News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'अंधाधुन' को मिल रही तारीफों पर बोले डायरेक्टर- नहीं चाहता था कि ये एक साधारण कहानी बनकर रह जाए

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में तब्बू और आयुष्मान खुराना हैं. अंधाधुन में खुराना ने एक पियानो वादक का किरदार अदा किया है, जिसकी दुनिया एक हत्या का गवाह बनने के बाद बदल जाती है.

Share:

मुंबई: अंधाधुन फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर  अच्छी कमाई भी कर रही है. अब इस फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने कहा कि उन्हें ‘अंधाधुन’ की कहानी का क्लाइमेक्स साधारण रखने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने दर्शकों को कहानी अपने ही अंदाज में दिखाने का निर्णय लिया.

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में तब्बू और आयुष्मान खुराना हैं. अंधाधुन में खुराना ने एक पियानो वादक का किरदार अदा किया है, जिसकी दुनिया एक हत्या का गवाह बनने के बाद बदल जाती है.

राघवन ने इस फिल्म के क्लाईमेक्स, कलाकारों और थ्रिलर के बारे में बात की. राघवन ने कहा, “जब हम इस फिल्म को रिलीज करने को तैयार थे तो प्रोड्यूसरों की तरफ से इस फिल्म के अंतिम दृश्य को लेकर चिंता जताई जा रही थी. उनका सवाल था कि ‘ क्या फिल्म का इस तरह से अंत काम करेगा’ या हमें कुछ और करना चाहिए.'

उन्होंने कहा, “ लोगों को ऐसी चिंता सताती है कि दर्शक वर्ग की समझ फिल्म को लेकर विस्तृत नहीं हुई है और वह इस फिल्म को नहीं समझेंगे. मैं महसूस करता हूं कि यह फिल्म कुछ खास दृश्य को लेकर बनाई गई है और अगर मैं इसे बदलता तो यह कहानी साधारण होकर रह जाती.'

यह फिल्म पांच अक्टूबर को रिलीज हुई है और यह फ्रांस की एक शॉर्ट फिल्म से प्रेरित है.

Andhadhun में ब्लाइंड पियानो प्लेयर का रोल निभा रहे हैं आयुष्मान खुराना, देखिए ये खास बातचीत

Published at : 22 Oct 2018 05:51 PM (IST) Tags: AndhaDhun Ayushmann Khurrana
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

ईशा गुप्ता के बाद सोनल चौहान भी सुरक्षित लौटीं भारत, बोलीं- 'ये कुछ दिन बहुत भारी थे'

ईशा गुप्ता के बाद सोनल चौहान भी सुरक्षित लौटीं भारत, बोलीं- 'ये कुछ दिन बहुत भारी थे'

काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं

काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं

राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'

राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'

'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं

'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं

री-रिलीज के पहले वीकेंड पर 'तेरे नाम' ने किया इतना कलेक्शन, 2003 की ओपनिंग कमाई को छू भी नहीं पाई

री-रिलीज के पहले वीकेंड पर 'तेरे नाम' ने किया इतना कलेक्शन, 2003 की ओपनिंग कमाई को छू भी नहीं पाई

टॉप स्टोरीज

19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन

19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन

अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट

अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट

ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड

ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड

बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल

बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल