News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

दो महीने बाद ट्विटर पर वापस लौटे मशहूर कॉमेडिन कपिल शर्मा

Share:

मुंबई: लोगों के दिलों के साथ-साथ कंट्रोवर्सी के भी जुड़े रहने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा लंबे इंतजार के बाद ट्विटर पर वापस आ गए हैं. लगभग दो महीने से सोशल मीडिया से नदारद मशूहर कॉमेडियन की बॉलीवुड जर्नलिस्ट के साथ अनबन होने के बाद, ऐसा लग रहा था कि उन्होंने सोशल मीडिया से तौबा कर ली है. अपने ट्वीट में कपिल ने एक म्यूजिक वीडियो को शेयर किया है, इसके बाद उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह अपने फैंस के साथ चैट सेशन करेंगे.

कपिल ने ट्वीट किया, ''हेल्लो दोस्तो. आशा करता हूं कि आप सभी अच्छे होंगे. आज रात 11 बजे बात चीत का एक सेशन रखते हैं. तब तक के लिए मेरे दोस्त का यह पंजाबी गाना सुनें.''

चैट सेशन के दौरान कपिल के एक फैन ने उनसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से उनकी गैरमौजूदगी के बारे में पूछा. अपने फैंस के सवाल के जवाब में कपिल ने कहा कि मैं इस दौरान ट्रैवल कर रहा था.

चैट सेशन पूरा हो जाने के बाद कपिल ने दोबारा ट्वीट किया कर कहा कि वह अपनी लाइफ स्टाइल चेंज कर रहे हैं.

एक दौरान कपिल शर्मा की एक बॉलीवुड जर्नलिस्ट से झड़प हो गई थी. कपिल ने उस जर्नलिस्ट के ऊपर सोशल मीडिया में उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था. बता दें उस जर्नलिस्ट और कपिल की गाली गलौच भरी एक फोन कॉल को इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया था.

कपिल ने आर्टिकल को गलत बताया और उस जर्नलिस्ट से सार्वजनिक माफी के लिए कहा. साथ ही 100 करोड़ का लीगल नोटिस भी भेज दिया.

माना जा रहा है कि कपिल सोशल मीडिया के साथ-साथ टीवी पर भी वापसी कर सकते हैं.

Published at : 08 Jun 2018 02:05 PM (IST) Tags: back Kapil Sharma Social media Twitter
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'बिग बॉस 20': रीति तिवारी के एविक्शन से टूटीं आम्रपाली दुबे, दोबारा शादी करेंगी मैरी कॉम?

'बिग बॉस 20': रीति तिवारी के एविक्शन से टूटीं आम्रपाली दुबे, दोबारा शादी करेंगी मैरी कॉम?

अमिताभ बच्चन की फिल्म देखते-देखते सो गई थी KBC 18 कंटेस्टेंट, बिग बी ने ली चुटकी

अमिताभ बच्चन की फिल्म देखते-देखते सो गई थी KBC 18 कंटेस्टेंट, बिग बी ने ली चुटकी

KBC 18: गुरुग्राम के नितिन ने भारत से इंस्पायर्ड स्ट्रीट फूड पर लगाया दांव, हुए गेम से बाहर

KBC 18: गुरुग्राम के नितिन ने भारत से इंस्पायर्ड स्ट्रीट फूड पर लगाया दांव, हुए गेम से बाहर

हिना खान: Tv पर किया राज, कैंसर से लड़ रहीं जंग, 13 साल के अफेयर के बाद हिंदू BF से की थी शादी

हिना खान: Tv पर किया राज, कैंसर से लड़ रहीं जंग, 13 साल के अफेयर के बाद हिंदू BF से की थी शादी

बिग बॉस 20: माही विज ने बयां किया पैसे ना होने का दर्द, मिड वीक एविक्शन, आम्रपाली की राजनीति में एंट्री?

बिग बॉस 20: माही विज ने बयां किया पैसे ना होने का दर्द, मिड वीक एविक्शन, आम्रपाली की राजनीति में एंट्री?

टॉप स्टोरीज

अभिजीत दिपके के बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- 'उनके दिमाग...'

अभिजीत दिपके के बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- 'उनके दिमाग...'

15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके

15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके

मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए थे राजपाल यादव? वायरल वीडियो का सच आया सामने

मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से  भगाए गए थे राजपाल यादव? वायरल वीडियो का सच आया सामने

क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी

क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी