज नहीं है और पूरी पार्टी उनके रवैये से परेशान है और नाराज है. अर्चना ने सवाल उठाते हुए कहा था कि ऐसे लोगों को पार्टी में रखा ही क्यों गया है? अर्चना गौतम ने ये भी कहा कि मैंने कांग्रेस को नहीं बल्कि प्रियंका दीदी को ज्वाइन किया है उन्हीं की वजह से मैं कांग्रेस में आई हूं. इन्हीं सभी आरोपों को लेकर अर्चना के पिता ने एसएसपी को लिखित में शिकायत दी है.

अर्चना 2022 में विधानसभा चुनाव हार गई थीं
बता दे कि अर्चना ने साल 2022 में कांग्रेस के टिकट पर मेरठ के हस्तिनापुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि उनकी बुरी तरह हार हुई थी. इसके बाद वे बिग बॉस 16 में नजर आई थीं और टॉप 5 तक पहुंची थीं. हालांकि वह ट्रॉफी नहीं जीत पाईं. मेरठ की रहने वाली अर्चना एक मॉडल, एक्ट्रसे और पॉलिटिशियन हैं. अर्चना ने 2014 में मिस उत्तर प्रदेश का खिताब अपने नाम किया था. 2018 में उन्होंने मिस बिकिनी इंडिया का खिताब भी जीता था.

यह भी पढ़ें- Masterchef India 7 Finale: ये होमकुक बनीं ‘मास्टरशेफ इंडिया’ की पहली फाइनलिस्ट, अपने डिश से जजेस को बनाया दीवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget