News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'SOTY 2' की शूटिंग के दौरान अनन्या पांडे की कार का हुआ एक्सिडेंट, बाल-बाल बचीं: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या शूटिंग के दौरान खुद कार चला रही थीं. ड्राइविंग करते हुए उन्होंने अपना कंट्रोल खो दिया और कार पेड़ से जा टकराई.

Share:

मुंबई: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री अनन्या पांडे का एक्सिडेंट हो गया. अनन्या इस फिल्म से बॉलीवु़ड में डेब्यू करने वाली हैं. फिल्म की शूटिंग देहरादून में चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हादसा एक कार सिक्वेंस की शूटिंग के दौरान हुआ. अनन्या अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं.

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या शूटिंग के दौरान खुद कार चला रही थीं. ड्राइविंग करते हुए उन्होंने अपना कंट्रोल खो दिया और कार पेड़ से जा टकराई. लेकिन खुशकिसमती ये रही कि अन्नया को हादसे में कोई चोट नहीं आई. सूत्रा ने बताया कि शूटिंग के दौरान टीम पूरी सावधानियां बरतती है. सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए थे जिस वजह से अनन्या को एक खरोच तक नहीं आई.

Only 6 months to go, CAN’T WAIT!!!!! 🕺🏻🕺🏻 #6MonthsToSOTY2 #BatchOf2018 @karanjohar @apoorva1972 @punitdmalhotra @dharmamovies @foxstarhindi @tigerjackieshroff @tarasutaria__

A post shared by Ananya 👩🏻‍🎓💫 (@ananyapanday) on

बता दें कि देहरादून में अनन्या के साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है. ये 23 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

गौरतलब है कि ये फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल है. साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्री और आलिया भट्ट ने फिल्मी दुनिआ में कदम रखा था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया था.

Published at : 04 Jun 2018 12:35 PM (IST) Tags: Ananya Panday student of the year 2 accident
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

The Vvaan Box Office Live: 'द वन' ने एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई, 8 करोड़ के पार कलेक्शन

The Vvaan Box Office Live: 'द वन' ने एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई, 8 करोड़ के पार कलेक्शन

मुश्ताक खान को असम CM ने दी श्रद्धांजलि, 'वेलकम' डायरेक्टर समेत इन सेलेब्स ने भी जताया दुख

मुश्ताक खान को असम CM ने दी श्रद्धांजलि, 'वेलकम' डायरेक्टर समेत इन सेलेब्स ने भी जताया दुख

'मेरी एक टांग नकली है...' से फेम मुश्ताक खान की कहानी, अब यादों में रहेंगे 'वेलकम' के बल्लू

'मेरी एक टांग नकली है...' से फेम मुश्ताक खान की कहानी, अब यादों में रहेंगे 'वेलकम' के बल्लू

'वेलकम' एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग

'वेलकम' एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग

शाहरुख खान ने उड़ाया आलिया भट्ट का मजाक, देखते रह गए रणबीर कपूर

शाहरुख खान ने उड़ाया आलिया भट्ट का मजाक, देखते रह गए रणबीर कपूर

टॉप स्टोरीज

जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'

जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'

'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड

'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड

राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार

राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार