एक्सप्लोरर

कोरोना से पैरेंट्स खोने वाले दो बच्चों को Amitabh Bachchan ने गोद लिया, ट्रोलर से कहा- मुझे दिखाने से ज्यादा करने में यकीन

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक ट्रोल को जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने कोरोना महामारी के दौर में कितनी चैरिटी की है. बिग बी ने ये भी बताया कि उन्होंने दो बच्चों को गोद लिया है. इन बच्चों ने अपने कोरोना संक्रमण के चलते अपने पिता को खो दिया.

देश में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए आम आदमी से लेकर कई सेलेब्स लोगों की मदद के आगे आ रहे हैं.  इन सेलेब्स में अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सोनू सूद, सलमान खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर समेत कई अन्य शामिल हैं. लेकिन फिर भी इन्हें ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है. हाल में अमिताभ बच्चन को भी एक ट्रोल द्वारा सोशल मीडिया हैट और एब्यूजिव कमेंट का सामना करना पड़ा.

ट्रोल का कहना था कि अमिताभ बच्चन ने कोविड-19 रिलीफ के लिए कोई योगदान नहीं दिया. ट्रोल्स ने इसके साथ ही कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया. इस पर बिग बी अपसेट हो गए. बिग बी खुद भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि उनका विश्वास बोलने से ज्यादा चैरिटी करने में है. 

कहने से ज्यादा, चैरिरिटी करने में रखते हैं विश्वास

अमिताभ बच्चन ने ट्रोल को कमेंट का जवाब दिया और लिखा, "हां, मैं चैरिटी करता हूं, लेकिन कहने से ज्यादा करने में विश्वास रखता हूं.... ये काफी निराशाजनक है, बहुत बड़ी आत्म-चेतना में ... ऐसे पेशे में होने के बावजूद सार्वजनिक रूप से मौजूद रहने में हिचकिचाहट होती है- एक ने कहा कि पब्लिक डोमेन में अपना यूएसपी ढूंढना मेरे लिए आज भी प्रासंगिक है. पर हरदिन गालियों और अपमानजनक कमेंट्स का दवाब रहता है. हालांकि, मेरे या मेरे परिवार के लिए यह मायने नहीं रखता. हम यह सब काफी पहले से देखते आ रहे हैं.''

दो बच्चों को लिया गोद 

अमिताभ बच्चन ने कहा,"पिछले साल कोरोना से जो लोग प्रभावित हुए.. 40 हजार से ज्यादा दिहाड़ी वर्कर्स को एक महीने तक खाना खिलाया. एक दिन में पांच हजार लोगों को लंच और डिनर करवाया. सिख कम्युनिटी को सपोर्ट किया. हैदराबाद में कोरोना के चलते अपने पैरेंट्स को खो चुके दो बच्चों को गोद लिया है. उनके स्कूल खत्म होने तक पढ़ाई का खर्चा उठा रहा हूं.अगर वे इससे आगे पढ़ेंगे तो उसका भी उठाउंगा. "

ये भी पढ़ें-

आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन एन्जॉय कर रही हैं रिटायरमेंट, अंडमान में सेलिब्रेट कर रही हैं वेकेशन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता को अरेस्ट करने की मांग उठी, एक्ट्रेस ने मांगी माफी, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 176 करोड़ के पार कलेक्शन
'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 176 करोड़ के पार कलेक्शन
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'आवारापन 2' समेत 4 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'आवारापन 2' समेत 4 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' ने तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म

वीडियोज

Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress
UP Election 2027 | Seedha Sawal: यूपी में चुनाव...'PDA' पर तनाव! | Akhilesh Yadav | BJP | Congress
UP Politics: यूपी में बंटेंगे तो कटेंगे vs जुटेंगे तो जीतेंगे! । UP Election 2027 | Akhilesh | Rahul

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
'दृश्यम 3' इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' ने तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म
बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा - 'डबल इंजन सरकार बताए...'
'17 साल में स्थायी समाधान क्यों नहीं', बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
Embed widget