एक्सप्लोरर

साल 2019 में इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई, पर सलमान की 'दबंग 3' से है सभी को खतरा

इस साल अब सलमान खान की 'दबंग 3' ही एकमात्र ऐसी फिल्म रिलीज़ होनी बाकी है, जो कमाई के मामले में साल की इन पांच बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है.

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के लिहाज से साल 2019 कई फिल्मों के लिए याद किया जाएगा. इनमें कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिसे समीक्षकों ने सराहा, लेकिन कुछ ऐसी भी फिल्में हैं, जिन्होंने समीक्षकों की परवाह किए बिना ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में खूब धमाल मचाया. साल की शुरुआत में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने जो दमदार कमाई का सिलिसला शुरू किया वो फिल्म 'वॉर' तक जारी है. हम आपको उन पांच फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा कमाई की है. 'वॉर' ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'वॉर' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसने अब तक 318 करोड़ रुपये की कमाई की है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वानी कपूर भी नज़र आई हैं. फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स फिल्माए गए हैं, जिसकी खूब तारीफ भी हुई है. 'कबीर सिंह' समीक्षकों ने शाहिद कपूर और कियारा आडवानी की इस फिल्म को खूब खरी खोटी सुनाई. फिल्म पर महिला विरोधी होने का आरोप भी लगा. इन सब निगेटिव प्रचार के बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. फिल्म ने लाइफटाइम रन में 278.24 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया. 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' साल की शुरुआत में 11 जनवरी को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी. इसने धीरे धीरे कर के 244.06 करोड़ रुपये का धमाकेदार बिज़नेस किया. फिल्म में विकी कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है. 'भारत' सलमान खान की फिल्म भारत भी इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है. फिल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी नज़र आए हैं. इसने 209.36 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. 'हाउसफुल 4' अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' ने 206 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ये फिल्म पांचवें नंबर पर है. इसमें अक्षय के अलावा, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नज़र आए थे. खास बात ये है कि अक्षय की ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली साल की दूसरी और डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली इस साल की तीसरी फिल्म है. उनकी 'मिशन मंगल' ने 200.16 करोड़ रुपये और केसरी ने 153 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है. नोट: आपको बता दें कि सलमान खान की 'दबंग 3' ही अब एकमात्र ऐसी फिल्म रिलीज़ होनी बाकी है, जो कमाई के मामले में साल की इन पांच बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी एक और प्रॉपर्टी, राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है जमीन
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी एक और प्रॉपर्टी, राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है जमीन
शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के फैंस के लिए Good News, 'धुरंधर 2' के साथ प्रीमियर होगा 'कॉकटेल 2' का टीजर
शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के फैंस के लिए Good News, 'धुरंधर 2' के साथ प्रीमियर होगा 'कॉकटेल 2' का टीजर
'बैटल ऑफ गलवान' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग
'बैटल ऑफ गलवान' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग
रिलीज से पहले देखनी है 'धुरंधर 2'? तो 18 मार्च को करना होगा ये काम
रिलीज से पहले देखनी है 'धुरंधर 2'? तो 18 मार्च को करना होगा ये काम

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget