एक्सप्लोरर

Zanjeer Movie 50 Years: जंजीर ने बदली Amitabh Bachchan की किस्मत, लगातार फ्लॉप के बाद इंस्पेक्टर विजय के रोल से रातों रात बने स्टार

50 Years of Zanjeer: अमिताभ बच्चन ने सात हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद लगातार 11 फिल्में की लेकिन से सभी फ्लॉप रहीं. फिर उन्हें जंजीर मिली जिसने उनकी किस्मत बदल दी.

50 Years of Film Zanjeer: आज कहानी एक ऐसी फिल्म की, जिसमें काम करने के लिए कोई भी सुपरस्टार राजी नहीं था. जिस शख्स को फिल्म का हीरो चुना गया, उससे पहले वह लगातार 12 फ्लॉप का दर्द झेल चुका था. ऐसे में कोई भी हीरोइन उस हीरो के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं थी. यूं कह लीजिए कि कहानी के आगाज से लेकर फिल्म के अंजाम तक की स्क्रिप्ट भी सलीम-जावेद ने लिखी थी. आज वही फिल्म अपने सफर के 50 साल पूरे कर चुकी है तो आइए जानते हैं कि कैसे इस फिल्म ने सुपरफ्लॉप का तमगा हासिल कर चुके अमिताभ की किस्मत को 'जंजीर' से बांधकर रख लिया...

'जंजीर' से मुट्ठी में ऐसे आई किस्मत
अमिताभ बच्चन... बात एक्टिंग की हो या आवाज की... 80 साल की उम्र में भी यह शख्स नए-नए कलाकारों को तगड़ा कॉम्पिटिशन देता है, लेकिन बिग बी की जिंदगी में हर दौर ऐसा नहीं था. एक वक्त ऐसा भी रहा, जब उन्हें कोई काम देने के लिए तैयार नहीं था. फिर अमिताभ की जिंदगी में एक ऐसी फिल्म आई, जिसने न सिर्फ उनकी किस्मत को हीरे की तरह चमका दिया, बल्कि उन्हें एंग्री यंगमैन के तमगे के साथ-साथ सुपरस्टार का दर्जा भी दिला दिया.

अमिताभ की 12 फिल्में हो चुकी थीं फ्लॉप
अमिताभ ने सात हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांग पाई. इसके बाद लगातार 11 फिल्में भी अमिताभ के लिए कुछ खास नहीं रहीं. फिर उनकी किस्मत में जंजीर आई, लेकिन इसकी कहानी भी बेहद दिलचस्प है. दरअसल, अमिताभ को 'जंजीर' इतनी आसानी से नहीं मिली थी और वह इस फिल्म के लिए पहली पसंद तो कतई नहीं थे. 


Zanjeer Movie 50 Years: जंजीर ने बदली Amitabh Bachchan की किस्मत, लगातार फ्लॉप के बाद इंस्पेक्टर विजय के रोल से रातों रात बने स्टार

अमिताभ की किस्मत में कैसे आई जंजीर?

  • डायरेक्टर प्रकाश मेहरा जब जंजीर की स्टार कास्ट चुन रहे थे तो हीरो के किरदार के लिए उनके मन में कोई शक नहीं था. वह तो बॉलीवुड के उस वक्त के हैंडसम हंक धर्मेंद्र के नाम पर मुहर लगा चुके थे और हर हाल में उनके साथ ही यह फिल्म करना चाहते थे. अब कहानी में ट्विस्ट ही यहीं से आ गया. धर्मेंद्र किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे तो उन्होंने जंजीर में बंधने से साफ इनकार कर दिया. फिल्म छोड़ने का मलाल धर्मेंद्र कई बार जता चुके हैं.
  • धर्मेंद्र ने आप की अदालत में भी इस बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, 'मेरी कजिन सिस्टर ने एक फिल्म के प्रकाश मेहरा को अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था. इस बात को लेकर उसने मुझे कसम दे दी कि मैं उनकी फिल्म में काम ना करुं. मेरे घरवालों ने भी मना किया.'
  • धर्मेंद्र के मना करने पर प्रकाश मेहरा ने हीरो के लिए नए विकल्प ढूंढने शुरू कर दिए. वह राजकुमार और देव आनंद जैसे दिग्गज कलाकारों से मिले और फिल्म की कहानी सुनाई. हालांकि, कोई भी प्रकाश मेहरा का साथ नहीं दे पाया, क्योंकि इस फिल्म को न करने के लिए हर किसी के पास अपनी-अपनी वजह थी.
  • अब प्रकाश मेहरा के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि उनकी स्क्रिप्ट तैयार थी, लेकिन फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी यानी हीरो की तलाश ही पूरी नहीं हो पा रही थी और उनका यह सफर बॉम्बे टू गोवा की बस ने पूरा करा दिया. दरअसल, प्रकाश मेहरा एक दिन बॉम्बे टू गोवा फिल्म देख रहे थे. उन्होंने अमिताभ बच्चन की एक्टिंग देखी तो जोर से चिल्लाए कि 'जंजीर' के लिए हीरो मिल गया. 

फ्लॉप हीरो अमिताभ के साथ काम नहीं करना चाहती थी कोई एक्ट्रेस
जंजीर के लिए हीरो तो मिल चुका था, लेकिन हीरोइन चुनना भी आसान नहीं था. पहली बात तो यह थी कि फिल्म की कहानी में एक्ट्रेस का किरदार न के बराबर था. वहीं, उस दौर की कोई भी अभिनेत्री लगातार 12 फ्लॉप दे चुके कलाकार के साथ काम करके अपने करियर को खतरे में डालने के लिए तैयार नहीं थी. बेहतरीन डायलॉग्स लिखकर जंजीर में खुद को हीरो से भी ज्यादा अहम समझने वाले सलीम और जावेद ने ही इस मुश्किल का भी हल निकाला. दरअसल, पहले उन्होंने ही हीरो यानी अमिताभ बच्चन का नाम प्रकाश मेहरा को सुझाया था और अब हीरोइन को पटाने की जिम्मेदारी भी खुद संभाल ली.

Zanjeer Movie 50 Years: जंजीर ने बदली Amitabh Bachchan की किस्मत, लगातार फ्लॉप के बाद इंस्पेक्टर विजय के रोल से रातों रात बने स्टार
सलीम खान ने उस दौर की दिग्गज अदाकारा जया भादुड़ी को स्क्रिप्ट सुनाने खुद उनके फ्लैट पर पहुंचे. एक इंटरव्यू में इस मुलाकात का जिक्र करते हुए सलीम खान ने कहा था, 'जया जी को 'जंजीर' की कहानी सुनाने मैं उनके फ्लैट पर पहुंचा था. मुझे यकीन था वो ये जानकर फिल्म रिजेक्ट नहीं करेगी कि सामने हीरो कौन है? कहानी सुनने के बाद जया का रिएक्शन भी तमाम हीरोइन जैसा था. उन्होंने भी कहा कि इस फिल्म में मेरे लिए तो कुछ भी नहीं है. जया की सुनकर सलीम खान ने कहा, 'मैं जानता हूं कि फिल्म में आपके करने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन फिल्म के हीरो अमिताभ बच्चन हैं. मुझे उम्मीद है उनके लिए आप ये फिल्म जरूर करेंगी.'

सलीम की ये बात सुनकर जया भादुड़ी ने तुरंत फिल्म के लिए हां कर दी'.  बस... सलीम और जावेद ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा डायलॉग रच दिया, जो भले ही किसी फिल्म में नहीं बोला गया, लेकिन उन्होंने सिनेमा को उनका एंग्री यंगमैन... सुपरस्टार और जया भादुड़ी को उनका प्यार दे दिया. 

जंजीर और विजय का कनेक्शन
'जंजीर' में अमिताभ बच्चन ने पुलिस इंस्पेक्टर बने और उनका नाम विजय श्रीवास्तव रखा गया. फिल्म में बिग बी की चाल-ढाल और डायलॉग डिलिवरी का जादू इस कदर चला कि अमिताभ को बॉलीवुड में 'विजय' मिल गई.

Zanjeer Movie 50 Years: जंजीर ने बदली Amitabh Bachchan की किस्मत, लगातार फ्लॉप के बाद इंस्पेक्टर विजय के रोल से रातों रात बने स्टार

उन्हें बॉलीवुड का एंग्री यंगमैन कहा जाने लगा. जंजीर ने न सिर्फ अमिताभ के डूबते करियर को संभाला, बल्कि उनकी किस्मत को भी इस कदर बांधकर रख लिया कि वह फर्श से अर्श तक पहुंच गए. खुद अमिताभ को विजय नाम इतना ज्यादा पसंद आया कि 22 फिल्मों में उन्होंने अपना यही नाम रखा.

ये भी पढ़ें

50 Years Of Zanjeer: पत्नी के गहने गिरवी रख प्रकाश मेहरा ने बनाई थी ‘जंजीर’, फ्लॉप एक्टर अमिताभ को कास्ट करने पर सुनने पड़े थे ताने

Zanjeer on OTT: जंजीर के 50 साल पूरे, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं अमिताभ बच्चन की ये सुपरहिट फिल्म

पवन रेखा एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में ABP News में एंटरटेनमेंट एडिटर हैं. वे पिछले 11 वर्षों से ABPLive.com का हिस्सा हैं. जिनकी कलम मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, चुनाव, सामाजिक सरोकार और महिला अधिकार जैसे मुद्दों पर बिना रुके, बिना झुके रवां दवां है. मनोरंजन पत्रकारिता में उनका अनुभव सिर्फ़ रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि वे लंबे समय से फिल्मों की समीक्षा (Film Reviews) भी कर रही हैं. Content Strategy ABP Live की एंटरटेनमेंट कलस्टर की पूरी कंटेंट स्ट्रैटजी, कवरेज प्लानिंग और टारगेट एग्जीक्यूशन की ज़िम्मेदारी पवन रेखा की है. इवेंट्स की कवरेज कैसे करनी है, किन ट्रेंड्स को फॉलो किया जाएगा और कौन सी स्टोरीज़ डिजिटल ऑडियंस को सबसे ज़्यादा कनेक्ट करेगी. टीम में काम का बंटवारा कैसे होगा और किस स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है. यही हुनर उनकी असल ताकत है. Celebrity Interviews रेखा ने दिव्या दत्ता,  वरुण ग्रोवर, विद्युत जामवाल, सुधीर बाबू, फाजिलपुरिया, स्वानंद किरकिरे, कौसर मुनीर और फारुक कबीर जैसे दिग्गजों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं.   Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए पवन रेखा ने SEO, G4 ट्रेनिंग, AI आधारित कंटेंट वर्कफ्लो और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. रंग और तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली रेखा Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है. Expertise उनका जुड़ाव थिएटर और सिनेमा से बहुत पुराना है, वे सिर्फ़ ट्रेंड्स नहीं, ओटीटी की कंटेंट गहराई, कहानियों के प्लॉट और इसके सांस्कृतिक प्रभावों को समझती हैं और उन्हें बेहतरीन अंदाज़ से प्रस्तुत करने की कला रखती हैं. Professional Degree पवन रेखा ने बायोलॉजी में स्नातक और पत्रकारिता में MA Mass Communication किया है. साइंस की पढ़ाई ने उन्हें जहां वैज्ञानिक तथ्यों, किस्से और फैक्ट की समझ दी, वहीं पत्रतकारिता के क्षेत्र में ऊंच शिक्षा ने इस फील्ड की बारिकियों से रू-ब-रू कराया.  Publication पवन रेखा की लेखनी को ‘योजना’, ‘जनसत्ता’ जैसे मंचों पर जगह मिलती रही, जो उनके लेखन की गहराई को दर्शाता है. 'मेरा काम सिर्फ़ लिखना नहीं, समझाना भी है- और कभी-कभी, महसूस कराना भी' Social Media Instagram- https://www.instagram.com/rekhatripathii/ X- https://x.com/ Facebook - https://www.facebook.com/rekhatiwarip

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ABP Youth Conclave 2047: मुसलमान BJP को वोट क्यों नहीं देते? किरेन रिजिजू का खुलासा, बताया कैसी है राहुल गांधी संग कैमिस्ट्री
मुसलमान BJP को वोट क्यों नहीं देते? किरेन रिजिजू का खुलासा, बताया कैसी है राहुल गांधी संग कैमिस्ट्री
बिहार का 'दगाबाज' दूल्हा! 3-3 शादी कर ली, अब थाने पहुंची नोएडा वाली इंजीनियर पत्नी
बिहार का 'दगाबाज' दूल्हा! 3-3 शादी कर ली, अब थाने पहुंची नोएडा वाली इंजीनियर पत्नी
कौन हैं बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जानें कैसे बन गए संगठन की पहली पसंद
कौन हैं बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जानें कैसे बन गए संगठन की पहली पसंद
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव

वीडियोज

Madhya Pradesh News: लोकार्पण के बाद झटका...टीनशेड में पढ़ाई कर रहे बच्चे | Bhopal | CM Mohan Yadav
BJP New President: ताजपोशी से पहले मंदिर दर्शन पर निकले BJP के नए अध्यक्ष | Nitin Nabin | ABP News
BJP New President: Nitin Nabin के ताजपोशी में शामिल होने जा रहे कौनसे खास मेहमान? | BJP | ABP NEWS
Yuvraj Mehta News: इंजीनियर की मौत मामले में हुई लापरवाही को लेकर CM Yogi ने उठाए कड़े कदम |
RSS के शताब्दी वर्ष हिंदू सम्मेलन में Dhirendra Krishna Shastri ने दे दिया बड़ा बयान! |Baba Bageshwar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ABP Youth Conclave 2047: मुसलमान BJP को वोट क्यों नहीं देते? किरेन रिजिजू का खुलासा, बताया कैसी है राहुल गांधी संग कैमिस्ट्री
मुसलमान BJP को वोट क्यों नहीं देते? किरेन रिजिजू का खुलासा, बताया कैसी है राहुल गांधी संग कैमिस्ट्री
बिहार का 'दगाबाज' दूल्हा! 3-3 शादी कर ली, अब थाने पहुंची नोएडा वाली इंजीनियर पत्नी
बिहार का 'दगाबाज' दूल्हा! 3-3 शादी कर ली, अब थाने पहुंची नोएडा वाली इंजीनियर पत्नी
कौन हैं बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जानें कैसे बन गए संगठन की पहली पसंद
कौन हैं बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जानें कैसे बन गए संगठन की पहली पसंद
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में तबू को क्यों नहीं किया गया कास्ट? प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'बॉर्डर 2' में तबू को क्यों नहीं किया गया कास्ट? प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
Republic Day 2026: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें मेट्रो, बस और पर्सनल व्हीकल के लिए जरूरी गाइडलाइन
दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें मेट्रो, बस और पर्सनल वाहन के लिए जरूरी गाइडलाइन
Most Vintage Cars: इस देश में हैं सबसे ज्यादा विंटेज कार, आज भी सड़कों पर दौड़ती हैं सरपट
इस देश में हैं सबसे ज्यादा विंटेज कार, आज भी सड़कों पर दौड़ती हैं सरपट
Video: ये है जैतून का 400 साल पुराना पेड़, खासियत जान दंग रह जाएंगे आप- वीडियो हो रहा वायरल
ये है जैतून का 400 साल पुराना पेड़, खासियत जान दंग रह जाएंगे आप- वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget